MUZAFFARNAGAR-लगातार बारिश से गिरी कच्ची छत, मलबे में दबकर युवक की मौत

मुजफ्फरनगर। मीरापुर कस्बे में पुराने कच्चे मकान में सो रहे युवक के ऊपर छत का मलबा गिरने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। सवेरे पहंुची माँ को बेटे की मौत की जानकारी लगी। युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया। कस्बे की खतौली रोड स्थित भूड़ बस्ती निवासी 23 वर्षीय जीशान पुत्र भूरा का सब्जी मंडी के निकट नई बस्ती में पुराना मकान है। जीशान की माँ सन्नों व छोटा भाई अमन पक्के मकान में रहता है लेकिन वह पुराने मकान में सोता है।

प्रतिदिन की भांति वह सोमवार की रात अपने पुराने मकान में आकर सो गया। लगातार पड़ रही वर्षा के कारण रात में उसके कच्चे मकान की छत भरभरा कर गिर गई तथा जीशान को उठने का मौका नहीं मिला। सवेरा होने पर जब वह घर नहीं गया तो उसकी माँ सन्नों चाय लेकर यहां पहंुची। मकान की छत नीचे गिरी देख उसकी चींख निकल गई। शोर सुनकर दर्जनों लोग मौके पर आ गए तथा मलबा हटाकर जीशान का शव बाहर निकाला। बेटे की मौत पर रोते हुए सन्नों ने बताया कि उसके दो बेटे हैं बड़ा जीशान और छोटा अमन है। जीशान ही मेहनत मजदूरी करके परिवार का पालन करता था।

इसे भी पढ़ें:  ओलंपिक पदक विजेता मुजफ्फरनगर की बेटी प्रीति का स्वप्निल स्वागत

रात में मलबे के नीचे दबकर अकाल मौत के मुंह में समाए जीशान को जाने से पहले उसकी माँ ने यह कहकर मना किया था कि बेटा बरसात हो रही है तू आज यहीं सोे जा। लेकिन जीशान फिर भी पुराने कच्चे में मकान में जाकर सो गया। बता दें कि रात में मकान की छत गिरने की आवाज भी हुई होगी लेकिन किसी पड़ोेसी ने बाहर देखना भी सही नहीं समझा और जीशान रात में मलबे में दबा रहा। यदि पड़़ोसी जाग जाते तो शायद उसकी जान भी बच सकती थी।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल का सीबीएसई 12वीं परीक्षा परिणाम शानदार रहा

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  ओलंपिक पदक विजेता मुजफ्फरनगर की बेटी प्रीति का स्वप्निल स्वागतस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-सांई के दरबार में मां की ममता: महिलाओं के लिए देवी दुर्गा से की अरदासवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  शुकतीर्थ में पेस्टीसाइड की दुकान में लगी भीषण आग,

Read More »