Muzaffarnagar: कलेक्ट्रेट से तहसील तक कमिश्नर ने परखा प्रशासन का काम

निर्माणाधीन कलक्टर ऑफिस और अभिलेखागार का भी किया निरीक्षण, एसडीएम कोर्ट में बैठकर जानी वादों के निस्तारण की हकीक

मुजफ्फरनगर। शासन की मंशा के अनुरूप सहारनपुर मंडल के मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार ने शुक्रवार को मुजफ्फरनगर मुख्यालय पहुंचकर कलेक्ट्रेट, तहसील सदर और नगरपालिका परिषद का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रख-रखाव, न्यायालयों में लंबित वादों की स्थिति और राजस्व वसूली की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया। अधिकारियों को कार्यों में पारदर्शिता और तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और एसएसपी संजय वर्मा ने मंडलायुक्त का स्वागत किया। औपचारिक स्वागत के बाद उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके उपरांत मंडलायुक्त सीधे निरीक्षण कार्यक्रम में जुट गए। सबसे पहले उन्होंने नए जिलाधिकारी कार्यालय और अभिलेखागार के निर्माणाधीन भवन स्थल का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रगति का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों से निर्माण की समयसीमा, बजट उपयोग और तकनीकी मानकों की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्माण कार्य निर्धारित समय में पूर्ण हो और गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए। कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटलों पर पहुंचकर मंडलायुक्त ने पत्रावलियों के रख-रखाव, लंबित प्रकरणों की स्थिति और कार्यालयीन अनुशासन की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि आमजन से जुड़े मामलों में अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में कुश्ती का अखाड़ा सजा रहे ओलम्पियन अनुज चौधरी

तहसील सदर पहुंचकर उन्होंने एसडीएम न्यायालय में वादों की सुनवाई प्रक्रिया को देखा। न्यायालयों में लंबित राजस्व वादों की संख्या, निस्तारण दर और सुनवाई की पारदर्शिता पर विशेष ध्यान दिया गया। मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि राजस्व न्यायालयों में लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए और प्रत्येक प्रकरण की नियमित मॉनिटरिंग हो। इसके अतिरिक्त संग्रह अमीनों के साथ बैठक कर राजस्व वसूली की प्रगति की समीक्षा की गई। लक्ष्य के अनुरूप वसूली सुनिश्चित करने और बकाया वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। मंडलायुक्त ने कहा कि राजस्व वसूली में शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी और निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित की जाए।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर के बच्चों की पूरी जिम्मेदारी मेरीकृ मंत्री कपिल देव अग्रवाल

निरीक्षण के बाद मंडलायुक्त ने मीडिया कर्मियों से बातचीत में कहा कि शासन की प्राथमिकता प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और त्वरित सेवा वितरण है। कलेक्ट्रेट, तहसील और नगरपालिका परिषद में व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया है। सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि राजस्व वादों का शीघ्र निस्तारण करें और आमजन को समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराएं। निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रख-रखाव, न्यायालयों में लंबित वादों की स्थिति और राजस्व वसूली की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया। अधिकारियों को कार्यों में पारदर्शिता और तेजी लाने के निर्देश दिए गए। औचक निरीक्षण से प्रशासनिक अमले में दिनभर हलचल बनी रही और अधिकारी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटे नजर आए।

इसे भी पढ़ें:  सपा सांसद हरेंद्र मलिक कपसाड़ गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिले

Also Read This

7 न्यायिक अधिकारी 9 घंटे घिरे रहे; सुप्रीम कोर्ट ने कहा—यह अदालत की अधिकार को चुनौती

पश्चिम बंगाल के मालदा में 7 न्यायिक अधिकारियों को घंटों तक घेर कर रोके जाने के मामले ने गुरुवार को सीधा सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटा दिया, और अदालत की पहली प्रतिक्रिया ही बेहद कड़ी रही। Chief Justice of India सूर्य कांत की अगुवाई वाली पीठ ने कहा कि यह सिर्फ स्थानीय तनाव नहीं दिखाता, बल्कि अदालत के अधिकार और न्यायिक प्रक्रिया को डराने की कोशिश जैसा दिखाई देता है। घटना 1 अप्रैल की बताई गई है, जब कालीचक-II BDO कार्यालय के बाहर शुरू हुआ विरोध देर रात तक खिंच गया। सुप्रीम कोर्ट के सामने जो तस्वीर रखी गई, वह साधारण प्रशासनिक गड़बड़ी से कहीं आगे की थी। अदालत के

Read More »

