पहली ही रात में दुल्हन छोड़ लापता हो गया दूल्हा, खतौली में सनसनी

मेरठ गंगनहर में हो रही थी जिस दूल्हे की तलाश, उसे पुलिस ने हरिद्वार से किया सकुशल बरामद, दो दिन रहा भूखा

मुजफ्फरनगर। मेरठ के युवक मोहसीन का बुधवार को खतौली निवासी युवती से निकाह हुआ था। परिजनों ने अपनी बेटी को उसके शौहर के साथ खुशी-खुशी विदा किया, लेकिन पहली ही रात में दूल्हे ने ऐसी हरकत कर डाली कि यूपी से लेकर उत्तराखंड तक हलचल मची तो मेरठ से खतौली तक सनसनी फैल गई। सुहागरात के दिन ही अपनी दुल्हन के साथ पहली रात में वह अचानक लापता हो गया। परिजनों ने बताया कि सुहागरात वाले दिन बुधवार की रात लगभग एक बजे मोहसीन कमरे से बल्ब लाने की बात कहकर गया, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटा था।
मेरठ नगर के मोहल्ला ऊंचापुर में बीते बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुआ दूल्हा मोहसीन उर्फ मोनू, पुत्र सईद हरिद्वार से सकुशल बरामद हो गया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में दूल्हे ने बताया कि बैचेन होने के कारण वह घर से चला गया था। इसके बाद पुलिस ने कागजी कार्रवाई कर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
जानकारी के अनुसार मोहसीन का बुधवार को खतौली निवासी युवती से शादी हुई थी। सुहागरात के दिन ही वह अचानक लापता हो गया। परिजनों ने बताया कि बुधवार रात लगभग एक बजे मोहसीन कमरे से बल्ब लाने की बात कहकर गया, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटा। पुलिस ने तलाश शुरू की, जिसमें दौराला गंगनहर पुल पर सीसीटीवी फुटेज में वह रात 1.42 बजे देखा गया। इसके बाद पुलिस ने गंगनहर में डूबने की आशंका जताते हुए रविवार को पीएसी के गोताखोरों से अभियान चलाया।
पुलिस और परिजन मोहसीन को गंगनहर की लहरों में तलाश कर रही रहे थे कि सोमवार को मोहसीन ने अपने परिजनों के मोबाइल पर कॉल कर हरिद्वार में होने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस और परिजन हरिद्वार पहुंचे और शाम तक उसे सकुशल थाने लेकर आए। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में मोहसीन ने बताया कि शादी के बाद सुहागरात के दिन वह बैचेनी महसूस कर रहा था और इसी बैचेनी में किसी को कुछ बताये बिना ही वो बृहस्पतिवार की अल सुबह नानू पुल से बस में बैठकर हरिद्वार चला गया। वहां वह होटल में रुका, लेकिन पैसे खत्म होने के कारण दो दिन भूखा रहा। फिलहाल पुलिस ने पूछताछ कर उसे सुरक्षित रूप से परिजनों को सौंप दिया है।

इसे भी पढ़ें:  आई लव मौहम्मदः वीडियो वायरल के बाद बुढ़ाना पहुंचे डीएम व एसएसपी

Also Read This

रितुराज शर्मा की दमदार बल्लेबाजी से फाइनल में पहुंचे सिल्वरटन टाइगर्स

एमपीएल-2 के पहले सेमीफाइनल में सिल्वरटन पैंथर्स को 7 विकेट से हराया, 13.2 ओवर में हासिल किया 111 रन का लक्ष्य मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 के पहले सेमीफाइनल में सिल्वरटन टाइगर्स ने प्रभावशाली खेल दिखाते हुए सिल्वरटन पैंथर्स को सात विकेट से पराजित कर फाइनल में जगह बना ली। रितुराज शर्मा और शिवम चौधरी की शानदार पारियों ने टीम की जीत को आसान बना दिया। मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला बृहस्पतिवार चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेला गया। रोमांचक मुकाबले में सिल्वरटन टाइगर्स ने सिल्वरटन पैंथर्स को सात विकेट से हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर लिया। मुकाबले में टॉस

Read More »

ईरान में तनाव के बीच होर्मुज पार कर मुंबई पहुंचा तेल टैंकर 

नई दिल्ली- पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब से कच्चा तेल लेकर आया लाइबेरियाई ध्वज वाला टैंकर ईरान की अनुमति से होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित रूप से मुंबई पोर्ट पहुंच गया। भारत सरकार क्षेत्र में मौजूद भारतीय जहाजों और नाविकों की सुरक्षा पर लगातार नजर रखे हुए है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच एक लाइबेरियाई ध्वज वाला कच्चे तेल का टैंकर, जिसकी कमान एक भारतीय कप्तान के हाथ में थी, रणनीतिक रूप से अहम होर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर सुरक्षित रूप से मुंबई बंदरगाह पहुंच गया। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार यह टैंकर सऊदी अरब के रास तनुरा बंदरगाह से कच्चा तेल लेकर आया

Read More »