तरुण खटीक कैंडल मार्च मुजफ्फरनगर: न्याय की मांग को उमड़ा जनसैलाब

दिल्ली के उत्तम नगर में तरुण खटीक की हत्या के विरोध में तरुण खटीक कैंडल मार्च मुजफ्फरनगर में  शाम निकाला गया। खटीक समाज के सैकड़ों लोगों ने इस घटना पर गहरा दुख और आक्रोश व्यक्त करते हुए न्याय की मांग उठाई और दोषियों को सख्त सजा देने की अपील की। कैंडल मार्च में युवा, महिलाएं और बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल हुए और हाथों में मोमबत्तियां लेकर शहर में शांतिपूर्ण रैली निकाली।

इसे भी पढ़ें:  छद्म वेशधारी तीन संदिग्ध युवक फर्जी आधार कार्ड के साथ पकड़े

तरुण खटीक कैंडल मार्च मुजफ्फरनगर: महावीर चौक से शिव चौक तक रैली कैंडल मार्च की शुरुआत महावीर चौक से हुई। इसके बाद लोग प्रकाश चौक और झांसी रानी चौक होते हुए शिव चौक तक पहुंचे। मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों ने “तरुण खटीक को न्याय दो” और “हत्या के दोषियों को सजा दो” जैसे नारे लगाए। शिव चौक पहुंचने पर सभी ने दिवंगत तरुण खटीक की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। इस दौरान कई लोगों की आंखें नम दिखाई दीं।

इसे भी पढ़ें:  शिवसेना गुटों के हिंदूवादी नेताओं की जुबानी जंग पुलिस के दर तक पहुंची

 कैंडल मार्च में शामिल लोगों ने सरकार और प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जानी चाहिए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। समाज के सदस्यों का कहना था कि इस घटना से सनातन धर्म से जुड़े समाज में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है। मार्च के दौरान लोगों ने शांति बनाए रखने और सामाजिक सौहार्द कायम रखने की अपील भी की।

इसे भी पढ़ें:  नेशनल कुश्ती खिलाड़ी के साथ सरकारी नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी

कार्यक्रम के अंत में सभी ने एकजुट होकर दिवंगत तरुण खटीक की आत्मा की शांति और उनके परिवार को इस कठिन समय में हिम्मत देने की प्रार्थना की।

Also Read This

महिलाओं को कोई काम नहीं देगा: पीरियड्स लीव पर CJI की टिप्पणी, अनिवार्य छुट्टी की याचिका पर सुनवाई से इनकार

नई दिल्ली-  सुप्रीम कोर्ट ने महिलाओं के लिए मासिक धर्म अवकाश पर राष्ट्रीय नीति बनाने की मांग वाली पीआईएल पर सुनवाई से इनकार कर दिया। अदालत ने कहा कि इसे कानूनन अनिवार्य करने से नियोक्ता महिलाओं को नौकरी देने से बच सकते हैं और इससे लैंगिक रूढ़ियां मजबूत हो सकती हैं। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को महिलाओं कर्मचारियों और छात्राओं के लिए देशभर में मासिक धर्म अवकाश नीति की मांग करने वाली एक जनहित याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया। अदालत ने याचिका खारिज करते हुए कहाए ऐसी नीति अनजाने में लैंगिक रूढ़िवादिता को बढ़ावा दे सकती है और इससे महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर कम हो

Read More »

तेजी से झड़ रहे हैं आपके बाल? कहीं पाचन की गड़बड़ी तो नहीं है इसकी वजह

  बालों के झड़ने के लिए जेनेटिक्स को एक बड़ा कारण माना जाता है, मतलब अगर आपके पिता को बाल झड़ने की या गंजेपन की समस्या रही है तो बच्चों में इसका खतरा अधिक होता है। पुरुष ही नहीं महिलाएं भी हेयर फॉल से परेशान देखी जा रही हैं। पीसीओएस, थायरॉयड की समस्या और पोषण की कमी की वजह से महिलाओं में बालों से संबंधित दिक्कतें होती हैं।  लाइफस्टाइल और आनुवांशिकता के अलावा अध्ययन में शोधकर्ताओं ने बाल झड़ने के लिए गट हेल्थ यानी आंतों से संबंधित समस्याओं को भी जिम्मेदार बताया है। मतलब अगर आपका पाचन गड़बड़ है तो इस वजह से भी बाल झड़ सकते हैं। आइए इस

Read More »

नवाजुद्दीन सिद्दीकी बुढ़ाना जमीन रजिस्ट्री: परिवार संग पहुंचे तहसील

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना कस्बे में नवाजुद्दीन सिद्दीकी बुढ़ाना जमीन खरीद चर्चा का विषय बन गई है। बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने यहां करीब 55 बीघा कृषि भूमि खरीदी है, जिसकी कीमत लगभग छह करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस भूमि की रजिस्ट्री बुढ़ाना तहसील स्थित उप निबंधक कार्यालय में उनके नाम कराई गई। बताया गया है कि यह जमीन बुढ़ाना बांगर क्षेत्र में स्थित है और इसे अभिषेक जैन सहित सात लोगों से खरीदा गया है। इसे भी पढ़ें:  छद्म वेशधारी तीन संदिग्ध युवक फर्जी आधार कार्ड के साथ पकड़े जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपने परिजनों और भाई फिल्म प्रोड्यूसर फैजुद्दीन सिद्दीकी के साथ बुढ़ाना तहसील पहुंचे। यहां

Read More »