बेकाबू ट्रक ने हाईवे पर मचाया मौत का तांडव, एक की मौत, भाकियू नेता सहित दो घायल

पानीपत खटीमा हाईवे पर हादसे की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद, ट्रक चालक ने बाइक, कार को रौंदा, दुकान बिस्मार, चालक पकड़ा

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के पीनना गांव के पास शुक्रवार की देर रात पानीपत खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के नेता सहित दो घायल हो गए। ट्रक ने एक मकान में टक्कर मारी और दुकान में जा घुसा, जिससे दूकान पूरी तरह से बिस्मार हो गई। भाकियू नेता की कार भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। घटना का पूरा वीडियो पास की एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा शहर कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत पानीपतदृखटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर पीनना गांव के समीप दधेडू मोड़ पर हुआ। शुक्रवार की देर रात एक अनियंत्रित ट्रक ने पहले सड़क किनारे चल रहे एक युवक को टक्कर मारी, इसके बाद एक कार और पास की कैंटीन को भी रौंद डाला। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक मकान की दीवार तोड़कर भीतर जा घुसा। कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कैंटीन मलबे के ढेर में तब्दील हो गई। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों और राहगीरों ने तत्काल घायलों को बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई थी। पुलिस ने पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में भाजपा नेता के नम्बर से युवती परेशान, करेगी पुलिस से शिकायत

हादसे के दौरान भारतीय किसान यूनियन के स्थानीय नेता राजू पीनना अपनी कार में सवार थे। हादसे में उनकी कार को ट्रक ने बुरी तरह टक्कर मारी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। इसके साथ ही एक महिला भी घायल हुई है। हादसे की पूरी घटना पास की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि ट्रक सड़क पर लहराते हुए आ रहा है। पहले उसने दो बाइकों को उछाला, फिर कार को साइड से टक्कर मारी और आखिर में मकान की दीवार में घुस गया, जिससे सड़क किनारे मकान में बनी दुकान भी बिस्मार हो गई। जोरदार धमाके के बाद इलाके में धूल और मलबे का गुबार छा गया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है और लोग सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि दधेडू मोड़ पर लंबे समय से हादसों का खतरा बना हुआ है। यहां राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा अंडरपास या पुल का निर्माण नहीं कराया गया, जिसके कारण भारी वाहन सीधे इसी मोड़ से गुजरते हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रशासन की लापरवाही के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।

हादसे को लेकर सीओ सिटी एएसपी सिद्धार्थ के. मिश्रा ने मीडिया कर्मियों से बातचीत में कहा कि शुक्रवार की देर रात करीब 11 बजे शहर कोतवाली पुलिस को पीनना के पास हादसे की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भिजवाया। इस हादसे में दीवार क्षतिग्रस्त हो गई और राजू पीनना घायल हो गए। इसके बाद ट्रक आगे बढ़ते हुए सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे में टकराया और फिर अशोक नामक व्यक्ति के मकान में जा घुसा। टक्कर की तीव्रता से मकान का छज्जा टूट गया और नीचे बनी दुकान का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इसी दौरान मकान के ऊपरी हिस्से में मौजूद सुमन नाम की महिला नीचे गिरकर घायल हो गई। मलबे में दबने से ट्रक के बोनट पर फंसे एक युवक की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ट्रक चालक ने शराब का सेवन किया हुआ था। नशे की हालत में उसने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिसके चलते यह भीषण हादसा हुआ। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है और ट्रक को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। शहर कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर बबलू सिंह वर्मा ने बताया कि पीनना के पास हुए हादसे में मृतक की शिनाख्त नहीं हो पा रही थी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर फोटो वायरल किया गया। शनिवार की दोपहर के बाद उसकी शिनाख्त अर्जुन कुमार पुत्र अजीत सिंह 23 साल निवासाी गांव रूकनपुर के रूप में हुई है। परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। वहीं ट्रक चालक नीरज पाल निवासी हरदोई को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  ग्रामीण भारत की आत्मनिर्भरता का आधार बनेगा जी राम जीः कपिल देव

Also Read This

यूपी 47 हजार कर्मचारियों की सैलरी रुकी, होली से पहले झटका

यूपी 47 हजार कर्मचारियों की सैलरी रुकी होने से इस बार होली पर हजारों राज्यकर्मियों की परेशानी बढ़ गई है। शासन ने स्पष्ट कर दिया है कि 10 मार्च तक संपत्ति का ब्योरा देने के बाद ही जनवरी और फरवरी का वेतन जारी किया जाएगा। मुख्य सचिव एसपी गोयल की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। 10 मार्च तक संपत्ति विवरण अनिवार्य योगी सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सभी राज्यकर्मियों को अपनी चल और अचल संपत्ति का ब्योरा मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य किया था। तय समयसीमा बीत जाने के बाद भी करीब 47 हजार कर्मचारियों ने अपनी

Read More »

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अग्रिम जमानत सुनवाई 27 फरवरी को

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अग्रिम जमानत सुनवाई शुक्रवार 27 फरवरी को निर्धारित की गई है। ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य मुकुंदानंद ब्रह्मचारी की अग्रिम जमानत याचिका पर यह सुनवाई विशेष न्यायालय में होगी। मामला पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज एफआईआर से जुड़ा है। मामले की सुनवाई जितेंद्र कुमार सिन्हा की अदालत में होगी। अदालत ने पूर्व में 27 फरवरी की तिथि तय की थी। पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज हुआ मुकदमा एक तथाकथित धर्मगुरु की ओर से नाबालिगों के यौन शोषण का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया गया है। यह मुकदमा विशेष न्यायालय के आदेश पर पॉक्सो एक्ट के तहत पंजीकृत किया गया। आरोप है कि नाबालिगों

Read More »

पालिका का प्लानः कचरा मुक्त शहर बनाने की मुहिम में अब घर-घर में बनेगी खाद

नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने शुरू की होम कम्पोस्टिंग की पहल, कचरे से खाद बनाने के कंटेनर वितरित मुजफ्फरनगर। शहर को गारबेज फ्री सिटी बनाने के संकल्प के साथ नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने गीले कचरे के निस्तारण के लिए होम कम्पोटिंग अभियान की शुरुआत कर स्रोत पर ही कूड़े के निस्तारण के लिए होम कम्पोटिंग कंटेनर वितरित कर प्रेरक संदेश देने का काम किया है। अब शहर के 55 वार्डों में आने वाले हर घर में होम कंपोस्टिंग यानी घरेलू खाद बनाने की प्रक्रिया को बढ़ावा दिया जाएगा, जिसके लिए पालिका सभासदों और अन्य टीमों के साथ लोगों को जागरुक भी करेगी। नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी

Read More »

ड्राइविंग लाइसेंस के लिए फॉर्म 6 भरना अनिवार्य

मैनपुरी में अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने से पहले फॉर्म 6 भरना अनिवार्य कर दिया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवक-युवतियों को लाइसेंस आवेदन से पहले नए मतदाता के रूप में पंजीकरण कराना होगा। यदि आवेदक फॉर्म 6 नहीं भरता है तो उसका ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बनेगा। परिवहन विभाग ने यह पहल जनपद में नए मतदाताओं की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से 21 फरवरी से शुरू की है। अब तक करीब 75 से अधिक युवाओं ने नए मतदाता बनने के लिए आवेदन किया है। क्यों किया गया फॉर्म 6 भरना अनिवार्य? जनपद में एसआईआर प्रक्रिया के साथ-साथ नए मतदाता बनाने का अभियान चल

Read More »

पुरकाजी के विकास को 21 करोड़ का बजट लाए जहीर फारूकी

पुरकाजी नगर पंचायत बोर्ड बैठक में हुआ 21 करोड़ का बजट सर्वसम्मति से पारित, ईद-होली की तैयारियों, विकास कार्यों और जनगणना व फैमिली आईडी पर चर्चा मुजफ्फरनगर। नगर पंचायत पुरकाजी की बोर्ड बैठक में चेयरमैन जहीर फारूकी के विजन विकास पर आधारित एजेंडा पारित यिका गया। इसमें वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 21 करोड़ रुपये की अनुमानित आय और 22 करोड़ 47 लाख रुपये के व्यय का बजट सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। बैठक में आगामी त्योहारों की तैयारियों, विकास कार्यों, जनगणना के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण तथा परिवार पहचान पत्र (फैमिली आईडी) बनाने और स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। इसे भी पढ़ें: 

Read More »