MUZAFFARNAGAR-आठ मार्च से जनता के सुझाव लेने बूथ पर पहुंचेगी भाजपा

मुजफ्फरनगर। लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा अपने संकल्प पत्र को तैयार करने के लिए जनता के बीच पहुंच रही है। इसी कड़ी में जनपद में प्रत्येक बूथ पर आठ मार्च से अभियान चलेगा और इस बीच भाजपा नेता और कार्यकर्ता जनता से मिलकर संकल्प पत्र के लिए सुझाव एकत्र करेंगे। वहीं पार्टी जिलाध्यक्ष डाॅ. सुधीर सैनी भी 15 मार्च तक चलाये जाने वाले इस अभियान के लिए प्रबु(जनों से भी विचार और सुझाव आमंत्रित कर रहे हैं, इसके लिए बैंक के सेवानिवृत्त अधिकारियों संग परिवार के साथ बैठक की गई तो वहीं पार्टी के सभी 22 प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों के साथ मीटिंग करते हुए अभियान को सफल बनाने में जुटने के निर्देश दिये।

भाजपा के सह मीडिया प्रभारी पूर्व सभासद पवन अरोरा ने बताया कि विकसित भारत संकल्प पत्र अभियान का जिलाध्यक्ष डाॅ. सुधीर सैनी और राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव द्वारा लांचिंग के बाद संकल्प पत्र के लिए सुझाव आमंत्रित करने का अभियान तेजी से चल रहा है। इसके लिए जिलाध्यक्ष डाॅ. सुधीर सैनी द्वारा पंजाब नेशनल बैंक के सेवानिवृत अधिकारियों और उनके परिवारजन के साथ लिंक रोड पर न्यू दावत पार्टी हाल में मीटिंग की गई। इस बैठक को संबोधित करते हुए अभियान के जिला संयोजक पूर्व विधायक अशोक कंसल ने मोदी जी को पुनः भारी बहुमत से प्रधानमंत्री बनाने का निवेदन किया और सभी से सुझाव मांगे। सह संयोजक एडवोकेट कांति राठी ने विकसित भारत संकल्प पत्र की योजना को विस्तार से बताया गया। सभी उपस्थित जन से उनके सुझाव प्राप्त कर पेटिका में डाले। अध्यक्षता एच एल अरोरा ने की।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में पश्चिम बंगाल सीएम के पीए का कातिल गिरफ्तार


 


पार्टी कार्यालय गांधी नगर में पार्टी के सभी 22 प्रकोष्ठ और 22 विभागों के जिला संयोजक और सह जिला संयोजक उपस्थित रहे। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष डाॅ. सुधीर सैनी ने कहा कि पार्टी प्रत्याशी की घोषणा के बाद सभी को पूरी ताकत के साथ चुनाव प्रचार में जुटने की अपील की। उन्होंने कहा कि हमें मिलकर विकसित भारत संकल्प पत्र को जन जन तक पहुंचा कर उनके सुझाव आमंत्रित करने हैं। उन्होंने बताया कि 8 से 10 मार्च तक हर बूथ पर सुझाव आमंत्रण कार्यक्रम रहेगा। इसके लिए कार्यकर्ता तैयारी कर लें। जिला संयोजक पूर्व विधायक अशोक कंसल ने पूरे अभियान के महत्व को पूरे विस्तार से समझाया तथा बताया कि हर विधान सभा में एलईडी वैन जायेगी और स्थान स्थान पर नुक्कड़ सभाएं आयोजित करके सभी से विकसित भारत के लिए सुझाव देने का आग्रह किया जाएगा। पूर्व जिलाध्यक्ष व लोकसभा संयोजक देवव्रत त्यागी ने बूथ जीतने का मंत्र कार्यकर्ताओं को दिया।

संचालन कर रहे सह संयोजक एडवोकेट कांति राठी ने बताया कि अगले कुछ दिन जन जन के सुझाव आमंत्रित करने के लिए विभागीय बैठक जैसे चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, अध्यापक, एडवोकेट्स, वर्किग वूमेन, सरकारी, गैर सरकारी कर्मचारी, सेवानिवृत कर्मचारी, आंगनबाड़ी, व्यापारी, मजदूर, किसान आदि सभी वर्गो में कोहार्ट आयोजित होंगे। कार्तिक काकरान युवा मोर्चा, कविता सैनी, नमिता जोहरी महिला मोर्चा, सुंदर पाल ओबीसी मोर्चा, तरुण त्यागी किसान मोचा, अजय सागर अनुसूचित मोर्चा, सलीम अहमद अल्पसंख्यक मोर्चा,कृकृष्ण गोपाल, जय गोपाल, नरेंद्र चैधरी, संजीव संगम, शिवराज त्यागी, संजय, गोपाल माहेश्वरी, गोपाल मित्तल, इंजीनियर राजेंद्र साहनी, प्रवीण बालियान, मिंटू, पंकज वर्मा, विपिन सैनी, प्रवीण जैन, प्रमोद मित्तल, सुनील तायल, श्याम सिंह सैनी, धर्मेंद्र तायल, रामपाल सेन, आर्यन बिड़ला, नीरज गौतम, कैप्टन प्रवीण चैधरी, अलंकार त्यागी, अशोक सिंघल, संदीप शर्मा, मनोज पांचाल, योगेंद्र कुमार, हेमंत अरोरा, क्रत्यांश खटीक, सतीश शर्मा, अशोक कुमार, बृजपाल सहरावत, चमन बाल्मिकी, नानक पाहुजा, राकेश शर्मा, हिमांशु सैनी, अजय सिंघल, सर्वेश त्यागी, अनिल त्यागी, सुमित गोयल, शिव कुमार सैनी, कीरतपाल सैनी, धर्मेंद्र बिड़ला, जावेद चैधरी, मनुप्रिय, सुमोद आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  राजनीति में नई पीढ़ी की एंट्री, मिथलेश पाल की विरासत संभालेंगी सुप्रिया पाल

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  बीकेटी फ्रीजर में शव छिपाकर फरार हुए आरोपीस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता है।

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-भीषण गर्मी के बीच जोशीले अंदाज में निकली भगवान परशुराम की शोभायात्रावरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  बीकेटी फ्रीजर में शव छिपाकर फरार हुए आरोपीभाकियू नेता

Read More »