वैष्णो देवी हादसाः मृतक आश्रितों को मिलेगी 15 लाख की आर्थिक मदद

भूस्खलन में मुजफ्फरनगर जनपद के दो बच्चों के साथ ही छह श्रद्धालुओं की असामयिक मृत्यु, मंत्री कपिल देव ने दिया भरोसा

मुजफ्फरनगर। जम्मू कश्मीर में माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर हुए भूस्खलन में मुजफ्फरनगर जनपद के दो बच्चों के साथ ही छह श्रद्धालुओं की असामयिक मृत्यु ने पूरे जिले को शोकाकुल कर दिया है। इस हृदयविदारक हादसे पर प्रदेश सरकार ने मृतकों के परिजनों को कुल 15 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रत्येक मृतक आश्रित को 4 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की है। इसके साथ ही श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड से 5 लाख रुपये, आपदा प्रबंधन कोष से 4 लाख रुपये और जम्मू-कश्मीर मुख्यमंत्री राहत कोष से 2 लाख रुपये उपलब्ध कराए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें:  सवा करोड़ की लागत से बन रहा अहिल्याबाई स्मारक शहर को देगा नई पहचानः गौरव स्वरूप


चंडीगढ़ प्रवास से लौटते ही मंत्री कपिल देव अग्रवाल सीधे शहाबुद्दीन रोड स्थित मृतक श्रद्धालुओं के परिजनों से मिलने पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों को ढांढस बंधाया और आश्वासन दिया कि इस दुख की घड़ी में सरकार और समाज हर संभव सहयोग के लिए साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि यह अपार क्षति केवल परिवार की ही नहीं, बल्कि पूरे जनपद की है। मंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए हुआ आशीर्वाद समारोह

Also Read This

हरिद्वार बोर्ड परीक्षा नकल कांड में प्रिंसिपल हिरासत में

हरिद्वार बोर्ड परीक्षा नकल कांड ने शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सलेमपुर दादूपुर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में हिंदी की परीक्षा के दौरान सात नकलचियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में तीन लड़के और चार लड़कियां शामिल हैं, जो फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में हैं। यह कार्रवाई परीक्षा केंद्र पर नियमित जांच के दौरान की गई, जब एडमिट कार्ड की फोटो और परीक्षा दे रहे अभ्यर्थियों के चेहरे का मिलान संदिग्ध पाया गया। हरिद्वार बोर्ड परीक्षा नकल कांड का खुलासा कैसे हुआ? हिंदी की परीक्षा के दौरान अधिकारियों ने जब प्रवेश पत्रों की जांच की, तो फोटो और परीक्षार्थियों के चेहरे में अंतर

Read More »

बलदेव मथुरा में टीबी जागरूकता अभियान, मुफ्त जांच पर जोर

मथुरा। बलदेव मथुरा में 24-02-2026 को टीबी जागरूकता अभियान बलदेव चलाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलदेव में आयोजित इस अभियान में मेडिकल छात्रों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को क्षय रोग के प्रति सचेत किया। अभियान का उद्देश्य समय रहते जांच और उपचार को बढ़ावा देना रहा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलदेव के अधीक्षक एवं जिला क्षय रोग अधिकारी मथुरा के निर्देशन में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें बरोली स्थित डी एस पेरामेडिकल एवं नर्सिंग कॉलेज के बीएससी नर्सिंग और फार्मेसी के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसे भी पढ़ें:  बड़ा फैसलाः भारतीय किसान यूनियन ने की चार जिलों की इकाइयाँ भंगनुक्कड़ नाटक के माध्यम से छात्रों ने टीबी के

Read More »