खुजेडा में हिंसक टकराव, पथराव और गोलीबारी में मासूम सहित छह घायल

मंगलवार सुबह गांव के गणमान्य लोगों ने हस्तक्षेप कर दोनों के बीच समझौता भी करा दिया था, लेकिन शाम होते-होते हालात फिर बिगड़ गए

मुजफ्फरनगर। पुरानी रंजिश का विवाद सुलझने के कुछ ही घंटों बाद खुजेडा गांव में फिर से हिंसा भड़क उठी। पथराव और कथित फायरिंग की घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात काबू में किए और मामले की जांच शुरू कर दी है।

ककरौली थाना क्षेत्र के खुजेडा गांव में मंगलवार शाम दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर हिंसक झड़प हो गई। घटना के दौरान जमकर पथराव हुआ और फायरिंग की सूचना से पूरे गांव में दहशत फैल गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। इस झड़प में 65 वर्षीय मीर हसन, 55 वर्षीय इमराना, 23 वर्षीय अफजाल और 12 वर्षीय वसीम सहित छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को भोपा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। पीड़ित पक्ष के इनाम अली का आरोप है कि करीब आधा दर्जन लोग शाम के समय उनके घर में घुस आए, तोड़फोड़ की और पथराव करते हुए फायरिंग भी की। इस दौरान परिवार के सदस्यों को निशाना बनाया गया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-रेलवे स्टेशन की निष्क्रांत सम्पत्ति कब्जा मुक्त कराने की मांग

ग्राम प्रधान के अनुसार दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। मंगलवार सुबह गांव के गणमान्य लोगों ने हस्तक्षेप कर दोनों के बीच समझौता भी करा दिया था, लेकिन शाम होते-होते हालात फिर बिगड़ गए और एक पक्ष ने दोबारा हमला कर दिया। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पथराव और फायरिंग की आवाजें सुनाई देने का दावा किया जा रहा है। हालांकि पुलिस का कहना है कि वीडियो में फायरिंग की पुष्टि स्पष्ट रूप से नहीं हो पाई है और इसकी जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार मौके पर पहुंचने पर दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से एक-दूसरे पर हमला कर रहे थे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया और हालात पर काबू पाया गया।

इसे भी पढ़ें:  डॉ. अजय शाही ने पालिका की हरियाली पर चलाई भ्रष्टाचार की कुल्हाड़ी!

इस मामले में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में लिया है और विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है। क्षेत्राधिकारी भोपा देवव्रत वाजपेई ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर कानूनी कार्रवाई की गई है। गांव में फिलहाल स्थिति सामान्य है, लेकिन एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है। थाना पुलिस का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की गहन जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उधर इस मामले में उप निरीक्षक नरेन्द्र सिंह ने ककरौली थाने में मुकदमा कायम कराया है, उन्होंने अपनी तहरीर में बताया कि प्रथम पक्ष से हसन पुत्र अमीर अहमद, इनाम पुत्र अमीर अहमद, कल्लू उर्फ महमूद पुत्र याकूब और समद पुत्र कल्लू उर्फ महमूद तथा इनके चार पांच अज्ञात साथी तथा दितीय पक्ष के शाकिर पुत्र जाफिर, बडा उर्फ राशिद पुत्र जाफिर, वसीम पुत्र सुक्का और शहजान पुत्र मुनीम तथा इनके 8-10 अज्ञात साथी अपने हाथो मे लाठी डन्डा व ईट पत्थर लेकर एक दूसरे पर गम्भीर चोट पहुँचने के उद्देश्य से पथराव कर रहे थे जिसमे वसीम पुत्र सुक्का व आयशा पुत्री वाजिद व इमराना पत्नी कय्यूम, अफजाल पुत्र कय्यूम, वसीम पुत्र गुलजार और अमीर हसन पुत्र अमीर अहमद के चोटे आयी है इसी दौरान छतो से एक दूसरे को जान से मारने की नियत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस द्वारा मौके से शहजान पुत्र मुनीम और शाकिर पुत्र जाफिर निवासीगण ग्राम खुजैडा को गिरफ्तार किया।

