देवबंद के जड़ौदा जट पहुंचे CM योगी, राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह के पिता को दी श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को सहारनपुर जनपद के देवबंद क्षेत्र स्थित गांव जड़ौदा जट पहुंचे। मुख्यमंत्री ने राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह के पिता डॉ. राजकुमार रावत के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। डॉ. राजकुमार रावत का 13 जनवरी को निधन हो गया था, जिसके बाद से उनके आवास पर शोक संवेदना प्रकट करने वालों का तांता लगा हुआ है।

इसे भी पढ़ें:  मथुरा हत्याकांड: चचेरे भाई ने रची साजिश, पत्नी को मरा समझकर झाड़ियों में फेंका

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तय कार्यक्रम के अनुसार शाम करीब 4:10 बजे जड़ौदा जट पहुंचे और लगभग 15 मिनट बाद 4:25 बजे वहां से रवाना हो गए। इस दौरान वह केवल राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह के आवास पर ही रुके। श्रद्धांजलि कार्यक्रम बेहद सादगीपूर्ण रहा, जिसमें हॉल के अंदर कुछ चुनिंदा भाजपा नेता और परिवार के सदस्य ही मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-एमआईटूसी कंपनी के खिलाफ डीएम से शिकायत

मुख्यमंत्री ने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की और पत्रकारों को आवास के भीतर प्रवेश की अनुमति भी नहीं दी गई। सुरक्षा के लिहाज से पूरे इलाके में कड़े इंतजाम किए गए थे और पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद नजर आया।

श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेलीकॉप्टर से सरसावा के लिए रवाना हुए, जहां से उनका लखनऊ जाने का कार्यक्रम था। कुल मिलाकर मुख्यमंत्री का यह दौरा बेहद संक्षिप्त और शोक संवेदना तक सीमित रहा।

इसे भी पढ़ें:  गोरखपुर में बीजेपी नेता से मारपीट, सिक्योरिटी इंचार्ज पर लगा बंधक बनाकर पिटाई का आरोप

Also Read This

रितुराज शर्मा की दमदार बल्लेबाजी से फाइनल में पहुंचे सिल्वरटन टाइगर्स

एमपीएल-2 के पहले सेमीफाइनल में सिल्वरटन पैंथर्स को 7 विकेट से हराया, 13.2 ओवर में हासिल किया 111 रन का लक्ष्य मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 के पहले सेमीफाइनल में सिल्वरटन टाइगर्स ने प्रभावशाली खेल दिखाते हुए सिल्वरटन पैंथर्स को सात विकेट से पराजित कर फाइनल में जगह बना ली। रितुराज शर्मा और शिवम चौधरी की शानदार पारियों ने टीम की जीत को आसान बना दिया। मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला बृहस्पतिवार चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेला गया। रोमांचक मुकाबले में सिल्वरटन टाइगर्स ने सिल्वरटन पैंथर्स को सात विकेट से हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर लिया। मुकाबले में टॉस

Read More »

ईरान में तनाव के बीच होर्मुज पार कर मुंबई पहुंचा तेल टैंकर 

नई दिल्ली- पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब से कच्चा तेल लेकर आया लाइबेरियाई ध्वज वाला टैंकर ईरान की अनुमति से होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित रूप से मुंबई पोर्ट पहुंच गया। भारत सरकार क्षेत्र में मौजूद भारतीय जहाजों और नाविकों की सुरक्षा पर लगातार नजर रखे हुए है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच एक लाइबेरियाई ध्वज वाला कच्चे तेल का टैंकर, जिसकी कमान एक भारतीय कप्तान के हाथ में थी, रणनीतिक रूप से अहम होर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर सुरक्षित रूप से मुंबई बंदरगाह पहुंच गया। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार यह टैंकर सऊदी अरब के रास तनुरा बंदरगाह से कच्चा तेल लेकर आया

Read More »

मां ने ही कर दी अपने चार माह के बेटे की हत्या

प्रयागराज: पति से झगड़े के बाद महिला ने अपने चार माह के बेटे की ईंट से कूंचकर हत्या कर दी। शव को रसोईघर में रखे लकड़ी के ढेर में छिपा दिया। काफी देर तक बच्चे के न दिखने पर परिजनों ने जब खोजबीन शुरू की। पूछने पर मां कुछ बोल भी नहीं रही थी। रात में करीब 10 बजे उसने बच्चे की हत्या की बात कुबूल की। गंगापार इलाके के सरायममरेज थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि एक मां ने चार माह के बेटे ईश्वर की हत्या कर दी है। घटना पिलखिनी गांव की बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी

Read More »