MUZAFFARNAGAR-आठ मार्च से जनता के सुझाव लेने बूथ पर पहुंचेगी भाजपा

मुजफ्फरनगर। लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा अपने संकल्प पत्र को तैयार करने के लिए जनता के बीच पहुंच रही है। इसी कड़ी में जनपद में प्रत्येक बूथ पर आठ मार्च से अभियान चलेगा और इस बीच भाजपा नेता और कार्यकर्ता जनता से मिलकर संकल्प पत्र के लिए सुझाव एकत्र करेंगे। वहीं पार्टी जिलाध्यक्ष डाॅ. सुधीर सैनी भी 15 मार्च तक चलाये जाने वाले इस अभियान के लिए प्रबु(जनों से भी विचार और सुझाव आमंत्रित कर रहे हैं, इसके लिए बैंक के सेवानिवृत्त अधिकारियों संग परिवार के साथ बैठक की गई तो वहीं पार्टी के सभी 22 प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों के साथ मीटिंग करते हुए अभियान को सफल बनाने में जुटने के निर्देश दिये।

भाजपा के सह मीडिया प्रभारी पूर्व सभासद पवन अरोरा ने बताया कि विकसित भारत संकल्प पत्र अभियान का जिलाध्यक्ष डाॅ. सुधीर सैनी और राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव द्वारा लांचिंग के बाद संकल्प पत्र के लिए सुझाव आमंत्रित करने का अभियान तेजी से चल रहा है। इसके लिए जिलाध्यक्ष डाॅ. सुधीर सैनी द्वारा पंजाब नेशनल बैंक के सेवानिवृत अधिकारियों और उनके परिवारजन के साथ लिंक रोड पर न्यू दावत पार्टी हाल में मीटिंग की गई। इस बैठक को संबोधित करते हुए अभियान के जिला संयोजक पूर्व विधायक अशोक कंसल ने मोदी जी को पुनः भारी बहुमत से प्रधानमंत्री बनाने का निवेदन किया और सभी से सुझाव मांगे। सह संयोजक एडवोकेट कांति राठी ने विकसित भारत संकल्प पत्र की योजना को विस्तार से बताया गया। सभी उपस्थित जन से उनके सुझाव प्राप्त कर पेटिका में डाले। अध्यक्षता एच एल अरोरा ने की।

इसे भी पढ़ें:  प्रमोद राठी के निर्विरोध निर्वाचन पर जश्न-मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने खिलाई जीत की मिठाई


 


पार्टी कार्यालय गांधी नगर में पार्टी के सभी 22 प्रकोष्ठ और 22 विभागों के जिला संयोजक और सह जिला संयोजक उपस्थित रहे। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष डाॅ. सुधीर सैनी ने कहा कि पार्टी प्रत्याशी की घोषणा के बाद सभी को पूरी ताकत के साथ चुनाव प्रचार में जुटने की अपील की। उन्होंने कहा कि हमें मिलकर विकसित भारत संकल्प पत्र को जन जन तक पहुंचा कर उनके सुझाव आमंत्रित करने हैं। उन्होंने बताया कि 8 से 10 मार्च तक हर बूथ पर सुझाव आमंत्रण कार्यक्रम रहेगा। इसके लिए कार्यकर्ता तैयारी कर लें। जिला संयोजक पूर्व विधायक अशोक कंसल ने पूरे अभियान के महत्व को पूरे विस्तार से समझाया तथा बताया कि हर विधान सभा में एलईडी वैन जायेगी और स्थान स्थान पर नुक्कड़ सभाएं आयोजित करके सभी से विकसित भारत के लिए सुझाव देने का आग्रह किया जाएगा। पूर्व जिलाध्यक्ष व लोकसभा संयोजक देवव्रत त्यागी ने बूथ जीतने का मंत्र कार्यकर्ताओं को दिया।

संचालन कर रहे सह संयोजक एडवोकेट कांति राठी ने बताया कि अगले कुछ दिन जन जन के सुझाव आमंत्रित करने के लिए विभागीय बैठक जैसे चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, अध्यापक, एडवोकेट्स, वर्किग वूमेन, सरकारी, गैर सरकारी कर्मचारी, सेवानिवृत कर्मचारी, आंगनबाड़ी, व्यापारी, मजदूर, किसान आदि सभी वर्गो में कोहार्ट आयोजित होंगे। कार्तिक काकरान युवा मोर्चा, कविता सैनी, नमिता जोहरी महिला मोर्चा, सुंदर पाल ओबीसी मोर्चा, तरुण त्यागी किसान मोचा, अजय सागर अनुसूचित मोर्चा, सलीम अहमद अल्पसंख्यक मोर्चा,कृकृष्ण गोपाल, जय गोपाल, नरेंद्र चैधरी, संजीव संगम, शिवराज त्यागी, संजय, गोपाल माहेश्वरी, गोपाल मित्तल, इंजीनियर राजेंद्र साहनी, प्रवीण बालियान, मिंटू, पंकज वर्मा, विपिन सैनी, प्रवीण जैन, प्रमोद मित्तल, सुनील तायल, श्याम सिंह सैनी, धर्मेंद्र तायल, रामपाल सेन, आर्यन बिड़ला, नीरज गौतम, कैप्टन प्रवीण चैधरी, अलंकार त्यागी, अशोक सिंघल, संदीप शर्मा, मनोज पांचाल, योगेंद्र कुमार, हेमंत अरोरा, क्रत्यांश खटीक, सतीश शर्मा, अशोक कुमार, बृजपाल सहरावत, चमन बाल्मिकी, नानक पाहुजा, राकेश शर्मा, हिमांशु सैनी, अजय सिंघल, सर्वेश त्यागी, अनिल त्यागी, सुमित गोयल, शिव कुमार सैनी, कीरतपाल सैनी, धर्मेंद्र बिड़ला, जावेद चैधरी, मनुप्रिय, सुमोद आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव ने की लोगों से अपनी नई वोट बनवाने की अपील

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  अयोध्या की मिल्कीपुर पर अभी नहीं होगा चुनावगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य में और अधिक

Read More »