SHAMLI-थाने में व्यापारी की पीट-पीटकर हत्या, तीन पुलिस कर्मी फरार

शामली। शामली जिले के गांव बिडोली सादात में सोमवार की सुबह सनसनी फैल गई। एक मीट व्यापारी का शव उसके ही घर के सामने मिला, इसको रात्रि में पुलिस कर्मी घर से उठाकर ले गये थे। थाने ले जाकर व्यापारी को पूरी रात थर्ड डिग्री दी गई, पिटाई के जोर से गर्दन टूटी और उसकी मौत हो गई। चैकी में पुलिस अभिरक्षा में मीट व्यापारी की हत्या का आरोप लगाते हुए परिजनों ने हंगामा किया है। चैकी इंचार्ज सहित तीन पुलिसकर्मी फरार हो चुके हैं। पूरे जिले में हड़कम्प मचा हुआ है।

शामली जनपद में एक बार फिर पुलिस की हैवानियत सामने आई है। यहां एक मीट व्यापारी को पुलिसकर्मियों ने रविवार रात 12 बजे दीवार फांदकर घर में घुसकर जबरदस्ती हिरासत में लिया। फिर थाने ले गए। इसके आधे घंटे बाद ही उसकी डेड बाॅडी को उसके घर पर फेंक कर चले गए। घटना के मामले में परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं परिजनों ने बिडोली चैकी इंचार्ज व तीन अन्य पुलिस कर्मियों पर हत्या का आरोप लगाया है। उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं। मीट व्यापारी के भाई के खिलाफ गैर जमानती वारंट था। उसी मामले में पुलिस उसके घर पर छापेमारी करने आई थी।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कलेक्ट्रेट में नए डीएम दफ्तर के निर्माण को गहन मंथन


Also Read This

मुजफ्फरनगर न्यूमैक्स सिटी, मंसूरपुर प्रोजेक्ट विवाद, निवेशकों का हंगामा, रकम वापसी की मांग

मुजफ्फरनगर। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर मंसूरपुर स्थित न्यूमैक्स सिटी प्रोजेक्ट एक बार फिर विवादों में आ गया है। इस बार गाजियाबाद से पहुंचे कई निवेशकों ने प्रोजेक्ट साइट पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया और अपनी निवेश की गई रकम वापस करने की मांग उठाई। मौके पर पहुंचे निवेशकों का कहना था कि उन्हें कम समय में अच्छा मुनाफा देने का भरोसा दिलाकर पैसा लगवाया गया था, लेकिन तय समय बीतने के बाद भी न तो लाभ मिला और न ही मूल धन वापस किया गया। मौके पर मौजूद निवेशकों में काफी नाराजगी दिखी। निवेशकों ने यह भी कहा कि अब कंपनी से संपर्क करना भी मुश्किल हो गया है। निवेशकों

Read More »

मुजफ्फरनगर: छपार मुठभेड़ में 30 किलो गांजा बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर के छपार क्षेत्र में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई का दावा किया है। बरला-देवबंद मार्ग पर हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 30 किलोग्राम गांजा बरामद किया। रिपोर्ट में बरामद माल की कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई गई है। रिपोर्ट के अनुसार यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन सवेरा’ के तहत हुई। छपार थाना प्रभारी मोहित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी, तभी रेतानंगला की ओर से आ रहे बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने की कोशिश की गई। इसके बाद दोनों बाइक छोड़कर ईंख के खेतों में भागे

Read More »