सियासी तीरः लो भई, चमार का जाक्कत इन पे बर्दाश्त नी हो रा

कहा-जयंत ने दलित के बालक को टिकट दिया, जनता ने जिताया, योगी ने मंत्री बनाया, मैं वफादार और ईमानदार हूं, रालोद मेरा दल-मेरी पहचान

राजनीति मुझे किसी विरासत में नहीं मिली, धरातल पर उतरकर संघर्ष के सहारे पाया मुकाम, पुरकाजी में सपा का कोई वजूद-जनाधार नहीं

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर की राजनीति में सपा और रालोद में नया टकराव सामने आया है। जब समाजवादी पार्टी के विधायक पंकज मलिक के आपत्तिजनक बयान और आरोपों पर पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र से रालोद विधायक और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने तीखा पलटवार किया। मंत्री ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए विरोधियों को खुली चुनौती दी कि वे उनके खिलाफ एक भी मुकदमा साबित करके दिखाएं। जब मुकदमा नहीं तो वो गुंडे कैसे हो गए?

मुजफ्फरनगर में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। सपा विधायक पंकज मलिक के बयान पर सोमवार को पुरकाजी ब्लॉक में आयोजित कार्यक्रम के दौरान खुले मंच से जनता के बीच ही अपनी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि दलित समाज का बेटा कैबिनेट मंत्री बन गया, यही कुछ लोगों को बर्दाश्त नहीं हो रहा। उन्होंने कहा कि उन पर गुंडागर्दी के आरोप लगाए जा रहे हैं, जबकि उनके या उनके परिवार पर एक भी मुकदमा तक दर्ज नहीं है। मंत्री ने कहा कि किसी पर आरोप लगाने से पहले गंभीरता से सोचना चाहिए। उन्होंने पंकज मलिक के पूरे परिवार के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि उनके परिवार से उन्होंने बहुत कुछ सीखा है, वो इनसे सही ग्रहण करते रहे लेकिन जो बातें गलत हैं उन्हें वहीं छोड़ देते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनके ऊपर गुंडा होने का आरोप लगाया गया, जबकि उनके परिवार पर साधारण धारा 151 का भी कोई मुकदमा नहीं है, जबकि 323 और 324 जैसी धाराएं तो बहुत दूर की बात हैं।

इसे भी पढ़ें:  अय्याश चोर-शामली में चोरी, कर्नाटक में मौजमस्ती

सपा नेताओं के घरों में कांशीराम का चित्र तक नहीं, ये बहुजन विरोधी

अनिल कुमार ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा कार्यालय में कांशीराम जयंती का कार्यक्रम आयोजित किया गया, लेकिन कार्यक्रम पूरी तरह पुरकाजी विधानसभा तक सीमित दिखाई दिया। उनका आरोप है कि सपा केवल पुरकाजी सीट पर ध्यान केंद्रित कर रही है और वहां से हर कोई खुद को प्रत्याशी मान रहा है। कांशीराम और अंबेडकर के सम्मान के मुद्दे पर भी मंत्री ने सपा को घेरा। उन्होंने कहा कि सपा के कई नेताओं के घरों में कांशीराम का चित्र तक नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि 2012 से 2017 के बीच सपा सरकार के दौरान लखनऊ के कांशीराम और अंबेडकर पार्क को मैरिज हॉल बनाने की बात कही गई थी।

मुस्लिम इनकी बपौती नहीं, मेरे दरवाजे सभी के लिए खुले, सपा ने नहीं जिताया

उन्होंने कहा कि कुछ सपा नेता यह दावा कर रहे हैं कि वे उनके वोट से जीते हैं, जबकि पुरकाजी विधानसभा का इतिहास कुछ और बताता है। इस क्षेत्र में कभी बसपा, कभी भाजपा और कभी गठबंधन में रालोद जीतती रही है, सपा दूसरे स्थान पर भी नहीं रही। मंत्री ने कहा कि उनका दरवाजा सभी समुदायों के लिए खुला है और मुस्लिम समाज के लोग भी बिना किसी डर के उनके पास आते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग मुस्लिम समाज के ठेकेदार बनने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि विधानसभा चुनाव आने पर देखा जाएगा कि वे कितने मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट देते हैं।

