गरीब बेटियों के अभिभावक बने सीएम योगीः मीनाक्षी स्वरूप

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत मंगलवार को नगरपालिका परिषद् की ओर से शहरी क्षेत्र में निवास कर रही गरीब परिवारों की बेटियों की शादी के लिए वैवाहिक मंडल सजाया गया। टाउनहाल मैदान में भव्य समारोह के बीच चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास और सभी का विश्वास की नीति की तर्ज पर सर्वधर्म सम्भाव का संदेश देते हुए 61 बेटियों का कन्यादान किया और उनको घरेलू आवश्यकता के लिए जरूरी सामाने भी उपहार के रूप में भेंट किया। इसके साथ ही इन बेटियों को आर्थिक सहायता के रूप में 35-35 हजार रुपये की धनराशि भी मिलेगी।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत मंगलवार को नगरपालिका परिषद् की ओर से वैवाहिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप और अन्य सभासद शामिल रहे। पालिका के अधिशासी अधिकारी हेमराज सिंह ने बुके भेंट कर चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान साम्प्रदायिक सद्भाव भी देखने को मिला। एक तरफ मौलाना इस्लामिक रीति रिवाजों के साथ निकाह पढ़ाने के लिए कुरआन मजीद की आयतों को पढ़ रहे थे तो दूसरी और विवाह की वैदी पर पंडित जी मंत्रोच्चारण कर रहे थी। निकाह ओर विवाह के इस साम्प्रदायिक संगम के बीच ही चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सभासदों के साथ मिलकर नवविवाहित जोड़ों को सफल वैवाहिक जीवन के लिए आशीर्वाद प्रदान किया और उनको पारिवारिक जीवन में एक दूसरे के साथ सुख को बांटने और भावनाओं को समझकर चलने की नसीहत भी दी। सामूहिक विवाह समारोह में चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने 61 बेटियों की शादी सम्पन्न कराते हुए कन्यादान किया। इसमें विभागीय जांच उपरांत पात्र पाये जाने पर 37 मुस्लिम और 24 हिन्दू बेटियों का विवाह सम्पन्न कराया गया। इन 61 बेटियों को चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने घरेलू जरूरत के सामाने के साथ ही चांदी के आभूषण भी उपहार स्वरूप भेंट किये।

इसे भी पढ़ें:  माया मल्टीप्लेक्स डायरेक्टर प्रणव ने अल्लू अर्जुन को भेंट की मुजफ्फरनगर की रेवड़ी


इस अवसर पर चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि इस योजना को चलाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साबित किया है कि प्रदेश की भाजपा सरकार गरीबों और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए हर प्रकार से खड़ी है। आज भी समाज में अनेक परिवार ऐसे हैं, तो आर्थिक दिक्कतों के कारण बेटियों का विवाह करने में में समर्थ नहीं है। ऐसे में इन परिवारों की बेटियों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अभिभावक बनने का काम किया है। हमारा प्रयास रहेगा कि हम इस योजना के अन्तर्गत शहरी क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा पात्र परिवारों की बेटियों का विवाह करा पाये। आगामी दिनों से इससे भी बड़ा वैवाहिक समारोह कराया जायेगा। उन्होंने इसके लिए सभी सभासदों ने अपने अपने वार्डों में पात्र परिवारों का चयन करने के लिए भी आग्रह किया ताकि समय रहते ज्यादा से ज्यादा बेटियों का विवाह कराकर उनको उनके घर के लिए विदा किया जा सके और सरकार की योजना को सार्थक किया जा सके। समारोह में पंडित अमरजीत भारद्वाज ने विवाह और मौलाना साबिर कासमी ने निकाह सम्पन्न कराये। इस दौरान मुख्य रूप से सभासद सीमा जैन, कुसुमलता पाल, राखी पंवार, महीका गुप्ता, सुनीता, बबली, राजेश देवी, मनोज वर्मा, राजीव शर्मा, देवेश कौशिक, प्रशांत कुमार, अन्नु कुरैशी, मौ. खालिद, नौशाद खान, अमित पटपटिया, सभासदपति बिजेन्द्र पाल, विकल्प जैन, राहुल पंवार, शहजाद, ललित कुमार, सलेकचंद पाल, नौशाद पहलवान के अलावा कर अधीक्षक नरेश शिवालिया, कर निरीक्षक अमरजीत, अमित कुमार, पारूल यादव, चीफ सेनेट्री इंस्पेक्टर योगेश कुमार, ओमवीर सिंह, सुनील वर्मा, अशोक पाल, संदीप यादव, अमित गोस्वामी आदि मौजूद रहे। संचालन लिपिक तनवीर आलम ने किया। 

इसे भी पढ़ें:  मोदी सरकार के खिलाफ ट्रैक्टर और तिरंगा लेकर निकले राकेश टिकैत

Also Read This

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »

चट्टान गिरने से बिहार के सात श्रमिकों की मौत

बेंगलुरु- गुरुवार को एक पत्थर खदान में बड़ा हादसा हो गया। एक विशाल चट्टान गिरने से बिहार के सात श्रमिकों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह दुखद घटना सुबह तड़के हुई। यह हादसा बेंगलुरु साउथ तालुक के मदापट्टाना स्थित एक पत्थर खदान में हुआ। मृतक सभी दिहाड़ी मजदूर थे और वे एक पत्थर क्रशर स्थल पर काम कर रहे थे। पुलिस के अनुसार, ये श्रमिक गिरी हुई चट्टान के नीचे फंस गए और मौके पर ही उनकी जान चली गई। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना उस समय हुई जब मजदूर खदान के संचालन कार्य में लगे थे। हादसे की सूचना मिलते ही बचाव कर्मी और पुलिस तुरंत

Read More »

दहशत की साजिश नाकाम: ISI से जुड़े चार आतंकी गिरफ्तार

नई दिल्ली – दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक अंतरराज्यीय अभियान में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी आईएसआई हैंडलर शाहजाद भट्टी के निर्देश पर दिल्ली में आतंकी गतिविधि को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आईएसआई प्रायोजित एक अंतर-राज्यीय आतंकी और हथियार नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस अभियान में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से तीन पंजाब से और एक दिल्ली से है। ये आरोपी दिल्ली में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की योजना बना रहे थे गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान शुभदीप सिंह, गुरजंट सिंह, साजन सिंह और गगनप्रीत के रूप में हुई

Read More »

भंगेला गांव से 18 वर्षीय युवती रहस्यमय ढंग से लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

खतौली। थाना क्षेत्र के गांव भंगेला से 18 वर्षीय युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। युवती की मां की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार, गांव भंगेला निवासी गीता पत्नी नहार सिंह की 18 वर्षीय पुत्री शिवानी उपचार के लिए अस्पताल गई थी। अस्पताल से घर लौटते समय वह अचानक लापता हो गई। परिवार ने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। युवती की मां ने पुलिस को दी शिकायत में आशंका जताई है कि उनकी बेटी के साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है। उन्होंने पुलिस

Read More »