पूर्व सांसद भारतेन्द्र का बाल भी बांका हुआ तो ईंट से ईंट बजा देंगेः मयंक त्यागी

पूर्व सांसद भारतेन्द्र पर हमले की घटना को समर्थकों ने बताया कायराना हरकत, मयंक त्यागी के आवास पर हुई बैठक में दिशा आक्रोश मुजफ्फरनगर। बिजनौर में पूर्व सांसद भारतेन्द्र सिंह पर हुआ हमला अब विरोध का बड़ा कारण बनने लगा है। पूर्व सांसद के समर्थकों ने इस हमले पर कड़ी आपत्ति दर्ज करते हुए आरोपियों पर कठोरतम कार्रवाई की मांग की है। पूर्व सांसद के समर्थक और भाजपा युवा नेता मयंक उर्फ जोंटी त्यागी के गांधी कालोनी स्थित आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पूर्व सांसद भारतेन्द्र सिंह के समर्थकों की मीटिंग हुई, जिसमें इस घटना पर रोष व्यक्त किया गया। मयंक त्यागी ने आक्रोशित भाव में कहा कि यदि पूर्व

Read More »

60 फीट ऊंचा झूला टूटा; कुशीनगर मेले में 30 लोग घायल, 2 बच्चों की हालत गंभीर

60 फीट ऊंचा झूला। रात 11:30 बजे का वक्त। और फिर कुछ ही सेकंड में मेले की खुशी चीख-पुकार में बदल गई। कुशीनगर मेला हादसा बुधवार देर रात खड्डा थाना क्षेत्र के भैसहा मेले में हुआ, जहां घूमते वक्त बड़ा झूला उखड़कर गिर गया। पुलिस के मुताबिक करीब 30 लोग घायल हुए हैं। इनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं। 2 बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना उस समय हुई, जब मेले में भारी भीड़ थी और झूला लगभग पूरा भरा हुआ था। स्थानीय लोगों के अनुसार झूले पर करीब 80 लोग बैठे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि झूला दो चक्कर तक सामान्य लगा, लेकिन उसके बाद उसमें

Read More »

सरधना के मंच से खुला पुराना हिसाब, पश्चिमी यूपी सियासत फिर क्यों उबल रही है?

पश्चिमी यूपी में सरधना राजनीतिक विवाद अब फुसफुसाहट नहीं रही, खुली बोली बन चुकी है। 29 मार्च के सकौती कार्यक्रम ने यह साफ कर दिया कि 2027 का रास्ता सिर्फ भाषणों से नहीं, जातीय भरोसे, पुराने अपमान और नए गठजोड़ों से तय होगा। मंच पर महाराजा सूरजमल की प्रतिमा थी, लेकिन सियासत की असलियत उस वक्त खुली जब संजीव बालियान ने अपनी हार का हिसाब “सूद व ब्याज समेत” लौटाने की बात कही। सकौती का कार्यक्रम ऊपर से देखें तो जाट समाज के पूर्वज वीर शिरोमणि महाराजा सूरजमल को श्रद्धांजलि का आयोजन था। मगर उसी मंच ने पश्चिमी यूपी की सियासत का तापमान अचानक बढ़ा दिया। पंजाब के सीएम भगवंत

Read More »

“स्कूल चलो अभियान” कार्यक्रम में अव्यवस्था, गर्मी में बिलबिलाए बच्चे: मंच पर कूलर-पंखे, लेकिन पंडाल में बैठे मासूम बेहाल; गर्मी में शिक्षिका की तबीयत बिगड़ी

मुजफ्फरनगर। “स्कूल चलो अभियान 2026–27” के शुभारंभ कार्यक्रम में व्यवस्थाओं की पोल उस वक्त खुल गई, जब भीषण गर्मी के बीच छोटे-छोटे बच्चे पंडाल में बेहाल नजर आए। कार्यक्रम में भारी अव्यवस्था और लापरवाही के चलते मासूमों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। कार्यक्रम स्थल के मंच पर अधिकारियों और अतिथियों के लिए जहां कूलर और पंखों की समुचित व्यवस्था की गई थी, वहीं पंडाल में बैठे बच्चों के लिए गर्मी से बचाव का कोई इंतजाम नहीं किया गया। तेज धूप और उमस भरे माहौल में बच्चे हाथ, रूमाल और कागज के टुकड़े हिलाकर खुद को राहत देने की कोशिश करते नजर आए। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर विधानसभा में

Read More »

मुजफ्फरनगर में नई कार्यकारिणी घोषणा, सजा पारिवारिक मंच

मुजफ्फरनगर में स्थानीय न्यू दावत पार्टी हॉल में  आयोजित भव्य पारिवारिक सभा में नई कार्यकारिणी घोषणा की गई। कार्यक्रम के दौरान नव-युगल अनुराग गुप्ता एवं आकांक्षा गुप्ता को समस्त परिवार की ओर से सुखद वैवाहिक जीवन के लिए आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी गईं। सभा में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, समयबद्धता पुरस्कार और वार्षिक स्नेह उपहार भी आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम् के सामूहिक गायन और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर अध्यक्ष संजय मिश्रा ने सभी सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए आयोजन के सफल संचालन पर आभार व्यक्त किया। संरक्षक हर्षवर्धन जैन ने सत्र 2026-27 की नई कार्यकारिणी घोषणा करते हुए विभिन्न पदों पर

Read More »