Home » Muzaffarnagar » निविदा कर्मी पर अवैध वसूली के आरोप, अधिकारियों के आदेशों की अनदेखी से उपभोक्ताओं में रोष

निविदा कर्मी पर अवैध वसूली के आरोप, अधिकारियों के आदेशों की अनदेखी से उपभोक्ताओं में रोष

खतौली। कस्बे के बिजली घर पर तैनात निविदा कर्मी विकास कुमार पेट्रोल मैन एक बार फिर उपभोक्ताओं के आरोपों और अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना को लेकर चर्चा में है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि विकास कुमार लंबे समय से अवैध वसूली में लिप्त है और कार्य में लापरवाही भी बरत रहा है। शिकायतों की बढ़ती संख्या को देखते हुए संबंधित कंपनी उर्मिला इंटरनेशनल सर्विस प्राइवेट लिमिटेड तथा बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारी कई बार उसके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश जारी कर चुके हैं, लेकिन इन आदेशों का अनुपालन अभी तक नहीं हुआ।

 

लगातार मिल रही शिकायतों के बाद 20 दिसंबर 2024 को मूलचंद ओम साई इंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक मूलचंद ने निविदा कर्मी विकास कुमार का खतौली टाउन बिजली घर से रतनपुरी स्थित बिजली उपकेंद्र पर स्थानांतरण कर दिया गया था। इसके बावजूद उसने आदेशों का पालन नहीं किया और खतौली बिजली घर में ही कार्य करता रहा। बताया जा रहा है कि उसके रवैये को लेकर कस्बेवासियों के साथ-साथ विभागीय अधिकारियों में भी नाराजगी है। इसी बीच 14 नवंबर 2025 को उर्मिला इंटरनेशनल सर्विस प्राइवेट लिमिटेड की निदेशक ज्योति झा ने दोबारा स्थानांतरण आदेश जारी किए गए, जिनमें साफ लिखा गया कि 15 नवंबर 2025 से उसे रतनपुरा स्थित उपकेंद्र पर कार्यभार ग्रहण करना अनिवार्य है। इसके बावजूद निविदा कर्मी विकास कुमार अब तक खतौली में ही डटा हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि निविदा कर्मी द्वारा अधिकारियों के आदेशों की लगातार अवहेलना होना कई सवाल खड़े करता है। जहां एक ओर विभाग के एक्सईएन तक खतौली में बैठते हैं, वहीं दूसरी ओर एक निविदा कर्मी का आदेशों को नजरअंदाज करते हुए उसी स्थान पर बने रहना उपभोक्ताओं को अखर रहा है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, जेई ने भी विकास कुमार की कार्यशैली और लापरवाही को लेकर उच्च अधिकारियों को लिखित शिकायत भेजी है। वहीं, उपभोक्ताओं का कहना है कि अवैध वसूली और मनमानी से परेशान होकर उन्होंने राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल तक शिकायत पहुंचाई थी। इसके बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि स्थानांतरण के आदेशों का पालन नहीं किया गया और निविदा कर्मी को तुरंत रतनपुरी बिजली घर उपकेंद्र नहीं भेजा गया, तो वे धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

कस्बे में यह मामला चर्चा का केंद्र बना हुआ है और लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब बार-बार स्थानांतरण आदेश जारी किए जा रहे हैं, तो आखिर एक निविदा कर्मी कैसे बिना कार्रवाई के उसी पद पर बना हुआ है। अब देखने वाली बात यह होगी कि विभाग इस मामले में क्या कदम उठाता है।

