कमिश्नर के सामने नई टाउनशिप का ग्रामीणों ने किया खुला विरोध

मुजफ्फरनगर। विकास प्राधिकरण (एमडीए) की बोर्ड मीटिंग में उस समय विरोध के सुर तेज हो गए जब शेरनगर गांव के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री शहरी विस्तारिकरण योजना के तहत प्रस्तावित नई टाउनशिप स्कीम के तहत भूमि अधिग्रहण की तैयारी पर कड़ा ऐतराज़ जताया। एमडीए की बोर्ड बैठक में पहुंचे सहारनपुर मंडल के आयुक्त अटल कुमार राय को ग्रामीणों और किसानों ने ज्ञापन सौंपते हुए भूमि अधिग्रहण के प्रस्ताव पर अपनी असहमति दर्ज कराई।

ग्रामीणों का कहना है कि मेरठ हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग 58 एवं पानीपत खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग तथा मुजफ्फरनगर जौली राज्य राजमार्ग के मध्य स्थित शेरनगर गांव की लगभग 21 हैक्टेयर बहुफसलीय कृषि भूमि, जिसमें धार्मिक और सामाजिक स्थलों जैसे ईदगाह, कब्रिस्तान, और देवी-देवताओं के स्थान भी शामिल हैं, को नई टाउनशिप विकसित करने के लिए अधिग्रहण में लाना पूरी तरह अनुचित है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कदम न केवल उनके मौलिक अधिकारों का हनन है, बल्कि उनकी आजीविका पर भी सीधा प्रहार है।

इसे भी पढ़ें:  185 करोड़ की लागत से बनेगा वहलना बाइपास पर फ्लाई ओवर

इस नई आवास योजना का पहले ही दिन से विरोध कर रहे ग्रामीणों और किसानों का दल बुधवार को गांव से मेरठ स्थित एमडीएम कार्यालय तक पहुंचा और वहां उन्होंने मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपकर अधिकारियों से प्रस्तावित योजना में भूमि अधिग्रहण पर चर्चा न करने की मांग की। उनका कहना था कि यह भूमि उनके परिवारों की आजीविका का एकमात्र साधन है, जिसे किसी भी कीमत पर वे आवासीय योजना के लिए देने को तैयार नहीं हैं। ज्ञापन में ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री शहरी विस्तारिकरण योजना के तहत शेरनगर गांव की भूमि अधिग्रहण का विरोध करते हुए कहा कि इससे न केवल कृषि क्षति होगी, बल्कि सामाजिक संतुलन भी प्रभावित होगा। ग्रामीणों की यह मांग है कि प्रस्ताव पर किसी भी प्रकार की कार्रवाई से पूर्व गांव के लोगों की राय और आजीविका को ध्यान में रखा जाए। इस दौरान सैयद खुर्रम एडवोकेट, सौरभ सिंह, मनोज गुर्जर, मुन्ना, मोहम्मद अनसीर, मगेन्द्र कुमार, विनय कुमार, नितिन, शलभ, फिरोज सहित दर्जनों ग्रामीण और किसान उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि यदि उनकी बात नहीं सुनी गई तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।

इसे भी पढ़ें:  राष्ट्रवाद जगाने मुजफ्फरनगर आयेंगे रामायण के राम

ग्रामीणों के विरोध का कारण-मंहगी जमीन का कम मुआवजा

मुजफ्फरनगर। सरकारी आवासीय योजनाओं में हमेशा से ही बड़ा खेल होता रहा है। जनपद के जानसठ रोड पर 15 साल पूर्व लाई गई श्री बाला जी कंसोर्सियस की द्वारिका सिटी टाउनशिप का प्रकरण हाल फिलहाल बड़ी चर्चाओं में है। ऐसे में अब शेरनगर के पास नई टाउनशिप विकसित करने की योजना को लेकर हंगामा मचा है। दरअसल, इस नई टाउनशिप का शेरनगर के साथ ही दूसरे ग्रामों के लोग इसलिए भी खुलकर विरोध कर रहे हैं। इस योजना के लिए अधिग्रहण को चिन्हित की गई इनमें से अधिकांश लोगों की भूमि हाईवे या राज्य मार्ग पर स्थित है। सूत्रों के अनुसार हाईवे वाली भूमि की कीमत आसमान छू रही हैं और एक से डेढ़ करोड़ रुपये बीघा के दाम बाजार में चल रहे हैं। ऐसे में अधिग्रहण के लिए मुआवजा मात्र 30-35 लाख रुपये बीघा बताया जा रहा है, तो किसान या ग्रामीण अपनी बेशकीमती भूमि लुटाने को तैयार नहीं है। इससे पहले भी एमडीए ने पीनना की ओर एक नई टाउनशिप विकसित करने के लिए भूमि अधिग्रहण के लिए प्रयास किये, लेकिन किसानों की असहमति और विरोध के कारण यह प्रयास भी ठण्डे बस्ते में चले गये। 

इसे भी पढ़ें:  दशलक्षण महापर्व का आठवां दिन उत्तम त्याग धर्म:

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  शहर को स्वच्छ, सुरक्षित बनाने में जनसहयोग जरूरीः मीनाक्षी स्वरूपस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-राजस्व वसूली में पिछड़ा जिला, डीएम ने कर दी छुट्टी बंदवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  185 करोड़ की लागत से बनेगा वहलना बाइपास पर

Read More »