SIR ड्यूटी का दबाव: कानपुर में महिला BLO से मारपीट, मेरठ में BLO ने खाया जहर

उत्तर प्रदेश में SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) को लेकर हलचल लगातार बढ़ती जा रही है। BLO अपने-अपने क्षेत्रों में समय पर फॉर्म भरवाने में जुटे हैं, लेकिन कई जगह तनाव और विवाद भी सामने आ रहे हैं। कानपुर के आर्यनगर विधानसभा क्षेत्र में एक महिला BLO शाहिदा परवीन के साथ बदतमीजी का मामला सामने आया है। आरोप है कि मोहम्मद नईम नाम का व्यक्ति उन्हें लगातार परेशान कर रहा था और विरोध करने पर गाली-गलौज करने लगा। शिकायत के आधार पर देर रात बेकनगंज थाने में उसके खिलाफ FIR दर्ज की गई।

इसे भी पढ़ें:  अली खामेनेई की हत्या के विरोध में मुजफ्फरनगर में सड़क पर उतरे शिया सोगवार

इधर देवरिया के सलेमपुर क्षेत्र में BLO गांव-गांव जाकर डुगडुगी बजाकर लोगों से SIR फॉर्म भरने की अपील कर रहे हैं। BLO मोहम्मद आफताब ग्रामीण इलाकों में घूमते हुए यह कहते नजर आए कि समय से फॉर्म जमा न करने पर मतदाता सूची से नाम हट सकता है। आफताब रोपन छपरा गांव के निवासी हैं और वर्तमान में कंपोजिट विद्यालय रतनपुरा में प्रभारी प्रधानाध्यापक हैं।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में मना वार्षिक परीक्षा परिणाम दिवस, टॉपर बच्चे हुए सम्मानित

इस बीच मेरठ में SIR कार्य के दबाव को लेकर बड़ी घटना सामने आई। पल्लवपुरम क्षेत्र में BLO मोहित चौधरी ने मंगलवार देर रात जहर खा लिया। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वे ICU में हैं। मुरलीपुरा गांव के रहने वाले मोहित सिंचाई विभाग में वरिष्ठ सहायक हैं और SIR अभियान में BLO की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे। उनके परिवार का आरोप है कि सुपरवाइजर लगातार फोन कर उन्हें परेशान कर रहे थे और सस्पेंड कराने की धमकी दे रहे थे। दबाव में आने के बाद उन्होंने यह कदम उठा लिया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-नशे में धुत्त युवक ने की बुजुर्ग पिता की हत्या

SIR कार्य को लेकर बढ़ते तनाव, शिकायतों और दबाव की घटनाओं से BLO में आक्रोश है। कई जिलों में कर्मचारी संगठन इस मुद्दे पर आवाज उठा रहे हैं, वहीं कुछ जगह सुरक्षा और व्यवहार को लेकर चिंता भी सामने आई है।

Also Read This

मेडिकल मावेरिक्स की रोमांचक जीत, टिहरी फाल्कन्स को 15 रन से हराया

मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 के मैच-19 में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, दिनेश कुमार बने मैन आॅफ द मैच मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 में खेला गया मैच-19 दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक साबित हुआ। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुए मुकाबले में मेडिकल मावेरिक्स ने टिहरी फाल्कन्स को 15 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। गेंद और बल्ले दोनों से प्रभावी प्रदर्शन करने वाले दिनेश कुमार को मैन आॅफ द मैच चुना गया। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 के अंतर्गत खेले गए मैच-19 में मेडिकल मावेरिक्स ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए टिहरी फाल्कन्स को 15 रन से पराजित कर दिया। पूरे मुकाबले

Read More »