MUZAFFARNAGAR—जागाहेडी टोल प्लाजा पर किसानों का हंगामा

मुजफ्फरनगर। पानीपत खटीमा हाईवे पर गांव जागाहेडी के पास बनाये गये टोल प्लाजा को शुरू करते हुए वाहनों से टोल शुल्क वसूलने को लेकर बुधवार की सुबह हंगामा खड़ा हो गया। ग्रामीणों और किसानों को रोक कर टोल वसूलने को लेकर टोल का ग्रामीणों ने घेराव कर दिया। किसान संगठन के कुछ लोग भी मौके पर आ गये और किसानों का शोषण करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन करने लगे। इनका कहना था कि जबकि सड़क पूरी तरह से नहीं बन पाई और टोल वसूलने का काम शुरू कर दिया गया है, जो गलत है। पहले काम पूरा किया जाये और क्षेत्रीय स्तर पर ग्रामीणों को छूट मिले।

बता दें कि पानीपत खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग का शामली से खटीमा तक निर्माण कराया जा रहा है। पहले चरण में शामली से मुजफ्फरनगर तक निर्माण कार्य अंतिम स्तर पर चल रहा है। दूसरे चरण में मुजफ्फरनगर से बिजनौर बैराज तक निर्माण कार्य भी सुचारू है और तेजी से हो रहा है। इसमें जनपद में दो स्थानों पर टोल प्लाजा बनाये गये हैं। इनमें पहला टोल तितावी थाना क्षेत्र के जागाहेडी में तो दूसरा जानसठ क्षेत्र के जटमुझेडा गांव में बन रहा है। हाईवे अथाॅरिटी के निर्देशन में जागाहेडी में टोल प्लाजा शुरू कर दिया गया है। यहां पर टोल शुल्क वसूला जा रहा है। इसी को लेकर आज ग्रामीणों ने हंगामा और प्रदर्शन किया है।

इसे भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को करेंगे सहारनपुर का दौरा

बुधवार को यहां पर टोल वसूली को लेकर ग्रामीण एकत्र हो गये और किसान संगठन के लोगों ने भी यहां पर प्रदर्शन किया। हंगामा कर रहे ग्रामीणेां का कहना है कि आधी अधूरी तैयारियों के बीच ही निर्माण पूर्ण किये बिना ही टोल शुरू किया जा रहा है। यहां पर स्थानीय स्तर पर भी ग्रामीणों से टोल शुल्क की वसूली की तैयारी है। शुल्क वसूलने के आरोप भी लगाये गये। ग्रामीणों ने पहले निर्माण पूर्ण करने की मांग की। इससे पहले टोल शुरू नहीं कराये जाने पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई तो टोल को नहीं चलने दिया जायेगा। उधर ग्रामीणों ने प्रदर्शन के दौरान टोल पर तोड़फोड का भी प्रयास किया। सूचना मिलने पर तितावी थाना प्रभारी मय फोर्स ग्रामीणों के बीच पहुंचे और उन्होंने उनको समझाने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि टोल से अभी शुल्क वसूलना शुरू नहीं हुआ है। एक दो दिन में इस टोल का उद्घाटन करने की तैयारी चल रही है। इसी बीच ग्रामीणों ने इसको रोकने के लिए यहां पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणेां की कुछ स्थानीय मांगे हैं, जिनको टोल अधिकारियों के साथ ही हाईवे अथाॅरिटी के अधिकारियों के सामने रखा गया है। इसमें ग्रामीण यहां पर सर्विस रोड और पुल का निर्माण कराये जाने के साथ ही सड़क का पूर्ण निर्माण कराये जाने की मांग कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें:  आनंद गुप्ता और प्रियांशु जैन ने थामा कृष्णगोपाल मित्तल का हाथ

Also Read This

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »

निहंग सिख भाइयों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर सिख समाज में रोष

सरसावा/सहारनपुर। देवबंद क्षेत्र के तल्हेड़ी गांव में नकुड़ निवासी दो सगे निहंग सिख भाइयों पर हुए जानलेवा हमले के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से सिख समाज का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को सरसावा क्षेत्र के सिख समाज के लोगों ने थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार को सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि 7 जून को नकुड़ से देवबंद की ओर जा रहे दो निहंग सिख भाइयों का रास्ते में बाइक टकराने को लेकर कुछ युवकों से मामूली विवाद हो गया था। आरोप है कि इसी बात को लेकर 10 से 12 युवकों ने दोनों भाइयों पर जानलेवा हमला

Read More »

मयुंडा में आपदा से किसानों की फसलें तबाह, भाजपा नेता बचना शर्मा ने मुआवजे की मांग उठाई

देहरादून। प्राकृतिक आपदा ने ग्राम पंचायत मयुंडा के किसानों की कमर तोड़ दी है। आपदा के कारण किसानों की क्यारियों और नगदी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। कई परिवारों की मेहनत पर पानी फिर गया है, जिससे ग्रामीणों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। सूचना मिलने पर भाजपा लाखामंडल के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष बचना शर्मा मौके पर पहुंचे और आपदा प्रभावित किसानों व ग्रामीण परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने किसानों से नुकसान की जानकारी ली और भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवारों को सरकार से उचित मुआवजा और हर संभव सहयोग दिलाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। इसे भी पढ़ें:  आनंद गुप्ता और प्रियांशु जैन ने थामा कृष्णगोपाल

Read More »

नाबालिग से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तार

तितावी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को भेजा जेल, पीड़ित परिवार की शिकायत पर हुई कार्रवाई मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म तथा अश्लील वीडियो बनाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया और आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया। तितावी थाना क्षेत्र के गांव जसोई निवासी सरफराज को पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले को लेकर

Read More »

मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश घायल

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में लगी गोली, अवैध तमंचा व चोरी की बाइक बरामद, एक दर्जन से अधिक मुकदमे मिले दर्ज मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना क्षेत्र में बुधवार सुबह पुलिस और एक शातिर बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में आरोपी घायल हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी के कब्जे से अवैध हथियार और चोरी की बाइक बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर विभिन्न थानों में लूट, चोरी और अन्य गंभीर अपराधों के कई मुकदमे दर्ज हैं। इसे भी पढ़ें:  सर्द रात में अर्धनग्न प्रदर्शन के बाद जगा प्रशासन, कूड़े भरे तीन ट्रक

Read More »