शामली में 66 बीघा भूमि को एमडीए ने कराया मुक्त

मुजफ्फरनगर। प्राधिकरण के द्वारा अवैध कालोनियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान की कड़ी में गुरूवार को जनपद शामली में 66 बीघा भूमि पर बसाई जा रही तीन कालोनियों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए निर्माण को ध्वस्त कराया।

मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष कविता मीणा के मार्गदर्शन में जनपद में अवैध कालोनियों के खिलाफ प्राधिकरण के अफसरों की टीम ने बड़ा अभियान चला रखा है। गुरूवार को टीम ने जनपद शामली पहुंचकर तीन अवैध कालोनियों पर बुल्डोजर चलाकर निर्माण ध्वस्त कराया। एमडीएम के अधिशासी अभियंता विनीत अग्रवाल के नेतृत्व में टीम ने कालोनाइजर यागेन्द्र सिंह और दीपक चैधरी व सलेकचंद की आठ-आठ बीघा भूमि पर बसाई जा रही अवैध कालोनी के साथ ही शामली स्टेडियम के पीछे प्राॅपर्टी डीलर पूरण सिंह के द्वारा करीब 50 बीघा भूमि पर बसाई जा रही कालोनी पर कार्यवाही करते हुए वहां पर सीसी सड़क और दूसरे निर्माण को बुल्डोजर से ध्वस्त कराया गया। इस दौरान एमडीएम के सहायक अभियंता भरत पाल, अवर अभियंता अमरीश चैहान, क्षेत्री सुपरवाइजर देवराज सिंह और सुभाष सिंह के अलावा पुलिस फोर्स भी मौजूद रहा। 

इसे भी पढ़ें:  KHATU SHAYAM BIRTH DAY-धूमधाम से निकलेगी बाबा श्याम की शोभायात्रा

Also Read This

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री योगी को बम से उड़ाने की धमकी का वीडियो वायरलजनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिसौली में सोमवार को एक

Read More »

कालाबाजारीः मुजफ्फरनगर से हरियाणा भेजा जा रहा था किसानों को मिलने वाला यूरिया

गिरोह सरकारी अनुदान पर उपलब्ध होने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीद कर प्राइवेट फैक्ट्रियों में महंगे दामों पर बेच रहा था

Read More »