यूपी में छह आईएएस समेत 67 पीसीएस अधिकारियों के तबादले, सचिव मेरठ विकास प्राधिकरण बने आंनद कुमार सिंह

लखनऊ। यूपी में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। इस कड़ी में छह आईएएस व 67 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। पवन कुमार गंगवार राज्य संपत्ति अधिकारी बनें। उत्तर प्रदेश शासन ने छह आईएएस और 67 पीसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया। लेकिन, आधिकारिक रूप से इन्हें सार्वजनिक नहीं किया गया है। लखनऊ विकास प्राधिकरण के सचिव पवन कुमार गंगवार को राज्य संपत्ति अधिकारी बनाया गया है। सूत्रों के अनुसार, आईएएस अधिकारियों में अयोध्या की सीडीओ अनीता यादव को एसीईओ यूपीसीडा, उन्नाव के सीडीओ ऋषिराज को अयोध्या का सीडीओ बनाया गया है। प्रेम प्रकाश मीना एसीईओ यूपीसीडा से सीडीओ उन्नाव, एकता सिंह सीडीओ बाराबंकी से अपर निबंधक बैंकिंग सहकारिता और सुथान अब्दुल्ला संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रयाराज से सीडीओ बारांबकी बनाए गए हैं। पीसीएस अफसरों में अरविंद कुमार द्विवेदी सिटी मजिस्ट्रेट अयोध्या को सचिव मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के पद पर भेजा गया है। राजेश कुमार सचिव मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण को एडीएम (एलए) गाजियाबाद, आंनद कुमार सिंह सिटी मजिस्ट्रेट आगरा से सचिव मेरठ विकास प्राधिकरण, शुभांगी शुक्ला सिटी मजिस्ट्रेट गाजियाबाद से एडीएम (वित्त एवं राजस्व) आगरा और वान्या सिंह उप जिलाधिकारी बिजनौर से उप आवास आयुक्त मेरठ बनाई गई हैं। विश्व भूषण मिश्रा अपर आयुक्त वाराणसी को काशी विश्वनाथ मंदिर का नया सीईओ बनाया गया है। डा. सुनील कुमार वर्मा सचिव वाराणसी विकास प्रधिकरण को अपर आयुक्त प्रशासन वाराणसी बनाया गया है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पालिका के आठ ठेकों में नहीं आई कोई निविदा

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  भूम्मा गांव में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, बुज़ुर्ग की गोली मारकर हत्यास्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  भूम्मा गांव में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, बुज़ुर्ग की गोली मारकर हत्यावरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  भूम्मा गांव में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, बुज़ुर्ग

Read More »