आ रही सरकारः मुख्यमंत्री योगी के अभूतपूर्व अभिनंदन को मुजफ्फरनगर तैयार

13 अप्रैल के कार्यक्रम को लेकर काउंटडाउन शुरू, रोजगार मेला, जनसभा और विकास योजनाओं की सौगात से गूंजेगा शहर

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को सीएम योगी के होने वाले बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में असाधारण उत्साह देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और जयंत चौधरी के प्रस्तावित आगमन ने जिले में हलचल तेज कर दी है। भाजपा-रालोद गठबंधन के नेताओं के इस आगमन के सहारे होने जा रहे सियासी शक्ति प्रदर्शन को लेकर प्रशासन, जनप्रतिनिधि और आम जनता पूरी तरह सक्रिय हो चुकी है।

मुजफ्फरनगर मुख्यालय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और जयंत चौधरी के आगमन को लेकर व्यापक तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। शहर से लेकर गांव देहात तक कार्यक्रम की चर्चा जोरों पर है। 13 अप्रैल को होने वाले इस आयोजन के लिए काउंटडाउन शुरू हो चुका है, वहीं भाजपा-रालोद गठबंधन के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह और आम जनमानस में हर्ष का वातावरण बना हुआ है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मंत्री अनिल कुमार, मंत्री कपिल देव, सांसद चंदन चौहान और चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप लगातार तैयारियों में जुटे हुए हैं। प्रशासनिक स्तर पर भी सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार स्थल निरीक्षण कर रहे हैं, ताकि कार्यक्रम निर्विघ्न संपन्न हो सके।

इस अवसर पर मुजफ्फरनगर में कौशल विकास विभाग द्वारा एक वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 200 से अधिक कंपनियों के भाग लेने की संभावना है। इस मेले के माध्यम से 25 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। मेरठ और सहारनपुर मंडल के विभिन्न जिलों से हजारों युवा नौकरी की उम्मीद लेकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। कार्यक्रम के दौरान देवी अहिल्याबाई होल्कर के भव्य स्मारक और प्रतिमा का अनावरण भी प्रस्तावित है, जो इस आयोजन को ऐतिहासिक आयाम देगा। इसके साथ ही कई विकास परियोजनाओं की सौगात मिलने की संभावना है, जिनमें कुछ योजनाओं का शिलान्यास और कुछ का लोकार्पण किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें:  चीतल पार्क का कांवड़ सेवा शिविर बना कांवड़ियों की पहली पसंद

नुमाइश मैदान में आयोजित होने वाली विशाल जनसभा के लिए भव्य पंडाल तैयार किया गया है। पूरे परिसर को फूलों से सजाया गया है और बड़ी संख्या में कुर्सियों की व्यवस्था की गई है, ताकि आमजन आराम से बैठकर संबोधन सुन सकें। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। गांव-गांव और घर-घर तक सूचना पहुंचाई जा रही है, जिससे भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। उद्यमी, व्यापारी, किसान और युवा वर्ग इस आयोजन को लेकर विशेष रूप से उत्साहित नजर आ रहे हैं। कुल मिलाकर, 13 अप्रैल का यह कार्यक्रम न केवल राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, बल्कि रोजगार, विकास और सामाजिक सहभागिता के लिहाज से भी मुजफ्फरनगर के लिए एक बड़े आयोजन के रूप में उभर रहा है।

इस तरह से आयेंगे और शहर से जायेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ

मुजफ्फरनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ का अधिकारिक प्रोग्राम आना अभी बाकी है, लेकिन शासन से जो रूपरेखा जिला प्रशासन को दी गई है, उसके अनुसार पूरा कार्यक्रम तय कर लिया गया है। सीएम योगी का हेलीकॉप्टर उतारने और उड़ाने के लिए दो हैलीपेड बनाये गये हैं। वो आयेंगे अलग रूट से और जायेंगे अलग रूट पर। इसके लिए प्रशासन ने तैयारी कर ली हैं। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 13 अपै्रल को सीएम योगी आदित्यनाथ हेलीकॉप्टर से मुजफ्फरनगर आयेंगे। उनका हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन के हैलीपेड पर लैंड करेगा। यहां पर मंत्री अनिल कुमार और मंत्री कपिल देव अग्रवाल, चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, भाजपा रालोद जिलाध्यक्ष के साथ ही अन्य नेता उनकी अगुवाई करेंगे।

