मुजफ्फरनगर में दो पटाखा बुलेट बाइकों पर कार्यवाही, सीज किया भारी जुर्माना

इस प्रकार की हरकतें सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने के साथ-साथ आमजन के लिए खतरा भी पैदा करती हैं

मुजफ्फरनगर। सड़क पर बुलट मोटरसाइकिल से पटाखे फोड़ने के वायरल वीडियो के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित वाहन को सीज करते हुए चालान भी किया है। शहर के दो थाना क्षेत्रों में पुलिस ने दो बुलेट बाइकों के खिलाफ कार्यवाही की है।
घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत उत्तरी रामपुरी की बताई गई है, जहाँ एक युवक द्वारा चलती बुलट से पटाखे फोड़ते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बाइक और आरोपी की पहचान के प्रयास शुरू किए। पुलिस टीम ने जांच करते हुए बुलट मोटरसाइकिल संख्या यूपी 12 एएन 7444 को बरामद कर सीज कर दिया। पुलिस का कहना है कि इस प्रकार की हरकतें सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने के साथ-साथ आमजन के लिए खतरा भी पैदा करती हैं।

इसे भी पढ़ें:  डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर परियोजना में कार्यरत दो इंजीनियरों को ट्रक ने कुचला

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बबलू सिंह वर्मा ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर शांति भंग करने, खतरनाक स्टंट करने या आतिशबाज़ी कर दूसरों की जान जोखिम में डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने अपील की कि किसी भी तरह की ऐसी गतिविधि को बढ़ावा न दें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। पुलिस की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की स्थानीय लोगों द्वारा सराहना की गई है। इससे पहले सिविल लाइन थाना प्रभारी आशुतोष कुमार ने भी पटाखा छोड़ने वाली एक बुलेट बाइक को सीज करते हुए 17 हजार रुपये का चालान किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि बुलेट बाइक संख्या यूपी 12 एके 5279 में मोडिफाइड साइलेंस लगाया गया था, जिससे चलाये जाने पर पटाखा जैसी आवास उत्पन्न हो रही थी। इसी को लेकर कार्यवाही की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  आठ रुपये करेंसी के तीन पुराने नोट 90 लाख में खरीदने के नाम पर ठगी

Also Read This

मेडिकल मावेरिक्स की रोमांचक जीत, टिहरी फाल्कन्स को 15 रन से हराया

मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 के मैच-19 में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, दिनेश कुमार बने मैन आॅफ द मैच मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 में खेला गया मैच-19 दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक साबित हुआ। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुए मुकाबले में मेडिकल मावेरिक्स ने टिहरी फाल्कन्स को 15 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। गेंद और बल्ले दोनों से प्रभावी प्रदर्शन करने वाले दिनेश कुमार को मैन आॅफ द मैच चुना गया। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 के अंतर्गत खेले गए मैच-19 में मेडिकल मावेरिक्स ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए टिहरी फाल्कन्स को 15 रन से पराजित कर दिया। पूरे मुकाबले

Read More »