वैष्णो देवी भूस्खलन: मुजफ्फरनगर के दो बच्चों समेत 6 की मौत, 25 लोग अब भी फंसे

वैष्णो देवी भूस्खलन हादसे में मुजफ्फरनगर के उत्तरी रामपुरी के दो बच्चों की मौत, परिजन गमगीन
वैष्णो देवी भूस्खलन हादसे में मुजफ्फरनगर के उत्तरी रामपुरी के दो बच्चों की मौत, परिजन गमगीन

सभासद रजत धीमान ने की पुष्टि, मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जम्मू कश्मीर के राज्यपाल को भेजी प्रभावित लोगों की सूची

मुजफ्फरनगर। जम्मू कश्मीर के वैष्णो देवी में हुए भूस्खलन हाथ से में मुजफ्फरनगर के कार्तिक सहित अब तक 6 लोगों की मौत की खबर से पूरे जनपद में शोक का माहौल बन गया है। दक्षिणी रामपुरी शहाबुद्दीनपुर रोड के अजय कुमार के दो मासूम पुत्रों दीपेश और अनंत सहित पांच लोगों की मौत की सूचना बुधवार देर रात मिली। इनमें ममतेश पत्नी रविंद्र सिंह रामवीर पत्नी इंद्रपाल और 22 वर्षीय शिक्षिका अंजलि पुत्री इंद्रपाल की मौत की भी खबर है।


वैष्णो देवी भूस्खलन में मुजफ्फरनगर के सिविल इंजीनियर मिंटू कुमार कश्यप के इकलौते पुत्र कार्तिक कश्यप की मौत की खबर अभी जिले के लोगों के जहन में ताजा है कि इस हादसे में अब जिले के दो बच्चों की मौत समेत 5 की मौत होने की खबर ने शोक की लहर कायम कर दी। उत्तरी रामपुरी के ये दोनों बच्चे बताये जा रहे हैं, जो वैष्णो देवी की यात्रा पर अपने परिवार के लोगोें के साथ गये थे। बताया कि है कि उत्तरी रामपुरी के ही करीब 25 लोग वहां पर फंसे हुए हैं, जिनमें ये दो युवक भी शामिल थे, जिनकी उपचार के दौरान हॉस्पिटल में मौत होने की जानकारी मिली है।

बताया गया है कि जम्मू कश्मीर राज्य के वैष्णो देवी में हुए भू स्खलन में मुजफ्फरनगर के तीन युवकों की मौत हो गई है। 26 अगस्त को हुई घटना में शहर के रामलीला टिल्ला के सिविल इंजीनियर मिंटू कुमार का परिवार भी फंस गया था। मिंटू के इकलौते पुत्र कार्तिक की मौत हो जाने से परिवार में कोहराम है। इसी बीच शहर के उत्तरी रामपुरी निवासी दो बच्चों दीपेश और अनंत की मौत की जानकारी मिली है। दीपेश आठ साल और अनंत 6 साल की आयु के बताये गये हैं। परिवार में कोहराम मचा है।
शहर के वार्ड 21 के सभासद एवं भाजपा नेता रजत धीमान ने बताया कि उत्तरी रामपुरी से करीब 25 लोग यात्रा पर वैष्णो देवी गये थे। वहां दीपेश और अनन्त की मौत की खबर मिली है। पुलिस ने भी इस जानकारी की पुष्टि की है। कल देर शाम हॉस्पिटल से दोनों युवकों के शवों को भेजा जा चुका है, उन्होंने बताया कि उत्तरी रामपुरी शाहबुदीनपुर निवासी करीब 25 लोग वहां फंसे हैं, जिनमें 2 साल की खुशी के साथ ही 12 बच्चे, महिलाएं और पुरुष शामिल हैं। इसमें उन्होंने सूची बनाकर मंत्री कपिल देव अग्रवाल को भेजी है। मंत्री कपिल देव ने इस सूची को जम्मू कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा को भेजकर प्रभावित परिवारों की मदद की व्यवस्था कराने का आग्रह किया है।
जम्मू कश्मीर में फंसे उत्तरी रामपुरी के 55 वर्षीय धरमवीर अपने परिवार और अन्य पडौसियों के साथ वैष्णो देवी की यात्रा पर गये थे। वहां पर फंसे लोगों में रती 8, ममतेश 48, रामबीरी 49, अंजली 21, आकांक्षा 15, अजय 35, खुशी 16, नेकित 13, डोली 30, धरमवीर 55, विदान 10, वैभव 10, पूरवी 7, अवनी 6, राखी 30, मोनी 35, अनु 5, खुशी 2, संगीता 30, दीपेश 8, अनंत 6, पूरवी 5 के नाम सामने आये हैं।
बता दें कि उत्तर प्रदेश प्रशासन की ओर से जारी की गई जानकारी के मुताबिक, वैष्णो देवी मार्ग पर हुई लैंडस्लाइड की घटना में यूपी के 11 लोगों की मौत हुई है। मृतकों में 7 महिलाएं हैं और 4 पुरुष हैं। जान गंवाने वालों में आगरा, मुजफ्फरनगर, बरेली, लखनऊ जैसे जिलों के लोग शामिल हैं। प्रशासन द्वारा जारी सूची के अनुसार आगरा, मुजफ्फरनगर से 3-3 बरेली से 1 और अन्य जिलों से 4 लोगों की मौत हुई है। बताया गया कि आगरा निवासी भावना, सुनीता और सेजल, मुजफ्फरनगर निवासी कार्तिक, अनंत और दीपेश, बरेली निवासी नीरा की मौत हुई है। वहीं ममता, रामविरी, चांदनी ,अंजली की भी मौत हुई है। हालांकि इन चार लोगों का किस जिले से संबंध है, अभी तक इसके बारे में कोई जानकारी नहीं आई है। अधिकारियों ने कहा कि लगातार और भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में कम से कम 20 लोग घायल हो गए। मृतकों में से अब तक 24 की पहचान हो चुकी है। इनमें से 14 महिलाएं हैं। कुछ लोग राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब और महाराष्ट्र के रहने वाले थे। अज्ञात 10 शवों में से चार महिलाओं के हैं।

इसे भी पढ़ें:  हाईवे पर बेकाबू कार का कहर, रेहड़ा सवार की दर्दनाक मौत, कार चालक गंभीर

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बेनेट

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  हाईवे पर बेकाबू कार का कहर, रेहड़ा सवार की दर्दनाक मौत, कार चालक गंभीरफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  हाईवे पर बेकाबू कार का कहर, रेहड़ा सवार की दर्दनाक मौत, कार चालक गंभीरइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  मुज़फ्फरनगर: TET आदेश के खिलाफ शिक्षकों का विरोध, सेवा से बाहर करने पर ज्ञापनलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों

Read More »