रोमांचक मुकाबले में टिहरी फाल्कन्स की 2 विकेट से शानदार जीत

मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 के मैच में क्रिकगिरी चैंप्स को हराया, अक्षु बाजवा बने मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 में दर्शकों को एक बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। तेजतर्रार बल्लेबाजी और आक्रामक खेल के बीच टिहरी फाल्कन्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्रिकगिरी चैंप्स को 2 विकेट से पराजित कर जीत अपने नाम कर ली।

चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 के मैच संख्या-23 में टिहरी फाल्कन्स और क्रिकगिरी चैंप्स के बीच जोरदार मुकाबला खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए क्रिकगिरी चैंप्स ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 185 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से सक्षम राठी ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंदों में 75 रन की तेजतर्रार पारी खेली। उनके अलावा ऋतिक सोनकर ने 31 रन तथा अक्षय दुबे ने 25 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। टिहरी फाल्कन्स की ओर से गेंदबाजी में विवेक पोसवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट झटके, जबकि सार्थक ने 2 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: दो की मौत

186 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टिहरी फाल्कन्स की शुरुआत आक्रामक रही। टीम के बल्लेबाज हिमेश कृष्णा ने मात्र 23 गेंदों में 62 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलकर मैच का रुख बदल दिया। वहीं अक्षु बाजवा ने 22 गेंदों में 55 रन बनाकर टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। अंततः टिहरी फाल्कन्स ने 14.5 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाकर मुकाबला 2 विकेट से अपने नाम कर लिया। क्रिकगिरी चैंप्स की ओर से अरुष गोयल ने 3 विकेट लिए, जबकि सक्षम राठी और अहमद नौशाद ने 2-2 विकेट हासिल किए। अक्षु बाजवा को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। यह पुरस्कार संजय रस्तोगी ने प्रदान किया। वहीं फाइटर ऑफ द मैच का खिताब सक्षम को वर्गीस पवार द्वारा दिया गया। मैच का आनंद लेने के लिए सचिव मनोज पुंडीर, संयुक्त सचिव ओमदेव सिंह, रोहित, मेरठ क्रिकेट एसोसिएशन के निदेशक संजय रस्तोगी, बीसीसीआई के पिच क्यूरेटर रविन्द्र चौहान, अमित गर्ग, विकास राठी, कुशल पाल सिंह, संजय शर्मा, रोहन त्यागी, अमित चौधरी सहित अनेक खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  75 साल के बुजुर्ग ने तीन बच्चों की मां से रचाई शादी...सगरू राम की सुहागरात बनी आखिरी रात

Also Read This

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती बोले: गौमांस से कमाई करने वालों को सनातन समाज माफ नहीं करेगा

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने रविवार को लालगंज में कहा कि गाय के मांस से आय करने वालों को सनातन समाज कभी माफ नहीं करेगा। उन्होंने गौ माता के सम्मान को सनातन समाज की आस्था से जुड़ा बताते हुए कहा कि जो व्यक्ति गौ माता को मानता है, वह उस पर अत्याचार नहीं कर सकता। ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती लालगंज पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने मीडिया और अनुयायियों को संबोधित करते हुए कई सामाजिक और धार्मिक मुद्दों पर अपनी बात रखी। इसे भी पढ़ें:  हैवान बना पति, पत्नी और ससुर को दी दर्दनाक मौतबृजेंद्र नगर के दुर्गा माता मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम

Read More »

खाड़ी युद्ध का यूपी निर्यात पर असर, 11 हजार करोड़ व्यापार खतरे में

खाड़ी युद्ध का यूपी निर्यात पर असर अब साफ दिखाई देने लगा है। ईरान पर हमले के बाद खाड़ी देशों में बढ़ती अस्थिरता से उत्तर प्रदेश के निर्यातक चिंतित हैं। विशेषज्ञों के अनुसार यूएई को होने वाले करीब 11 हजार करोड़ रुपये के निर्यात पर सबसे अधिक प्रभाव पड़ सकता है, जिसमें जेम-एंड-ज्वैलरी और मीट कारोबार प्रमुख हैं। खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव के कारण प्रदेश के मीट, चीनी और चावल कारोबारियों की बेचैनी बढ़ गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि हालात जल्द सामान्य नहीं हुए तो प्रदेश के निर्यात को बड़ा झटका लग सकता है। पहल इंडिया फाउंडेशन के सहायक शोधकर्ता जशन कक्कड़ के अनुसार यूएई, ईरान की

Read More »

खतौली महिला दिवस सम्मान समारोह में समाजसेवा करने वाली महिलाएं सम्मानित

खतौली महिला दिवस कार्यक्रम के तहत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हेरिटेज फूड लिमिटेड के खतौली स्थित दुग्ध अवशीतन केंद्र पर ग्रामीण क्षेत्र की दुग्ध व्यवसाय से जुड़ी महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं और स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही। यह कार्यक्रम हेरिटेज फूड लिमिटेड की उपाध्यक्ष व प्रबंध निदेशिका श्रीमती नारा अवनेश्वरी तथा कार्यकारी निदेशिका नारा ब्राह्मणी के निर्देशन में आयोजित किया गया, जिसमें महिलाओं के योगदान को सराहा गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अशोक शर्मा (अध्यक्ष) और सत्येंद्र आर्य (संरक्षक), कौमी एकता कमेटी ने महिलाओं को सम्मानित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में दुग्ध व्यवसाय को आगे

Read More »

योगी आदित्यनाथ की मां पर टिप्पणी से भड़का आक्रोश, पुतला फूंका

योगी आदित्यनाथ की मां पर टिप्पणी को लेकर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भारी आक्रोश देखने को मिला। हजरतगंज चौराहे पर युवाओं और छात्र नेताओं ने प्रदर्शन करते हुए आरोपी मौलाना अब्दुल्ला सलीम का पुतला फूंका और उसकी जल्द गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को चार दिन का अल्टीमेटम भी दिया है। स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी मौलाना के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पूर्व छात्र नेता और अधिवक्ता अनुराग तिवारी ने बताया कि बिहार के मौलाना अब्दुल्ला सलीम

Read More »

तरुण हत्या मामला उत्तम नगर में आरोपियों के घर चला बुलडोजर

तरुण हत्या मामला उत्तम नगर में अब नया मोड़ आ गया है। होली के दिन हुई युवक तरुण की हत्या के आरोपियों के घर पर दिल्ली नगर निगम की ओर से बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। रविवार सुबह बुलडोजर कॉलोनी में पहुंचा और दिल्ली पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच अवैध निर्माण को तोड़ना शुरू किया गया। इस कार्रवाई के दौरान मकान के कुछ हिस्सों को ध्वस्त कर दिया गया। अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई अनधिकृत निर्माण को लेकर की गई। बुलडोजर से मकान का कुछ हिस्सा तोड़ा गया। आसपास के मकानों को नुकसान से बचाने के लिए बाद में निगमकर्मियों ने हथौड़ों का उपयोग करते हुए सावधानी से निर्माण

Read More »