मूसलाधार बारिश बनी आफत, अस्पताल की दीवार ढही

शहर से लेकर गांव देहात तक जलभराव से जन जीवन प्रभावित, बारिश के बाद भी उमस कायम

आरोग्यम हॉस्पिटल जलमग्न, वाहन दबे, दुकानों का माल खराब, बिजली व पानी की आपूर्ति ठप

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में सुबह शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने पूरे जिले की व्यवस्था को अस्त-व्यस्त कर दिया। पूरे जिले में चंद घंटे की इस बारिश ने जन जीवन को प्रभावित किया। शहर की प्रमुख सड़कें नदी जैसी बहने लगीं और निचले इलाकों में जलभराव से हालात बिगड़ गए। जानसठ रोड स्थित एसकेबीएम आरोग्यम अस्पताल की दीवार अचानक ढह गई, जिससे कई वाहन मलबे में दब गए और अस्पताल का बेसमेंट पानी से भर गया। गोल मार्किट, शिव चौक और तहसील मार्किट सहित कई बाजारों में दुकानों में पानी घुस जाने से व्यापारियों को भारी नुकसान झेलना पड़ा। वहीं, मोहल्लों से लेकर पॉश कॉलोनियों तक घरों, दुकानों और स्कूलों में पानी घुस जाने से लोगों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हुआ। बिजली और पेयजल आपूर्ति बाधित होने से मुसीबत और बढ़ गई।

इसे भी पढ़ें:  भाकियू अराजनैतिक के चार बड़े नेताओं समेत 400 अज्ञात पर मुकदमा


शुक्रवार की सुबह से शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने पूरे जनपद में जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। झमाझम बारिश जहां लोगों के लिए राहत बनकर आई, वहीं शहर और कस्बों में जलभराव ने हालात बिगाड़ दिए। निचले इलाकों से लेकर पॉश कॉलोनियों तक पानी भर गया, दुकानों और घरों में कीचड़ व बारिश का पानी घुसने से लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। जानसठ रोड स्थित एसकेबीएम आरोग्यम अस्पताल की दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई, जिससे वहां खड़े कई वाहन मलबे में दब गए। अस्पताल के बेसमेंट में भी पानी भर गया। यह पहला मौका नहीं है, इससे पहले भी भारी बारिश के दौरान अस्पताल में जलभराव से अल्ट्रासाउंड सहित कई मशीनें खराब हो चुकी थीं और वाहन क्षतिग्रस्त हुए थे।

इसे भी पढ़ें:  पंजाब सहित बाढ़ प्रभावित राज्यों को विशेष पैकेज दे केन्द्रः राकेश टिकैत


शहर के शिव चौक, गोल मार्किट, तहसील मार्किट समेत कई प्रमुख क्षेत्रों में जलभराव ने व्यापारियों की मुश्किलें बढ़ा दीं। तहसील मार्किट के बेसमेंट में पानी घुसने से दुकानों का माल खराब हो गया। वहीं, लद्दावाला, जनकपुरी, रामपुरी, खालापार, किदवईनगर, मल्हुपुरा और अन्य निचली बस्तियों के साथ ही भरतिया कॉलोनी, गांधी कॉलोनी, प्रेम विहार और पटेलनगर जैसे पॉश इलाकों में भी हाल बेहाल रहा। सुजड़ू क्षेत्र के कुंगर पट्टी, मदीना मस्जिद के आसपास तो पानी नदियों की तरह बहता नजर आया। ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने सभासदों और नगरपालिका पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि साल में सिर्फ त्योहारों से पहले नालों की सफाई होती है और बाकी समय नेताओं का ध्यान सिर्फ चुनाव के समय वोट मांगने पर रहता है। लगातार हो रही बारिश से कई जगह बिजली आपूर्ति ठप हो गई। लाइनों में फॉल्ट आने के कारण दोपहर बाद तक लोगों को बिजली नहीं मिली, वहीं पेयजल आपूर्ति भी बाधित रही। वाहन चालकों को पानी से भरी गलियों और सड़कों पर भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्कूल जाने वाले बच्चे भी जलभराव में फंस गए। हालांकि, लगातार हो रही बारिश ने उमस और गर्मी से राहत दी है और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम सुहावना हो जाने से लोगों ने ठंडक का आनंद लिया, लेकिन बारिश रुकने के बाद हवा बंद होती ही उमस गहरा गई और लोग फिर से चिपचिपी गर्मी से बेहाल नजर आये।

