दुनिया देख रही यूपी का विकास और सुशासनः कपिल देव

मेरठ रोड स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 9 दिवसीय कार्यक्रम का समापन, विकास योजनाओं और उपलब्धियों की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित नौ दिवसीय कार्यक्रम का गुरुवार को भव्य समापन हुआ। कार्यक्रम में विकास, सुशासन और जनकल्याण की उपलब्धियों को प्रदर्शित करते हुए आमजन को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। मेरठ रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर में आयोजित नौ दिवसीय कार्यक्रम का समापन समारोह उत्साह और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमिता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  मोबाइल हैक कर की डेढ़ करोड़ की ठगी, मुजफ्फरनगर से दबोचा गया शातिर शावेज

समापन समारोह में पहुंचने पर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई विकास प्रदर्शनी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही, जहां सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को सरल भाषा में प्रदर्शित किया गया। अपने संबोधन में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि पिछले नौ वर्षों में प्रदेश ने विकास, सुशासन, सुरक्षा और निवेश के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्रभावी नीतियों के कारण उत्तर प्रदेश देश की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। गरीबों के कल्याण, महिलाओं के सशक्तिकरण, युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने, किसानों के हित में उठाए गए कदमों और कानून व्यवस्था में सुधार को सरकार की प्रमुख उपलब्धियां बताया।

इसे भी पढ़ें:  यूपी: मंदिर आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले डॉ रामविलास दास वेदांती का निधन

उन्होंने भाजपा की डबल इंजन सरकार के समन्वित प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की संयुक्त पहल से विकास कार्यों को गति मिली है और आम जनता को योजनाओं का सीधा लाभ प्राप्त हो रहा है। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए और उन्हें योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। इसके अलावा छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने प्रदेश की समृद्ध परंपरा और विकास यात्रा को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। समापन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, अधिकारीगण और विद्यार्थी उपस्थित रहे, जिन्होंने प्रदर्शनी और कार्यक्रमों के माध्यम से प्रदेश की विकास यात्रा को करीब से देखा और समझा।

इसे भी पढ़ें:  नोएडा में 80 मिनट तक कार पर खड़ा रहा सॉफ्टवेयर इंजीनियर, 50 मिनट की देरी ने ले ली जान; पिता आंखों के सामने गिड़गिड़ाते रहे

Also Read This

पेट्रोल-डीजल कीमत बढ़ोतरी: 5.30 रुपये उछाल से हड़कंप

पेट्रोल-डीजल कीमत बढ़ोतरी ने देशभर में हलचल मचा दी है। ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच ईंधन सप्लाई प्रभावित होने से पेट्रोल 5.30 रुपये प्रति लीटर और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है। इसके बाद कई राज्यों में लोग पेट्रोल पंपों पर उमड़ पड़े हैं और लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। देश की सबसे बड़ी प्राइवेट तेल कंपनी नायरा एनर्जी ने कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। इस फैसले का सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ रहा है। ईरान युद्ध के चलते वैश्विक सप्लाई चेन प्रभावित हुई है, जिससे भारत में ईंधन संकट की आशंका बढ़ गई है। ईरान और अमेरिका के बीच तनाव के कारण

Read More »

ट्रंप चीन दौरा पर सस्पेंस खत्म, अमेरिका-चीन रिश्तों की परीक्षा

वॉशिंगटन/बीजिंग। ईरान में जारी जंग के बीच ट्रंप चीन दौरा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मई में चीन जाएंगे, जहां 14 और 15 मई को उनकी मुलाकात शी जिनपिंग से होगी। इस अहम दौरे पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हैं, खासकर ताइवान और व्यापारिक तनाव के मुद्दे को लेकर।  बताया जा रहा है कि यह बीते 8 वर्षों में किसी अमेरिकी राष्ट्रपति का पहला चीन दौरा होगा। इससे पहले कई बार योजना बनी, लेकिन वह सिरे नहीं चढ़ सकी थी, जिससे दोनों देशों के रिश्तों को लेकर अनिश्चितता बनी हुई थी। वाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलाइन लिविट ने इस दौरे की पुष्टि करते

Read More »

एलपीजी सिलेंडर होम डिलीवरी शुरू, अफवाहों से बचने की अपील

गोरखपुर। गैस किल्लत की खबरों के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ किया है कि एलपीजी सिलेंडर होम डिलीवरी की व्यवस्था लागू है और लोगों को एजेंसियों पर लाइन लगाने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने अफवाहों से बचने और केवल जरूरत होने पर ही गैस तथा पेट्रोल-डीजल खरीदने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोग अफवाह फैलाकर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आमजन से अपील की कि अनावश्यक रूप से सिलेंडर या पेट्रोल-डीजल न खरीदें और संयम बनाए रखें। उन्होंने कहा कि पहले एक सिलेंडर महीने भर चलता था, लेकिन अब लोग कुछ ही दिनों में नया सिलेंडर लेने पहुंच रहे हैं, जो

Read More »

खतौली मां भगवती जागरण में उमड़ा जनसैलाब, पूरी रात गूंजे जयकारे

खतौली। दुर्गापुरी स्थित सिद्ध पीठ श्री दुर्गा मंदिर में आयोजित खतौली मां भगवती जागरण का 138वां आयोजन भक्ति और उत्साह के बीच सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरी रात भक्ति रस में डूबे रहे। कार्यक्रम में कैथल से पधारी श्री सोनू चंचल एंड पार्टी ने मां भगवती के भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी। इसे भी पढ़ें:  एमपीएल-2: रोमांचक मुकाबले में जीते क्रिस्टल बालाजी टाइटंसमधुर भजनों की प्रस्तुति पर श्रद्धालु झूम उठे, जिससे पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बन गया। जागरण के दौरान विधिवत पूजा-अर्चना एवं ज्योति प्रज्वलन का कार्य श्री रवि ग्रोवर जी (तिलक रेस्टोरेंट) द्वारा संपन्न कराया गया। मां भगवती के जयकारों

Read More »