MUZAFFARNAGAR-शहर में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का शुभारंभ

मुजफ्फरनगर। शहर में सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए नगरपालिका परिषद् की ओर से सभी 55 वार्डों में करीब सवा लाख घरों से कूड़ा एकत्र करने के लिए आज डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन कार्य का शुभारंभ कर दिया गया। इसके लिए शुक्रवार को पालिका प्रशासन के अधिकारियों ने वार्डों में ट्रायल किया था, जबकि शनिवार की सुबह टाउनहाल मैदान पहुंची पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने सभासदों और पालिका अधिकारियों के साथ डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर टिपर वाहनों को वार्डों के लिए रवाना किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से इस कार्य में सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि हम जल्द ही शहर को एक सुन्दर और स्वच्छ शहर बनाने के प्रयास में सफल होंगे।

बता दें कि नगरपालिका परिषद के सीमा विस्तार के बाद 11 गांवों को शहरी क्षेत्र में मर्ज कर दिया गया। वर्तमान में शहरी क्षेत्र में 55 वार्ड हैं, जिनसे डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करने का ठेका नगर पालिका के द्वारा दिल्ली की एमआईटूसी सिक्योरिटी एंड फैसिलिटीज प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी को दिया गया है। कंपनी ने यहां पर फरवरी की शुरूआत से ही अपने सुपरवाइजर और कर्मचारी तैनात करने शुरू कर दिये थे। इसके बाद 14 महीनों के लिए कंपनी ने डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए काम शुरू कर दिया है। इसके लिए पालिका कंपनी को करीब 13 करोड़ रुपये का भुगतान करेगी। जबकि कंपनी टिपिंग फीस वसूल करते हुए पालिका को जमा करायेगी।

शनिवार की सुबह जनपद के 55 वार्डों में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए कार्य का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने टाउनहाल मैदान से किया। उन्होंने वार्डों में लगाये गये टिपर वाहनों को कर्मचारियों के साथ हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान पालिका के नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. अतुल कुमार ने बताया कि पालिका के पास 109 टिपर वाहन हैं, अभी फिलहाल कंपनी को कूड़ा कलेक्शन के लिए नगर पालिका के द्वारा 67 टिपर वाहन और 77 रेहडे दिए गए हैं। तंग गलियों में रहेडों से कूड़ा कलेक्शन का काम कर्मचारी करेंगे। आवश्यकता पड़ने पर वार्डों में टिपर वाहनों को और बढ़ाया जा सकता है। उनका कहना है कि अभी फिलहाल दो या एक वाहन की वार्डों में दिया गया है। बड़े वार्डों में तीन वाहन भी लगाए जा सकता हंै। कम्पनी के द्वारा डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। शुक्रवार को ट्रायल कर व्यवस्था बनाई गई थी। कंपनी और पालिका के कोर्डिनेटर सरदार बलजीत सिंह ने बताया कि 60 सुपरवाईजरों के साथ ही एक वाहन पर दो कर्मचारियों की तैनाती की गई है।

इस दौरान मुख्य रूप से सभासद मनोज वर्मा, रितु त्यागी, पूजा पाल, सुनीता, अन्नू कुरैशी, मौ. खालिद, शहजाद चीकू, अब्दुल सत्तार, नौशाद पहलवान, उमरदराज, सभासदपति बिजेन्द्र पाल, प्रमोद कुमार, सलेकचंद, नदीम खां, शाहिद आलम, सलीम राणा, कपिल पाल, वाजिद अली, फखरू तयागी, शोभित गुप्ता, हसीब राणा और गुलरेज आढती के अलावा कार्यवाहक ईओ एई निर्माण अखंड प्रताप सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. अतुल कुमार, चीफ सेनेट्री इंस्पेक्टर योगेश कुमार, सेनेट्री इंस्पेक्टर प्लाक्षा मैनवाल, कार्यालय अधीक्षक ओमवीर सिंह कोर्डिनेटर बलजीत सिंह मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  उधार दिए 3.80 लाख हड़पने पर पीड़ित ने दर्ज कराया मुकदमा

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  खालापार कोतवाली पुलिस ने किया पहला एनकाउंटर, तीन शातिर चोर गिरफ्तारस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  शामली निवासी ट्रक हेल्पर की उड़ीसा सड़क हादसे में मौतवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  शिक्षा के अधिकार से गरीब के बच्चे वंचितः जहीर

Read More »