Also Read This

19 बीघा भूमि पर हो रही अवैध प्लाटिंग पर एमडीए ने चलवाया बुल्डोजर

मुस्तफाबाद और रुड़की रोड बाईपास पर एमडीए से मानचित्र स्वीकृत कराये बिना ही कराया जा रहा था निर्माण मुजफ्फरनगर। जनपद में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण ने एक बड़ी कार्रवाई की है। गुरूवार को प्राधिकरण ने जोन-3 में दो प्रमुख स्थलों पर अवैध रूप से विकसित की जा रही भूमि को ध्वस्त कर दिया। यह कदम नगर में अव्यवस्थित निर्माणों के खिलाफ चल रही अभियान का हिस्सा है, जिसमें पिछले कुछ महीनों से लगातार कार्रवाई की जा रही है। ध्वस्तीकरण के दौरान प्राधिकरण अधिकारियों के साथ स्थानीय पुलिस बल भी मौजूद था, ताकि कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके। इस कार्रवाई से यह संदेश दिया गया है कि शहर

Read More »

मुजफ्फरनगरः मंत्री कपिल देव और पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने विजय हिंदुस्तानी को मनाया

जल भराव और सड़कों की बदहाली को लेकर विजय हिंदुस्तानी ने जल समाधि लेने की धमकी दी थी, परिक्रमा मार्ग पर सड़क निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी मुजफ्फरनगर। जिले के परिक्रमा मार्ग की सड़कों की बदहाली और जल भराव की समस्या को लेकर विजय हिंदुस्तानी नामक नागरिक ने मंगलवार को जल समाधि लेने की घोषणा कर दी थी। विजय हिंदुस्तानी ने सड़क के खराब हालात को लेकर गहरी चिंता जताते हुए आंदोलन की चेतावनी दी थी। हालांकि, मंत्री कपिल देव और नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के हस्तक्षेप के बाद उनका धरना समाप्त हुआ और सड़कों की मरम्मत के लिए जल्द काम शुरू करने का आश्वासन दिया गया। विजय हिंदुस्तानी

Read More »

फर्जी जमानत में पुलिस की कार्यवाही से कचहरी में हलचलः अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

गैंगस्टर नीरज बाबा के लिए फर्जी जमानत कराने के आरोप में अधिवक्ता योगेन्द्र कुमार की गिरफ्तारी और जेल भेजने से रोष मुजफ्फरनगर। कचहरी परिसर में बुधवार को एक अनहोनी घटना घटी जब पुलिस ने गैंगस्टर नीरज बाबा के लिए फर्जी जमानत कराने के आरोप में अधिवक्ता योगेन्द्र कुमार को गिरफ्तार किया। यह कार्यवाही कचहरी में हलचल का कारण बनी और गुरुवार को बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने इसका विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। यह पहला मामला है जब पुलिस ने किसी अधिवक्ता के खिलाफ इस प्रकार की कार्यवाही की है, जो कचहरी में गंभीर चर्चा का विषय बन गया है। पुलिस की इस कार्यवाही ने कचहरी के माहौल को गरम

Read More »

बदहाल परिक्रमा मार्ग पर जल समाधि लेने बैठे विजय हिंदुस्तानी, मचा हड़कम्प

उप निरीक्षक ने हाथ में तिरंगा और लाउडस्पीकर के साथ विजय हिंदुस्तानी को जल समाधि लेने से रोका और उन्हें पानी से बाहर खींच लिया। मुजफ्फरनगर। सुबह विजय हिंदुस्तानी, एक युवा राष्ट्रवादी कार्यकर्ता, ने विजय हिंदुस्तानी परिक्रमा मार्ग पर जल समाधि लेकर सड़क की बदहाली के खिलाफ विरोध जताया। उन्होंने यह कदम तब उठाया जब इस मार्ग की मुख्य सड़क पर लगातार जलभराव और खतरनाक गड्ढों के कारण लोग दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे थे। इसके बाद, छात्रों और स्थानीय लोगों ने उनके समर्थन में एक बड़ा जमावड़ा किया और सड़क की स्थितियों के खिलाफ आवाज उठाई। सड़क के खराब हालात के कारण यहाँ रोज़ाना हादसों का सामना करना पड़ता

Read More »