रूस के कामचटका में 8.8 तीव्रता का भूकंप, जापान में सुनामी अलर्ट और 20 लाख लोगों का रेस्क्यू

रूस के सुदूर पूर्वी कामचटका प्रायद्वीप में बुधवार सुबह भारतीय समयानुसार 4:54 बजे दुनिया के छठे सबसे बड़े भूकंप में से एक दर्ज किया गया, जिसकी तीव्रता 8.8 मापी गई। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र जमीन से लगभग 19.3 किलोमीटर गहराई में था।


भूकंप के बाद कामचटका के तटीय इलाकों में 3-4 मीटर ऊंची सुनामी लहरें उठीं, जिसके कारण कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है। कामचटका के गवर्नर व्लादिमीर सोलोदोव ने इसे दशकों का सबसे शक्तिशाली भूकंप बताया और कहा कि एक किंडरगार्टन स्कूल भी क्षतिग्रस्त हुआ है।

इसे भी पढ़ें:  नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान की निगाहें भारत पर टिकीं


जापान की NHK टेलीविजन और मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, जापान के पूर्वी तट पर लगभग 1 फुट ऊंची पहली सुनामी लहरें पहुंच चुकी हैं और वहां 20 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। साथ ही, फुकुशिमा परमाणु रिएक्टर को भी खाली कराया गया है।


इस घटना के बाद रूस, जापान, हवाई और अमेरिका के प्रशांत तटीय इलाकों में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। हालांकि भारत के लिए राहत की खबर है—भारतीय सुनामी चेतावनी केंद्र के अनुसार, इससे भारत या हिंद महासागर क्षेत्र में कोई खतरा नहीं है।

इसे भी पढ़ें:  तिब्बत में भूकंप ने मचाई तबाही, 32 लोगों की मौत, दर्जनों घायल घायल
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *