आई लव मौहम्मदः वीडियो वायरल के बाद बुढ़ाना पहुंचे डीएम व एसएसपी

संवेदनशील स्थानों तथा मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में दंगा नियंत्रण उपकरण के साथ लैस पुलिस बल को लेकर फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना के युवक द्वारा मंुबई से आई लव मौहम्मद प्रकरण को लेकर वीडियो वायरल करने के मामले से तनाव को देखते हुए डीएम और एसएसपी ने शुक्रवार को फोर्स के साथ बुढ़ाना पहुंचकर पैदल मार्च किया। इसके साथ ही जनपद भर में जुमे की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से हाई अलर्ट पर रहा। संवेदनशील इलाकों में पुलिस और प्रशासन के अफसरों ने फोर्स के साथ पैदल मार्च किया तो वहीं मस्जिदों पर भी कड़ा पहरा लगा नजर आया। एसएसपी संजय वर्मा ने पैदल मार्च के दौरान सभी से शांति व्यवस्था बनाने में सहयोग मांगा और माहौल खराब करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की चेतावनी भी दी।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में यूजीसी इक्विटी एक्ट के विरोध में उग्र हुआ वैश्य समाज

जुमे के दिन आई लव मौहम्मद प्रकरण को लेकर प्रदर्शन के दौरान बरेली में हुए बवाल को लेकर पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट है, जिसका असर जिले में भी देखने को मिल रहा है, ऐसे में बुढ़ाना के एक युवक द्वारा वीडियो वायरल कर भड़काऊ टिप्पणी करने से तनाव बना नजर आया, जिसको लेकर डीएम और एसएसपी ने बुढ़ाना नगर पहंुचकर पैदल मार्च किया। इससे पहले दोनों अधिकारियों ने शहर के खालापार क्षेत्र में भी पैदल मार्च करते हुए जनपद में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिए आम जनमानस को सुरक्षा का अहसास कराया।

इसे भी पढ़ें:  एसआईआर में उत्कृष्ट कार्य के लिए तीन बीएलओ और वीआरसी गौरव सम्मानित

शुक्रवार को जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा थानाक्षेत्र खालापार एवं बुढ़ाना के अन्तर्गत प्रमुख चौराहो, बाजारों, संवेदनशील स्थानों तथा मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में दंगा नियंत्रण उपकरण के साथ लैस पुलिस बल को लेकर फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया। अधिकारियों द्वारा द्वारा आम लोगों से वार्ता कर उन्हें बताया कि मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा सोशल मीडिया की सतत् निगरानी की जा रही है, अतः सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भडकाऊ/गलत/अशोभनीय पोस्ट शेयर न करें, किसी भी भ्रामक पोस्ट की पुष्टि पुलिस/प्रशासन से करें, किसी भी कानून विरोधी गतिविधि का हिस्सा ना बनें तथा एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। इस दौरान क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह, उपजिलाधिकारी बुढ़ाना अपूर्वा यादव सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  माइक्रोफाइनेंस कंपनी के ऑफिस से 3.20 लाख की चोरी
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *