धूमधाम से मना टाउन हॉल श्रीबालाजी मंदिर का 25वा स्थापना दिवस

भजन गायक अज्जू शर्मा ने मै क्या बोलू बालाजी, पिछले साल घने सारे, अबके नम्बर मेरा सै भजनो को सुनाकर श्रद्धालुओ को झूमने पर मजबूर कर दिया

मुजफ्फरनगर। शहर के टाउन हॉल रोड स्थित श्री बालाजी मंदिर का 25वां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विशेष महाआरती और भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिलदेव अग्रवाल एवं नगर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने आरती एवं पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कल्याण समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में सबसे पहले श्रद्धालुओ एवं अतिथियो द्वारा महाआराती में हिस्सा लिया गया और भगवात श्री बालाजी महाराज को भोग अर्पण किया गया। जिसके बाद रमेश केस्टो सांस्कृतिक ग्रुप के बैनर तले कलाकारो ने मनमोहक प्रस्तुतियो से भजन संध्या का शुभारम्भ किया। इस दौरान प्रसिद्ध भजन गायक विजय गोस्वामी ने गणेश वन्दना से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। 25वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भगवान श्री बालाजी की झांकी आकर्षण का केन्द्र बनी रही। इसके बाद शामली से पधारी भजन गायिका अन्नू शेरवाल ने हनुमान जी के भजन, नगरी हो अयोध्या जैसी रघुकुल सा घराना हो, दुनिया चले ना श्रीराम के बिना आदि भजनो से समा बांध दिया। भजन गायक अज्जू शर्मा ने मै क्या बोलू बालाजी, पिछले साल घने सारे, अबके नम्बर मेरा सै भजनो को सुनाकर श्रद्धालुओ को झूमने पर मजबूर कर दिया।

भजन गायक सतेन्द्र सेन ने हे दूखभंजन मारूतिनन्दन और जय जय जय बजरंग बली जैसे अनेको भजन प्रस्तुत किये। प्रसिद्ध भजन गायिक दीपा साहनी ने राधे राधे जपो चले आयेगे बिहारी, कभी श्याम बनके कभी राम बनके आदि भजनो से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मोनू जटाधारी ग्रुप द्वारा राधा कृष्ण की सुन्दर झांकी और बरसाने की फूलो की होली की प्रस्तुति से सभी का भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम का संचालन स्वदेश कौशिक और रमेश केस्टो द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम उपरांत मंदिर समिति पदाधिकारी अरविंद गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया। भजन संध्या में साज वादन एन0एस0 ग्रुप द्वारा दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व चेयरमैन डॉ. सुभाष चंद शर्मा, खैराती लाल, अवनीत कुमार, रोहताश कर्णवाल, डॉ0 अनिल गुप्ता, अजय भार्गव, सुभाष गोयल, डॉ0 अशोक गुप्ता, डॉ0 अशोक अरोरा, नवनीत कुच्छल, अरविन्द गुप्ता आदि का विशेष सहयोग रहा।

इसे भी पढ़ें:  बुढ़ाना में लव जिहादः रामविलास की पार्टी के नेता ने दलित युवती को भगाकर कर लिया निकाह

Also Read This

सहारनपुर पोक्सो एक्ट आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में पेश

सहारनपुर पोक्सो एक्ट आरोपी गिरफ्तार मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को ताल्हापुर तिराहे से दबोच लिया। आरोपी पर 17 फरवरी को दर्ज प्राथमिकी के तहत नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, सहारनपुर जनपद के बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने 17 फरवरी को अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के दौरान दीपक निवासी गांव सहजवा थाना रामपुर मनिहारान का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने मामले की जांच तेज करते हुए आरोपी दीपक को

Read More »

आर्य समाज शिवपुरी होली उत्सव में विक्रम सिंह का संदेश

आर्य समाज शिवपुरी होली उत्सव के दूसरे दिन खतौली में आयोजित सभा में समाज और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया गया। दानवीर ठाकुर विक्रम सिंह ने कहा कि मनुष्य को अपने कर्मों के माध्यम से जीवन को श्रेष्ठ बनाना चाहिए और उसे समाज व राष्ट्र के लिए समर्पित रखना चाहिए। सभा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और वैदिक परंपरा के अनुसार कार्यक्रम संपन्न हुआ। ठाकुर विक्रम सिंह ने कहा कि साहित्य और संगीत से विहीन मनुष्य पशु के समान होता है। जिनके पास विद्या, तप, ज्ञान, गुण और धर्म नहीं है, वे इस पृथ्वी पर भार स्वरूप हैं। उन्होंने कहा कि जहां ब्रह्म शक्ति और शारीरिक शक्ति दोनों

Read More »

संभल गन्ना मूल्य 600 रुपये मांग को लेकर गन्ने की होली

संभल गन्ना मूल्य 600 रुपये मांग को लेकर मंगलवार को जनपद के विभिन्न गांवों में किसानों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन असली के आह्वान पर आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए और सरकार से गन्ने का समर्थन मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित करने की मांग उठाई। गांव भदरोला, मंडावली रसूलपुर सहित आसपास के कई गांवों में किसानों ने गन्ने की होली जलाकर अपनी नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि मौजूदा गन्ना मूल्य उनके उत्पादन खर्च के अनुरूप नहीं है। इसे भी पढ़ें:  भोपा में गंगनहर में कूदने वाला प्रेमी युगल बहुपुरा गांव का है।उनका कहना है कि

Read More »

सहारनपुर संदिग्ध मौत मामला में दो दोस्तों पर मुकदमा दर्ज

सहारनपुर संदिग्ध मौत मामला ने जनपद में सनसनी फैला दी है। थाना जनकपुरी क्षेत्र में 26 वर्षीय युवक अभ्युदय त्यागी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद उसके पिता ने इसे हत्या करार देते हुए दो दोस्तों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी ब्योम बिंदल के अनुसार, दो दिन पूर्व अभ्युदय त्यागी का शरीर चकरहेटी गांव स्थित एक दूध की फैक्ट्री के पास संदिग्ध और बेहोशी की हालत में मिला था। इसे भी पढ़ें:  विकास को रफ्तारः मोरना चीनी मिल के विस्तार को ऐतिहासिक मंजूरीग्रामीणों ने तत्काल उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण

Read More »