TRAINING–कंबोडिया के ट्रेनी अफसरों ने समझी पंचायती राज व्यवस्था

मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी सहित जिले के पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने मंगलवार को कंबोडिया के 40 ट्रेनी सिविल सर्विस के अधिकारियों को विकास का ककहरा सिखाते हुए पंचायत राज व्यवस्था का प्रशिक्षण दिया। इसके साथ ही इन अधिकारियों को लाॅ एण्ड आॅर्डर की एबीसीडी भी पढ़ाई गई। पिछले दिनों जनपद में हुई कुछ घटनाओं, उनके कारण पैदा हुई कानून व्यवस्था की चुनौतियों और निस्तारण की जानकारी देते हुए क्राउड मैनेजमेंट के बारे में भी प्रशिक्षित किया गया। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम प्रधान और शहरी क्षेत्रों में नगरीय निकायों की व्यवस्था, चुनाव प्रणाली के बारे में भी उनको पाठ पढ़ाया गया।

जानकारी के अनुसार कंबोडिया के 40 अंडर ट्रेनी अफसरों का दल सरदार वल्लभ भाई प्रशिक्षण अकादमी मसूरी उत्तराखंड से ट्रेनिंग के बाद मंगलवार को जिला मुख्यालय पहुंचा। यहां विकास भवन में डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी की अगुवाई में पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने इस दल में शामिल अफसरों का स्वागत किया। इन अधिकारियों को गांव जड़ौदा के पंचायत भवन और परिषदीय स्कूल जाकर गांव की पंचायती राज व्यवस्था को देखने का कार्यक्रम कोहरे के कारण हुई देरी के चलते निरस्त कर दिया गया था।

वहीं विकास भवन में कंबोडिया के प्रशासनिक अधिकारियों के इस दल को जिले के अफसरों ने भारत में पुलिस और प्रशासनिक ढांचा किस प्रकार कार्य करता है के विषय में जानकारी प्रदान की। विकास भवन में डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी, सीडीओ संदीप भागिया और एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने प्रजेंटेशन के माध्यम इन अधिकारियों को पूरी व्यवस्था की जानकारी दी। इन अधिकारियों को जिलों में पुलिस प्रशासनिक सिस्टम के लिए डीएम से लेकर लेखपाल तक की पूरी व्यवस्था और एसएसपी से लेकर थानेदार तक के कार्य और अधिकार बारीकी से बताये गये। सीडीओ संदीप भागिया पंचायती राज व्यवस्था के क्रियान्वयन के बारे में जानकारी दी। इसमें उनको बताया गया कि ग्रामीण विकास के लिए पंचायत राज व्यवस्था के लागू होने के बाद क्या क्रांतिकारी बदलाव आया और इसमें ग्राम प्रधान किस तरह से गांव में विकास और दूसरे कार्यों का संचालन करता है। अधिकारियों की क्या भूमिका होती है। वहीं एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने भारतीय पुलिस सेवा की व्यवस्था, डीजीपी से लेकर सिपाही तक के दायित्व और अधिकार के बारे में जानकारी के साथ ही जनपद में पिछले दिनों घटित कुछ घटनाओं के सहारे कानून एवं व्यवस्था के बारे में जारी दी। 

इसे भी पढ़ें:  आखिर क्यों, अपनी ही सरकार को नासमझ बता गये जयंत चौधरी

Also Read This

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कांवड़ मार्ग पर फैक्ट्री में हुआ गैस रिसाव, कांवड़ियों का घुटा दमजनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिसौली में सोमवार को

Read More »

कालाबाजारीः मुजफ्फरनगर से हरियाणा भेजा जा रहा था किसानों को मिलने वाला यूरिया

गिरोह सरकारी अनुदान पर उपलब्ध होने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीद कर प्राइवेट फैक्ट्रियों में महंगे दामों पर बेच रहा था

Read More »