किसान राजधानी सिसौली को योगी सरकार की बड़ी सौगात

पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान के प्रयासों से मिला विशेष पैकेज, धार्मिक विकास को 1.50 करोड़ की परियोजना प्रस्तावित

मुजफ्फरनगर। किसानों के मसीहा स्वर्गीय महेन्द्र सिंह टिकैत की कर्मभूमि और किसान राजधानी के रूप में विख्यात सिसौली कस्बे को उत्तर प्रदेश सरकार ने विकास की बड़ी सौगात दी है। सिसौली स्थित प्राचीन एवं सिद्धपीठ बाबा काली सिंह मंदिर के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार ने 1.50 करोड़ रुपये की एक विशेष परियोजना प्रस्तावित की है, जिसमें एक करोड़ रुपये का विशेष बजट स्वीकृत किया गया है। इस ऐतिहासिक धार्मिक स्थल के सौंदर्यीकरण और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विस्तार से क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को भी नया आयाम मिलने की उम्मीद है।

मुजफ्फरनगर जनपद के सिसौली कस्बे में स्थित प्राचीन सिद्धपीठ बाबा काली सिंह मंदिर के विकास के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने विशेष बजट जारी किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार ने मंदिर के जीर्णाेद्धार, सौंदर्यीकरण और श्रद्धालुओं के लिए आधुनिक सुविधाएं विकसित करने हेतु कुल 150 लाख रुपये की परियोजना को मंजूरी दी है। इस परियोजना के अंतर्गत पहली किस्त के रूप में 100 लाख रुपये जारी करने की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इस धार्मिक विकास कार्य की पहल पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान के सतत प्रयासों का परिणाम मानी जा रही है। डॉ. बालियान ने सिसौली क्षेत्र के विकास को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से विशेष रूप से आग्रह किया था। इसके साथ ही उन्होंने 16 जून 2025 को उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह को पत्र लिखकर बाबा काली सिंह मंदिर के जीर्णाेद्धार एवं विकास के लिए विशेष बजट की मांग की थी।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पालिका के टैंडर निरस्त प्रकरण में बैठी जांच

अपने पत्र में डॉ. बालियान ने इस प्राचीन मंदिर के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक महत्व को रेखांकित करते हुए कहा था कि यह सिद्धपीठ सैकड़ों वर्षों से आस्था, साधना और जनकल्याण का प्रमुख केंद्र रहा है। यहां उत्तर प्रदेश के साथ-साथ उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब सहित अनेक राज्यों से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। सावन मास, रविवार की विशेष पूजा तथा वार्षिक धार्मिक आयोजनों के दौरान यहां भारी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ती है। इन सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण, श्रद्धालु सुविधाओं के विकास और धर्मशाला निर्माण की आवश्यकता पर उन्होंने जोर दिया था।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-युवा गुर्जर संसद में राजनीतिक भागीदारी की उठी आवाज

राज्य सरकार ने उनकी इन मांगों को स्वीकार करते हुए पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के माध्यम से 150 लाख रुपये की विस्तृत परियोजना प्रस्तावित की है। इस परियोजना के अंतर्गत मंदिर परिसर में बहुउद्देशीय हॉल का निर्माण, आधुनिक प्रकाश व्यवस्था, सुलभ शौचालय, पेयजल सुविधा, साइनेज विथ क्यूआर कोड, यात्री बेंच तथा लैंडस्केपिंग जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल किए गए हैं। इससे न केवल श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि मंदिर परिसर का स्वरूप भी आकर्षक और व्यवस्थित होगा।

सीएम योगी ने किया आस्था का सम्मानः संजीव बालियान


मुजफ्फरनगर। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने जानकारी देते हुए बताया कि मुजफ्फरनगर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत सिसौली स्थित प्राचीन एवं ऐतिहासिक बाबा काली सिंह मंदिर के जीर्णाेद्धार हेतु उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कुल 150 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है, जिसमें से पहली किस्त के रूप में 100 लाख रुपये अवमुक्त किए जा चुके हैं। उन्होंने इस सौगात के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। डॉ. बालियान ने कहा कि बाबा काली सिंह मंदिर केवल पूजा का स्थल नहीं, बल्कि क्षेत्र की आस्था, संस्कृति और विरासत का जीवंत प्रतीक है। मंदिर के विकास से न केवल श्रद्धालुओं की सुविधाएं बढ़ेंगी, बल्कि ग्रामवासियों और भक्तों की आस्था का सम्मान भी होगा। यह कार्य आने वाली पीढ़ियों को धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने में सहायक सिद्ध होगा।

इसे भी पढ़ें:  नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने किया महिला चिकित्सालय का निरीक्षण

Also Read This

पेट्रोल-डीजल कीमत बढ़ोतरी: 5.30 रुपये उछाल से हड़कंप

पेट्रोल-डीजल कीमत बढ़ोतरी ने देशभर में हलचल मचा दी है। ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच ईंधन सप्लाई प्रभावित होने से पेट्रोल 5.30 रुपये प्रति लीटर और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है। इसके बाद कई राज्यों में लोग पेट्रोल पंपों पर उमड़ पड़े हैं और लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। देश की सबसे बड़ी प्राइवेट तेल कंपनी नायरा एनर्जी ने कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। इस फैसले का सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ रहा है। ईरान युद्ध के चलते वैश्विक सप्लाई चेन प्रभावित हुई है, जिससे भारत में ईंधन संकट की आशंका बढ़ गई है। ईरान और अमेरिका के बीच तनाव के कारण

Read More »

ट्रंप चीन दौरा पर सस्पेंस खत्म, अमेरिका-चीन रिश्तों की परीक्षा

वॉशिंगटन/बीजिंग। ईरान में जारी जंग के बीच ट्रंप चीन दौरा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मई में चीन जाएंगे, जहां 14 और 15 मई को उनकी मुलाकात शी जिनपिंग से होगी। इस अहम दौरे पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हैं, खासकर ताइवान और व्यापारिक तनाव के मुद्दे को लेकर।  बताया जा रहा है कि यह बीते 8 वर्षों में किसी अमेरिकी राष्ट्रपति का पहला चीन दौरा होगा। इससे पहले कई बार योजना बनी, लेकिन वह सिरे नहीं चढ़ सकी थी, जिससे दोनों देशों के रिश्तों को लेकर अनिश्चितता बनी हुई थी। वाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलाइन लिविट ने इस दौरे की पुष्टि करते

Read More »

एलपीजी सिलेंडर होम डिलीवरी शुरू, अफवाहों से बचने की अपील

गोरखपुर। गैस किल्लत की खबरों के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ किया है कि एलपीजी सिलेंडर होम डिलीवरी की व्यवस्था लागू है और लोगों को एजेंसियों पर लाइन लगाने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने अफवाहों से बचने और केवल जरूरत होने पर ही गैस तथा पेट्रोल-डीजल खरीदने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोग अफवाह फैलाकर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आमजन से अपील की कि अनावश्यक रूप से सिलेंडर या पेट्रोल-डीजल न खरीदें और संयम बनाए रखें। उन्होंने कहा कि पहले एक सिलेंडर महीने भर चलता था, लेकिन अब लोग कुछ ही दिनों में नया सिलेंडर लेने पहुंच रहे हैं, जो

Read More »