इसे भी पढ़ें:  खतौली एसआईआर विशेष अभियान से मतदाता जागरूकता

Also Read This

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन बोले – अब पड़ोसियों पर हमला नहीं

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने पड़ोसी देशों से माफी मांगते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अब ईरान पड़ोसी देशों पर हमला नहीं करेगा और क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए सहयोग चाहता है।सरकारी टेलीविजन पर प्रसारित एक वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि जिन पड़ोसी देशों पर हमले हुए हैं उनसे माफी मांगना जरूरी है। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने बताया कि सैन्य बलों को स्पष्ट आदेश दे दिया गया है।  उन्होंने कहा, “सैन्य बलों को निर्देश दिया गया है कि अब से पड़ोसी देशों पर तब तक हमला न किया जाए जब तक उन पर पहले हमला न हो।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि

Read More »

अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत पर ईरान के राजदूत का बयान

अमेरिका और इजरायल के हमले में अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत हो जाने के बाद मिडिल ईस्ट का संकट और गहरा गया है। इस घटना के बाद उनके अंतिम क्षणों को लेकर कई तरह की चर्चाएं सामने आ रही हैं।  ईरान के राजदूत डॉ. मोहम्मद फताली ने इन अटकलों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अयातुल्लाह खामेनेई अपनी सुरक्षा के लिए किसी बंकर में नहीं गए थे। उन्होंने बताया कि वे अंतिम समय तक राष्ट्रपति भवन के अपने कार्यालय में ही मौजूद रहे। राजदूत ने पश्चिमी मीडिया में चल रही उन खबरों को भी खारिज कर दिया जिनमें दावा किया गया था कि खामेनेई हमले के डर से बंकर में चले

Read More »

पुलिस पर भारी पड़ रहे युवाओं को विदेश में नौकरियां दिलाने के नाम पर ठगने वाले कबूतरबाज

मुजफ्फरनगर। मीरापुर इलाके में विदेश में नौकरियां दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह शिकायतों के बावजूद पुलिस की मेहरबानी से खुला घूम रहा है। यह गिरोह आधा दर्जन से अधिक लोगों को अपना शिकार बना चुका है। कसबा मीरापुर के मौहल्ला मुश्तर्क निवासी तस्लीम पत्त्रि ईददू उर्फ फारुख ने जनसुनवाई और थाने में दी तहरीर में बताया कि करीब 11 माह पूर्व उसके पडौसी तालिब पुत्र खालिद व उसके साथी गाव कुतुबपुर निवासी प्रियांक पुत्र राजकुमार ने उसके 20 वर्षीय पुत्र वाहिद को डेढ़ लाख रुपये देकर दुबई में एक कम्पनी में अच्छी तनख्वाह वाली नौकरी लगवाने का लालच देते हुए उनसे डेढ़ लाख रुपये लेकर वाहिद को

Read More »

यूपी मतदाता सूची पुनरीक्षण में 2.80 करोड़ मतदाताओं को राहत

उत्तर प्रदेश में चल रहे यूपी मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत नोटिस पाने वाले 2.80 करोड़ मतदाताओं को बड़ी राहत मिली है। सुनवाई के दौरान वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के बाद इन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में बरकरार रखने की अनुमति दे दी गई है। चुनाव विभाग के अनुसार राज्य में कुल 3.26 करोड़ मतदाताओं को नोटिस जारी किए जाने हैं, जिनमें से अब तक 3.08 करोड़ लोगों को नोटिस भेजे जा चुके हैं।  यूपी मतदाता सूची पुनरीक्षण के तहत अब तक करीब 86 प्रतिशत यानी 2.80 करोड़ मतदाताओं की सुनवाई पूरी हो चुकी है। जांच के दौरान उनके दस्तावेज सही पाए जाने पर उनके नाम मतदाता सूची में

Read More »