इसे भी पढ़ें:  सर्राफा बाजार से 50 लाख की चांदी के जेवर लेकर सेल्समैन फरार

Also Read This

ट्रंप 15 सूत्रीय शांति प्रस्ताव: ईरान को दी बड़ी शर्तें

वॉशिंगटन: ट्रंप 15 सूत्रीय शांति प्रस्ताव के जरिए अमेरिका ने ईरान के सामने युद्ध खत्म करने का बड़ा रास्ता रखा है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस प्रस्ताव में 30 दिन के युद्धविराम के साथ कई सख्त शर्तें शामिल हैं, ताकि दोनों पक्ष स्थायी समाधान पर बातचीत कर सकें। इजरायली चैनल 12 की रिपोर्ट के अनुसार, यह प्रस्ताव ऐसे समय आया है जब ईरान-इजरायल जंग लगातार तेज हो रही है और अमेरिका को भी भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस योजना के तहत ईरान को कई अहम कदम उठाने होंगे: सभी परमाणु क्षमताओं को पूरी तरह समाप्त करना होगा, अपनी धरती पर यूरेनियम संवर्धन पूरी तरह बंद करना होगा, परमाणु हथियार न बनाने

Read More »

दिल्ली लोकसभा सीटें परिसीमन के बाद बड़ा बदलाव, 100+ विधायक संभव

नई दिल्ली। दिल्ली लोकसभा सीटें परिसीमन के बाद देश की राजधानी में बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिल सकता है। प्रस्तावित बदलाव के अनुसार, दिल्ली में लोकसभा सीटें 7 से बढ़कर करीब 11 हो सकती हैं, जबकि विधानसभा में विधायकों की संख्या 100 के पार पहुंचने का अनुमान है। यह बदलाव देशभर में परिसीमन प्रक्रिया के तहत सीटों की संख्या बढ़ने के साथ जुड़ा है, जिसमें लोकसभा की कुल सीटें 543 से बढ़कर 816 होने की संभावना है। परिसीमन के बाद पूरे देश में संसदीय और विधानसभा क्षेत्रों में बड़ा बदलाव होगा। लोकसभा सीटें: 543 से बढ़कर 816, महिलाओं के लिए आरक्षित सीटें: 273, उत्तर प्रदेश में संभावित सांसद: करीब 120  इस

Read More »

दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर में दोघट कट की मांग तेज, गडकरी से मिले नरेश टिकैत

इन मार्गों के निर्माण से क्षेत्रीय यातायात सुगम होने के साथ किसानों और व्यापारियों को सीधा लाभ मिलेगा: टिकैत

Read More »
सुप्रीम कोर्ट द्वारा हिमाचल प्रदेश में पर्यावरणीय संकट पर जताई गई चिंता, जजों की टिप्पणी और बाढ़-भूस्खलन से प्रभावित पहाड़ी इलाका।

अनुसूचित जाति का दर्जा खोने के बाद वापसी कैसे? सुप्रीम कोर्ट की शर्तें

नई दिल्ली। अनुसूचित जाति का दर्जा धर्म परिवर्तन करते ही तुरंत खत्म हो जाता है, लेकिन इसे दोबारा हासिल किया जा सकता है—सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को यह स्पष्ट किया। अदालत ने कहा कि वापसी के लिए तीन सख्त शर्तें पूरी करनी होंगी, अन्यथा यह दर्जा वापस नहीं मिलेगा। सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और जस्टिस मनमोहन की पीठ ने यह फैसला सुनाते हुए आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट के आदेश को बरकरार रखा। कोर्ट ने साफ कहा कि हिंदू, सिख या बौद्ध धर्म के अलावा किसी अन्य धर्म को अपनाने पर अनुसूचित जाति का दर्जा तुरंत समाप्त हो जाता है।  अदालत ने कहा कि संविधान (अनुसूचित जाति) आदेश, 1950 के

Read More »