लोकसभा चुनाव को लेकर क्रान्ति सेना लेगी ठोस निर्णय

मुजफ्फरनगर। प्रकाश मार्केट स्थित क्रांति सेना मुख्य कार्यालय पर तीसरी मासिक बैठक का आयोजन हुआ बैठक की अध्यक्षता क्रांति सेना प्रमुख व शिवसेना राज्य प्रमुख पश्चिम उत्तर प्रदेश ललित मोहन शर्मा व संचालन किसान क्रांति सेना सहारनपुर मंडल अध्यक्ष चौधरी शक्तिसिंह ने किया। बैठक में संगठन के विस्तार को लेकर व आने वाले लोकसभा चुनाव में संगठन का क्या निर्णय होगा, इस पर सभी पदाधिकारी से सुझाव लिए गए।

क्रांति सेना प्रमुख ललित मोहन शर्मा ने कहा की सर्वप्रथम अपने संगठन को मजबूत बनाना होगा और किसी भी सरकार के ऊपर हम लोग निर्भर नहीं रह सकते क्योंकि सरकारे तो आनी जानी है इसलिए हम लोगों को समाज के हितों की लड़ाई अपने बलबूते ही लड़नी होगी वहीं क्रांति सेना शिवसेना उप प्रमुख डॉक्टर योगेंद्र शर्मा ने अपना वक्ततत्व रखते हुए कहा की सभी पदाधिकारी संगठन को बढ़ाने में अपना योगदान दे व गांव गांव जाकर निष्क्रिय चल रहे कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने के लिए उनके बीच बैठकर उनकी समस्याओं को सुनने व समाधान करने कि पुरजोर कोशिश करें ताकि वह फिर से सक्रिय रह सके।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, तीन युवक गंभीर रूप से घायल

क्रांति सेना मंडल अध्यक्ष चौधरी शक्ति सिंह ने कहा की आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर अगले रविवार दिनांक 10/3/2024 को सभी पदाधिकारीयों की एक बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें क्रांति सेना द्वारा लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कोई बड़ा निर्णय लिया जा सकता है। बैठक में मुख्य रूप से महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पूनम अग्रवाल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनम चौधरी जिला, महासचिव देवेंद्र चौहान, लोकेश सैनी जिला कोषाध्यक्ष गौरव गर्ग जिला उपाध्यक्ष अनुज चौधरी, संजीव वर्मा, अमित गुप्ता, वरिष्ठ नेता राजेश कश्यप जिला मीडिया प्रभारी बसंत कश्यप, नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा नेहा गोयल, जितेंद्र गोस्वामी, शैलेंद्र विश्वकर्मा, ललित रूहेला, उज्ज्वल पंडित, जिला सचिव आशीष शर्मा, सचिन जोगी, हरेंद्र कुमार, शशि सुजड़ू, शंकी शर्मा व सभी मुख्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  करोड़ों देशवासियों को जोड़ रहा मन की बात का सेतुः मीनाक्षी स्वरूप

Also Read This

मुजफ्फरनगर: भाजपा नेताओं पर आफत, कस रहा कानूनी शिकंजा

मुजफ्फरनगर। अपै्रल माह की बात करें तो भाजपा नेता होने का दावा करने वाले लोगों पर योगीराज में कानूनी शिकंजा भी खूब कस रहा है। कानून के शिकंजे में भाजपा नेताओं का यह तीसरा केस है। अभी हाल ही में जब 13 अपै्रल को सीएम योगी आदित्यनाथ का जनपद में दौरा प्रस्तावित हुआ तो अहिल्याबाई होल्कर स्मारक का लोकार्पण कार्यक्रम भी तय हुआ, इसके लिए नगरपालिका की ओर से कच्ची सड़क का निर्माण कार्य रातों रात कराया जा रहा था। यहां पहुंचे तथाकथित भाजपा नेता अभिषेक शर्मा ने भी शराब के नशे में रात को खूब हंगामा करते हुए सड़क निर्माण कार्य में बाधा पहुंचाई और पुलिस कर्मियों के साथ

Read More »

आवारा कुत्तों व बंदरों का आतंक, सभासद का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

वार्ड 37 के सभासद अमित पटपटिया ने जिलाधिकारी के नाम सौंपा ज्ञापन, शीघ्र समाधान न होने पर जन आंदोलन की चेतावनी मुजफ्फरनगर। शहर के कई इलाकों में बढ़ते आवारा पशुओं के हमलों से दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि लगातार शिकायतों के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। शनिवार को वार्ड 37 के नगरपालिका परिषद् सभासद अमित पटपटिया ने क्षेत्रवासियों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें शहर के कई मोहल्लों में आवारा कुत्तों और बंदरों के बढ़ते आतंक पर तत्काल कार्रवाई की

Read More »

आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

नई दिल्ली- नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इस संबोधन में उनके कई अहम मुद्दों पर बात करने की संभावना है, जिनमें महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर भी पीएम बोल सकते है। पूरे देश की नजर इस संबोधन पर टिकी हुई है।इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 सितंबर 2025 को शाम 5 बजे देश को संबोधित किया था। उस दौरान उन्होंने कहा था कि नवरात्र के पहले दिन से ‘नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स’ की शुरुआत होगी और ‘जीएसटी बचत महोत्सव’ की भी शुरुआत की जाएगी। उन्होंने बताया था कि इस पहल से आम लोगों की बचत बढ़ेगी और रोजमर्रा की चीजें पहले से ज्यादा

Read More »

कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूलों का समय बदला, सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक चलेंगी कक्षाएं

प्रयागराज: प्रयागराज में कक्षा एक से 8 तक के सभी स्कूलों का समय बदल गया है। 20 अप्रैल से सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक कक्षाएं चलेंगी। इस संबंध में डीएम की ओर से आदेश जारी किया गया है। प्रयागराज में कक्षा एक से 8 तक के सभी स्कूलों का समय बदल गया है। 20 अप्रैल से सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक कक्षाएं चलेंगी। इस संबंध में डीएम की ओर से आदेश जारी किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर विद्यालयों का समय बदल दिया गया है। भीषण गर्मी और तापमान में वृद्ध होने के साथ लू से बचाव

Read More »