इसे भी पढ़ें:  रात 11 बजे के बाद खुली दिखीं दुकानें या होटल तो होगी कार्रवाई 

यहां से कार द्वारा सीएम योगी मालवीय चौक, अंसारी रोड, घास मंडी होते हुए जिला अस्पताल चौराहे पर बने अहिल्याबाई होल्कर प्रतिमा स्मारक पर पहुंचेंगे और यहां मूर्ति व स्मारक का लोकार्पण करेंगे। यहां पर करीब 40 मिनट का कार्यक्रम तय किया गया है। इसके बाद यहां से वो कार द्वारा ही नावल्टी चौक, शिव चौक, मीनाक्षी चौक होते हुए सभा स्थल नुमाइश मैदान पर पहुंचेंगे और यहां केन्द्रीय कौशल विकास मंत्री जयंत चौधरी के साथ रोजगार मेले का शुभारंभ करने के बाद स्टाल्स का अवलोकन करेंगे और फिर जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वो कार से गन्ना शोध संस्थान मेरठ रोड पहुुंचेंगे और वहां बने हैलीपेड से हैलीकॉप्टर में सवार होकर सहारनपुर के लिए उड़ान भरेंगे।

अहिल्याबाई स्मारक पर नहीं पहुंचेंगे जयंत चौधरी, बघर में स्टे

सीएम योगी के साथ रोजगार मेले और जनसभा के लिए मुख्यालय आ रहे केन्द्रीय कौशल विकास राज्यमंत्री और रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी का अधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इसके अनुसार वो अहिल्याबाई होल्कर स्मारक के अनावरण समारोह में शामिल नहीं हो रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  रामपुर तिराहा स्मारक पर दानदाता महावीर प्रसाद की प्रतिमा का अनावरण

जयंत चौधरी दिल्ली से कार द्वारा चलकर करीब साढ़े बारह बजे नुमाइश मैदान पर पहुंचेंगे। इससे पहले जिलाध्यक्ष संजय राठी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता उनका मुजफ्फरनगर आगमन पर कई स्थानों पर स्वागत करेंगे। जयंत चौधरी नुमाइश मैदान की जनसभा के बाद करीब डेढ़ बजे बघरा में रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष रहे दिवंगत श्रीराम तोमर की शोकसभा में भी पहुंचेंगे और करीब साढ़े तीन बजे वहां से नई दिल्ली के लिए रवाना हो जायेंगे।

सीएम के आगमन पर छुट्टीः स्कूलों में रहेगा दो दिन अवकाश

मुजफ्फरनगर मुख्यालय पर सीएम योगी आदित्यनाथ के सोमवार 13 अपै्रल के आगमन को देखते हुए सुजडू चुंगी से जिला अस्पताल तक के रूट पर पड़ने वाले यूपी और सीबीएसई बोर्ड के विद्यालयों में प्रबंधन के द्वारा स्वैच्छिक अवकाश घोषित कर दिया गया है। इसमें काफी विद्यालयों को आदेश जारी नहीं होने पर परेशानी में देखा गया। इस रूट पर स्थित शारदेन पब्लिक स्कूल, आईजी पब्लिक स्कूल, डीएवी इंटर कॉलेज, डीएवी डिग्री कॉलेज, इस्लामिया इण्टर कॉलेज, नवाब अजमत अली खां इंटर कॉलेज, नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज के साथ ही अन्य विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। इसके साथ ही 14 अपै्रल को डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर भी सरकार ने सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है।

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  आकशीय बिजली गिरने से दो लोगो

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »

सांसद हरेन्द्र मलिक ने विधायक पुत्र के साथ दिव्यांगों को बांटी ट्राई साइकिल

सपा सांसद ने कहा कि हमें मुख्यमंत्री योगी और जयंत के स्वागत का प्रशासन ने नहीं दिया अवसर मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल वितरित की गईं। इस दौरान जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी दिखी, वहीं कार्यक्रम में सियासी बयानबाजी भी सामने आई। यह कार्यक्रम सपा सांसद हरेंद्र मलिक के आवास पर आयोजित किया गया था। गुलशन पॉलीओल्स लिमिटेड के सहयोग से लगभग 10 दिव्यांगजनों को ये ट्राई साइकिलें दी गईं। लाभार्थियों ने इस पहल को अपने लिए बड़ी सहूलियत बताया। इसे भी पढ़ें:  रात 11 बजे के बाद खुली दिखीं दुकानें या होटल तो होगी कार्रवाई सपा सांसद के पुत्र चरथावल विधानसभा से सपा विधायक पंकज

Read More »