मुजफ्फरनगर में हादसे ने उजाड़ा परिवारः सात बहनों के इकलौते भाई की मौत

पेपर मिल में नौकरी करता था 40 वर्षीय सन्नी, एक माह पहले ही जुड़वा बेटियों का मनाया था जन्मदिन, मुआवजे की मांग पर परिजनों का हंगामा

मुजफ्फरनगर। शुक्रवार देर रात कोहरे ने जमकर कहर बरपाया। कोहरे के कारण दृश्यता कम हो गई और पीनना बाईपास के निकट डिवाइडर से बाइक टकराने पर सात बहनों के इकलौते भाई की मौत हो गई। युवक पेपर मिल में मजदूरी करता था। स्वजन व ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम होने के बाद शव को पेपर मिल के बाहर रखकर हंगामा किया और मुआवजे की मांग की।
यह हादसा शुक्रवार देर रात लगभग एक बजे नगर कोतवाली क्षेत्र के पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर पीनना बाईपास के निकट हुआ। भोपा रोड स्थित सिल्वर टोन पेपर मिल से नौकरी करके लौट रहे 38 वर्षीय सन्नी पुत्र कृष्णपाल निवासी ग्राम अलीपुर कलां थाना तितावी की बाइक डिवाइडर से टकरा गई। कोहरे में दृश्यता कम होने की वजह से उसे डिवाइडर नहीं दिखा। सन्नी ने हेलमेट पहना हुआ था, लेकिन तेज रफ्तार होने के कारण उसका सिर जमीन पर तेजी से लगा, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। नगर कोतवाली पुलिस पहले सन्नी को लेकर जिला चिकित्सालय पहुंची, यहां चिकित्सक द्वारा मृत घोषित करने पर उसके शव को पोस्टमार्टम हाउस के लिए भिजवाया।
शनिवार को पोस्टमार्टम होने के बाद दोपहर में शव लेकर लौट रहे स्वजन व ग्रामीणों ने सिल्वर टोन पेपर मिल के बाहर शव रखकर हंगामा किया और मुआवजे की मांग की। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया। मिल प्रशासन ने उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इसपर स्वजन शव लेकर वापस लौट गए।
अलीपुर कलां के ग्राम प्रधान अरुण कुमार ने बताया कि सन्नी अपने घर में इकलौता बेटा था। उसकी सात बहने है, जिनमें से छह उससे बड़ी है, जिनकी शादी हो गई। जबकि छोटी बहन अभी अविवाहित है। ढाई साल पहले मोदीनगर की सीमा से के साथ सन्नी की शादी हुई थी। लगभग सन्नी की पत्नी सीमा ने दो जुड़वा बेटियों को जन्म दिया था। एक माह पहले ही जुड़वा बेटियों का पहला जन्मदिन मनाया था। घर में खुशी का माहौल था। सन्नी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। उसके पिता शादी समारोह आदि में बर्तन धोने का काम करते है। परिवार में कमाने वाला केवल सन्नी था। सन्नी अपने पीछे दो मासूम बेटियों, पत्नी, एक बहन व माता-पिता को बिलखता छोड़ गया है।

इसे भी पढ़ें:  देह दानः मरकर भी समाज को सेवा की राह दिखा गये बाबू जयप्रकाश एडवोकेट

Also Read This

सहारनपुर पोक्सो एक्ट आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में पेश

सहारनपुर पोक्सो एक्ट आरोपी गिरफ्तार मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को ताल्हापुर तिराहे से दबोच लिया। आरोपी पर 17 फरवरी को दर्ज प्राथमिकी के तहत नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, सहारनपुर जनपद के बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने 17 फरवरी को अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के दौरान दीपक निवासी गांव सहजवा थाना रामपुर मनिहारान का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने मामले की जांच तेज करते हुए आरोपी दीपक को

Read More »

आर्य समाज शिवपुरी होली उत्सव में विक्रम सिंह का संदेश

आर्य समाज शिवपुरी होली उत्सव के दूसरे दिन खतौली में आयोजित सभा में समाज और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया गया। दानवीर ठाकुर विक्रम सिंह ने कहा कि मनुष्य को अपने कर्मों के माध्यम से जीवन को श्रेष्ठ बनाना चाहिए और उसे समाज व राष्ट्र के लिए समर्पित रखना चाहिए। सभा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और वैदिक परंपरा के अनुसार कार्यक्रम संपन्न हुआ। ठाकुर विक्रम सिंह ने कहा कि साहित्य और संगीत से विहीन मनुष्य पशु के समान होता है। जिनके पास विद्या, तप, ज्ञान, गुण और धर्म नहीं है, वे इस पृथ्वी पर भार स्वरूप हैं। उन्होंने कहा कि जहां ब्रह्म शक्ति और शारीरिक शक्ति दोनों

Read More »

संभल गन्ना मूल्य 600 रुपये मांग को लेकर गन्ने की होली

संभल गन्ना मूल्य 600 रुपये मांग को लेकर मंगलवार को जनपद के विभिन्न गांवों में किसानों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन असली के आह्वान पर आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए और सरकार से गन्ने का समर्थन मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित करने की मांग उठाई। गांव भदरोला, मंडावली रसूलपुर सहित आसपास के कई गांवों में किसानों ने गन्ने की होली जलाकर अपनी नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि मौजूदा गन्ना मूल्य उनके उत्पादन खर्च के अनुरूप नहीं है। इसे भी पढ़ें:  चार दरोगाओं ने दागी छह गोलियां, तीन बदमाशों को लगीउनका कहना है कि पिछले कुछ

Read More »

सहारनपुर संदिग्ध मौत मामला में दो दोस्तों पर मुकदमा दर्ज

सहारनपुर संदिग्ध मौत मामला ने जनपद में सनसनी फैला दी है। थाना जनकपुरी क्षेत्र में 26 वर्षीय युवक अभ्युदय त्यागी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद उसके पिता ने इसे हत्या करार देते हुए दो दोस्तों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी ब्योम बिंदल के अनुसार, दो दिन पूर्व अभ्युदय त्यागी का शरीर चकरहेटी गांव स्थित एक दूध की फैक्ट्री के पास संदिग्ध और बेहोशी की हालत में मिला था। इसे भी पढ़ें:  अज़मत अली खां गर्ल्स इंटर कॉलेज में मेधावियों का हुआ सम्मानग्रामीणों ने तत्काल उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण

Read More »