MUZAFFARNAGAR-कांवड़ मार्ग पर फैक्ट्री में हुआ गैस रिसाव, कांवड़ियों का घुटा दम

मुजफ्फरनगर। अंकुर फर्टिलाइजर फैक्ट्री में शनिवार को गैस रिसाव होने से भगदड़ मच गई। फैक्ट्री के बाहर आराम कर रहे कांवड़ियों और अन्य लोगों को परेशानी होने लगी। उनका दम घुटने लगा।स्थिति सामान्य होने पर कांवड़ियों ने जमकर हंगामा किया। एडीएम वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी गीतेश चंद्रा मौके पर पहुंचे।

नगर कोतवाली क्षेत्र के बुढ़ाना मोड पर सल्फ्यूरिक एसिड बनाने की फैक्ट्री में शनिवार को अचानक गैस रिसाव हो गया। यहां विश्राम के रहे कांवड़ियों कांवड़ियों गोवी त्यागी, वंश त्यागी, अंशुल त्यागी, विभोर त्यागी, निखिल त्यागी और जिला पंचायत सदस्य अमरकांत चीकू का दम घुटने लगा। मौके पर अफरातफरी मच गई।

इसे भी पढ़ें:  मालवीय नगर के रेस्टोरेंट में आग का तांडव, 20 लोगों की हुई मौत, 38 घायल 

स्थानीय नागरिकों ने आरोप लगाया कि यहां आए दिन इस तरीके से गैस रिसाव होता रहता है, जिससे आसपास के लोग कैंसर की गंभीर बीमारी से भी जूझ रहे हैं। यहां का पानी भी पूरी तरह से दूषित हो गया है। आसपास के लोगों ने बताया कि कुछ सेकेंड के लिए ही रिसाव होता है और बंद हो जाता है। अगर यह रिसाव मिनटों में हो जाए तो यहां भोपाल गैस कांड जैसी घटना हो जाएगी। यह फैक्ट्री तत्काल बंद होनी चाहिए। सूचना मिलने पर प्रदूषण नियंत्रण विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने फैक्ट्री का निरीक्षण किया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी गीतेश चंद्रा का कहना है कि फिलहाल प्राथमिक जांच में इस तरह का कोई मामला सामने नहीं आया है। उधर, फैक्ट्री के जनरल मैनेजर आरएस बंसल ने कहा कि कोई गैस रिसाव नहीं हुआ है। आरोप निराधार हैं। यहां 35 साल से यह फैक्ट्री संचालित है। फिर भी वह अपने स्तर से जांच कराएंगे।

इसे भी पढ़ें:  सदर तहसील में नशे में धुत सिपाही का हाई वोल्टेज ड्रामा, वर्दी उतारकर जमीन पर लेटा, महिला से की अभद्रता, वीडियो वायरल

बताया गया कि गत 11 मई को सल्फ्यूरिक एसिड बनाने वाले इस फैक्ट्री में अचानक जहरीली गैस रिसाव हो गया था। इससे आसपास के क्षेत्र में 20 से अधिक बच्चे और महिलाओं की हालत बिगड़ गई थी। उन्हें सांस लेने में परेशानी होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। क्षेत्रीय प्रदूषण विभाग और नगर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की थी। जिला अस्पताल के डाक्टर ने बताया था कि मरीजों ने पेट दर्द, सांस लेने में परेशानी, सिर दर्द जैसी समस्या बताई थी। हालांकि फैक्ट्री का मैनेजमेंट देखने वाले सागर वत्स ने गैस रिसाव होने के आरोपों को निराधार बताया था।

इसे भी पढ़ें:  पुंछ में बाढ़ और भूस्खलन ने मचाई तबाही, 11 की मौत
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *