यूपी में लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, एक झटके में 15 आईएएस के तबादले

लखनऊ। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कर दिया गया है। सरकार के आदेश पर एक साथ 15 आईएएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। आईएएस रजनीश दुबे राजस्व परिषद के नए चेयरमैन बने।

राजेश कुमार सिंह प्रमुख सचिव सहकारिता बनाए गए लेकिन वह प्रमुख सचिव कारागार भी बने रहेंगे। इसी तरह बीएल मीणा प्रमुख सचिव उद्यान एवं रेशम बने। रवींद्र कुमार प्रमुख सचिव पशुधन दुग्ध विकास बने। आईएएस विमल दुबे मंडलायुक्त झांसी बने। आईएएस चैत्रा वी मंडलायुक्त अलीगढ़ बनाई गईं।

तबादलों के इस क्रम में आईएएस मनोज कुमार सिंह से उद्यान विभाग का चार्ज हटाया गया। पी गुरू प्रसाद प्रमुख सचिव राजस्व बनाए गए हैं। इसी तरह बलकार सिंह नए आवास आयुक्त बनाए गए। आदर्श सिंह आबकारी आयुक्त बने। रणवीर प्रसाद एमडी विद्युत उत्पादन निगम बने। आईएएस राजशेखर एमडी पेयजल मिशन ग्रामीण बनाए गए हैं।

इसे भी पढ़ें:  मैं दिव्या काकरान, अपने पति से तलाक ले रही हूं....

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *