गरीब व जरूरतबंद लोगो को रोटरी क्लब ने बांटे कंबल

मुजफ्फरनगर। रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर मिडटाउन (सेंचुरियन क्लब) एवं अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के संत शिरोमणि बाबा बंसी वाले जी का जन्मोत्सव एवं श्रीराम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में कम्बल वितरण कार्यक्रम लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कालेज में किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमरीश गोयल, प्रांतीय उपाध्यक्ष अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत मेरठ प्रांत थे। कार्यक्रम में गरीब व जरूरतबंद लोगो को 50 कम्बल बाटे गए। मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में क्लब के द्वारा समाज सेवा के कार्यों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। वरिष्ठ रो सुनील अग्रवाल ने बताया की रोटरी क्लब मुजफरनगर मिडटाउन आगे भी ऐसे कार्य करते रहेंगे। कार्यक्रम में रो शैलेन्द्र कुमार ;कोषाध्क्षद्ध, रो आर सी मिश्रा, रो मनोज गुप्ता, रो नरेश शर्मा, रो ललित माहेश्वरी, डा कमल गुप्ता और समस्त रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर मिडटाउन परिवार उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में महेश और उनके पुरे स्टाफ का विशेष सहयोग रहा। क्लब सचिव रो राजकुमार गुप्ता ने आने वाले सभी रोटेरियन साथियो का आभार व्यक्त किया।

इसे भी पढ़ें:  एक्सिस बैंक के बाहर व्यापारी से 40 हजार की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में पनीर निर्माण इकाई पर छापा, 600 लीटर संदिग्ध दूध नष्टगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने

Read More »