MUZAFFARNAGAR-युवा गुर्जर संसद में राजनीतिक भागीदारी की उठी आवाज

मुजफ्फरनगर। युवा गुर्जर महासभा की ओर से शहर में रविवार को आयोजित किये गये युवा गुर्जर संसद कार्यक्रम में समाज की राजनीतिक भागीदारी पर सर्वाधिक जोर दिया गया। इसके साथ ही समाज के आर्थिक, नैतिक और शैक्षिक पिछड़पन को लेकर चिंता जताते हुए युवाओं से शिक्षा के सहारे सामाजिक तरक्की करने पर जोर दिया गया।

रुड़की रोड स्थित श्रीराम पाॅलिटेक्निक परिसर में रविवार को युवा गुर्जर संसद में समाज के भारी संख्या में लोग इकट्ठा हुए और सामाजिक उत्थान तथा राजनीतिक भागीदारी हासिल करने पर विचार विमर्श किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे युवा गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह, विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय महामंत्री लोकेश गुर्जर, प्रदेश अध्यक्ष पंकज अवाना, मुख्य वक्ता पूर्व प्रधानाचार्य गांधी पाॅलिटेक्निक चैधरी रामपाल सिंह और पूर्व विभागध्यक्ष डीएवी काॅलेज डा. कलम सिंह का कार्यक्रम संयोजक नरेंद्र पंवार उर्फ साधु गुर्जर तथा जिलाध्यक्ष रविंद्र गुर्जर समाज की ओर से पटका और पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।

इस बैठक के दौरान गुर्जर समाज के सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक, नैतिक और आर्थिक मुद्दों पर वक्ताओं ने खुलकर चर्चा की। सभी ने समाज के युवाओं को शिक्षा और सियासत की राह पर चलने की सीख देते हुए कहा कि जब तक समाज अपना राजनीतिक वजूद कायम नहीं करेगा, उसका विकास नहीं हो पायेगा। इसके लिए समाज के युवाओं को ईमानदारी और मेहनत के साथ शिक्षा हासिल करनी होगी, शिक्षा से ही समाज की दिशा और दशा बदल सकती है। उन्होंने कहा कि समाज को सियासत के मंच पर हर बार छला जाता रहा है और भागीदारी के नाम पर समाज को अलग थलग करने की परम्परा बरसों पुरानी है। इससे समाज का अहित हो रहा है। युवा संसद में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष रविंद्र गुर्जर, अंजेश गुर्जर, हिमांशु तोमर, कैप्टन कुलदीप चैहान, अभिनव नागर, मनोज गुर्जर, अंकित नागर, राजवीर ठेकेदार, टीटू गुर्जर मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  शिव मंदिर में मूर्ति को किया खंडित, पूरा गांव कर रहा पुलिस की प्रशंसा

टाउनहाल में पिछड़ा जागरुकता सम्मेलन आयोजित

मुजफ्फरनगर। भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को टाउनहाल मैदान में जागरुकता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य रूप से मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने सम्बोधित करते हुए समाज को अपने अधिकारों के प्रति जागरुक करते हुए सामाजिक विकास के लिए शिक्षा और राजनीतिक भागीदारी के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुखपाल कश्यप, रामपाल सिंह पाल, नहार सिंह, शांता प्रकाश विश्वकर्मा, जिलाध्यक्ष शिवकुमार पाल, श्याम सुंदर प्रजापति, रामनिवास प्रजापति, महक सिंह पाल, सोमपाल प्रजापति, शिवकुमार पाल, सुन्दर लाल, सचिन प्रजापति, रविन्द्र पाल, राजू वर्मा, धीरज प्रजापति एडवोकेट, डा. रविन प्रजापति, सुशील प्रजापति, समंदर सैन पाल, संजय प्रजापति, भारत पाल आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  अमृतसर बम ब्लास्टः मुजफ्फरनगर तक पहुंची जांच, युवक गिरफ्तार

सोमवार को पीएम मोदी करेंगे रेलवे स्टेशन का लोकार्पण

मुजफ्फरनगर। केन्द्र सरकार की अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत सोमवार को होने वाले राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन का लोकार्पण भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वर्चुअली किया जायेगा। इसके लिए रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम तय किया गया है। इसमें भाजपा नेताओं के साथ ही जनप्रतिनिधियों के भी शामिल होने की संभावना है। स्थानीय रेलवे स्टेशन अधीक्षक पवन चैधरी ने बताया देश में 554 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास, शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम 26 फरवरी को होगा। इनका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा और यहां स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम से प्रधानमंत्री आॅनलाइन जुड़ेंगे। 

इसे भी पढ़ें:  अस्थि विसर्जन को जा रहा दिल्ली का परिवार हादसे का शिकार, दो की मौत

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  अमृतसर बम ब्लास्टः मुजफ्फरनगर तक पहुंची जांच, युवक गिरफ्तारस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  अमृतसर बम ब्लास्टः मुजफ्फरनगर तक पहुंची जांच, युवक गिरफ्तारवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में थाना

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  भरतिया कालोनी मकान प्रकरण में अब सभासद भी कूदेभाकियू

Read More »