मुजफ्फरनगर। नगर पालिका परिषद में अधिशासी अधिकारी डॉक्टर प्रज्ञा सिंह के द्वारा दो अधिकारियों सहित 12 कर्मचारियों का वेतन रोकर जाने के विरोध में स्वायत शासन कर्मचारी संगठन के आह्वान पर कार्यालय में तालाबंदी करते हुए कर्मचारियों ने काम बंद हड़ताल शुरू कर दी है। संगठन के शाखा अध्यक्ष बृजमोहन और महामंत्री सुनील वर्मा के नेतृत्व में सभी विभागों के कर्मचारी धरने पर बैठे।

खतौली में 2 दिन से पानी बंद, एक लीकेज ने पूरे नगर को प्यासा किया
भीषण गर्मी के बीच खतौली नगर पिछले दो दिनों से जल संकट से जूझ रहा है। हालात ऐसे हैं कि लोगों के घरों में नल सूखे पड़े हैं और रोजमर्रा के काम तक प्रभावित हो गए हैं। नगर के होली चौक क्षेत्र में पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद पूरे शहर की जलापूर्ति ठप होने से लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक हिस्से में लीकेज होने की वजह से पूरे नगर की सप्लाई बंद कर देना व्यवस्था की सबसे बड़ी कमजोरी बनकर सामने आया है। इसी मुद्दे को लेकर वार्ड संख्या-4 के पूर्व सभासद डॉ. मोहम्मद अथर ने सहारनपुर मंडलायुक्त को पत्र भेजा है।