मीरापुर उपचुनाव में सपाइयों ने ही सपा को हराने का काम किया, अपना घर संभालो

मीरापुर चुनाव का जिक्र करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि सपा ने मुस्लिम प्रत्याशी को टिकट तो दिया, लेकिन उसे जिताने के बजाय उसी के खिलाफ काम किया गया। उन्होंने सपा नेताओं को सलाह दी कि वे दूसरों पर टिप्पणी करने के बजाय अपने घर को संभालने पर ध्यान दें। अनिल कुमार ने कहा कि वे विरासत की राजनीति नहीं कर रहे हैं, बल्कि अपनी मेहनत के दम पर यहां तक पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि वे एक कर्मयोगी हैं और मेहनत से आगे बढ़े हैं, जबकि कुछ नेताओं को राजनीति में विरासत की छांव मिली है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-मंत्रियों के आवास पर खूब उड़े अबीर-ओ-गुलाल

सपा नेताओं ने टिकट दावेदारों के पैनल से मेरा नाम भी हटा दिया था

उन्होंने यह भी कहा कि वे सपा में गए थे, टिकट मांगा था, लेकिन यहां के नेताओं ने पैनल में उनका नाम तक भी नहीं भेजा, सपा रालोद गठबंधन में उनको रालोद अध्यक्ष जयंत ने टिकट दिया, रालोद के टिकट पर विधायक बने हैं और इसके लिए वे पार्टी नेतृत्व के आभारी हैं। अखिलेश का सहयोग मिला, इसके लिए वो कर्जदार हैं और क्षेत्र में काम कर ये कर्ज उतार रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि वे सभी धर्मों और जातियों के लोगों का सम्मान करते हैं और राजनीति में पैसा कमाने के लिए नहीं आए हैं।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-मंत्री कपिल देव ने विद्यार्थियों को बांटे स्मार्ट फोन

मुस्लिम बाहुल्य इलाके की सबसे बदहाल सडक का हमने कराया निर्माण

मंत्री अनिल कुमार ने क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि सरवट फाटक से रुड़की रोड तक सड़क की हालत खराब थी, जिसे मंत्री बनने के बाद सबसे पहले स्वीकृति दिलाकर ठीक कराया गया। उन्होंने कहा कि यह मुस्लिम बाहुल्य इलाका है, लेकिन उन्होंने विकास कार्य वोट की राजनीति से ऊपर उठकर किए हैं। उन्होंने कहा कि सपा को दलित वोट नहीं मिलेगा, मुस्लिम वोटर भी उनके साथ हैं और जो हैं, वो उनके ही हैं, मुस्लिम सपा की बपौती नहीं। वे हमेशा सही का साथ देते हैं और गलत का विरोध करते हैं तथा ईमानदारी और निष्ठा के साथ काम करते हुए रालोद को मजबूत करने में जुटे हैं।

Also Read This

26 मार्च को प्रशिक्षु आरक्षियों की अंतिम परीक्षा, तैयारियों का निरीक्षण

एसएसपी ने लिया व्यवस्था का जायजा, पुलिस लाइन में सुरक्षा, बैठने की व्यवस्था और पारदर्शिता पर जोर मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में प्रशिक्षु आरक्षियों की अंतिम परीक्षा को निष्पक्ष और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 26 मार्च से प्रस्तावित प्रशिक्षु आरक्षियों की बाह्य विषयों की अंतिम परीक्षा को लेकर प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। इसी क्रम में 16 मार्च 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने पुलिस लाइन में परीक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था,

Read More »

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सात वर्षीय बच्ची घायल, पैर की हड्डी टूटी

खतौली/रतनपुरी। थाना रतनपुरी क्षेत्र के गांव फुलत में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सात वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बच्ची को पहले खतौली के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया गया।जानकारी के अनुसार गांव फुलत निवासी अफजाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी सात वर्षीय भतीजी कु. सबा रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे घर से पास की परचून की दुकान पर सामान लेने जा रही थी। इसी दौरान फुलत अड्डे की ओर से आ रहे बाइक सवार रवि पुत्र दिलावर ने अपनी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को तेज गति और

Read More »