स्कार्पियो ने मारी टक्कर, गर्भवती की करानी पड़ी इमरजेंसी डिलीवरी

मुजफ्फरनगर। बामनहेड़ी रेलवे पुल पर हुए सड़क हादसे में एक गर्भवती महिला और दो बच्चों के साथ ही आठ लोग घायल हो गये। इसमें महिला की हालत इतनी खराब हुई कि उसकी इमरजेंसी डिलीवरी करानी पड़ी। समय पूर्व जन्म होने के कारण नवजात की भी हालत खराब होने पर उसको बाल नर्सरी आईसीयू में रखा गया है। मामले में स्कार्पियो कार सवार अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दी है।

बामनहेड़ी निवासी कमल सिंह पुत्र राजपाल सिंह ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि उसके चाचा संदीप कुमार पुत्र चौहल सिंह अपने साथी पप्पू पुत्र दौलत सिंह निवासीगण बामनहेड़ी के साथ रामपुर तिराहा से अपनी स्कूटी पर सवार होकर गांव आ रहे थे। करीब साढ़े तीन बजे जब वो बामनहेड़ी रेलवे ओवरब्रिज पर पहुंचे तो मुजफ्फरनगर शहर की ओर से तेज गति से आ रही स्कार्पियो कार संख्या यूके 08 एयू 4962 के चालक ने लापरवाही से संदीप कुमार की स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद स्कूटी सड़क पर गिर गई और संदीप व पप्पू दोनों घायल हो गये।

इसे भी पढ़ें:  सख्ती के कारण वाल्मीकि समाज की पंचायत विफल, ज्ञापन सौंपा

कमल सिंह ने बताया कि स्कार्पियो कार चालक ने स्कूटी के पीछे सवारियों से भरी ई रिक्शा संख्या यूपी 12 सीटी 4724 में भी टक्कर मार दी। ई रिक्शा टक्कर लगने के कारण पलट गई। इसमें चालक सुभाष पुत्र रूढ़े सिंह निवासी रामपुर तथा उसमें बैठे इरफान पुत्र नत्थे, उसकी पत्नी शबनम और दो बच्चे अयान एवं फरहान निवासीगण दधेडू के आलावा ५० वर्षीय मीनू पुत्र फर्जु निवासी ग्राम निर्माणी शाहपुर सहित कुल आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। कमल सिंह ने पुलिस को बताया कि घायल शबनम आठ माह की गर्भवती थी और चोट लगने के कारण उसकी हालत ज्यादा खराब हो गई थी। पुलिस ने मौके पर आकर सभी को अस्पताल भिजवाया। शबनम की हालत को देखते हुए तत्काल ही इमरजेंसी डिलीवरी कराई गई। उसने एक पुत्री को जन्म दिया। समय पूर्व जन्म होने के कारण नवजात पुत्री की भी हालत गंभीर है और उसको सघन चिकित्सीय देखभाल में आईसीयू में रखा गया है। एसएचओ इंस्पेक्टर उमेश रोरिया ने बताया कि हादसे के सम्बंध में कमल सिंह की तहरीर पर अज्ञात स्कार्पियो चालक के खिलाफ मुुकदमा दर्ज कर कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गई है। 

इसे भी पढ़ें:  मेरठ-करनाल हाईवे पर हादसा, एक की मौत

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  MEERAPUR-मतदान के दिन सोशल मीडिया पर रहेगी पुलिस की नजरस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  हापुड़ में एनकाउंटर में मारा गया बिहार का 50 हजार का इनामी डब्लू यादव, STF को मिली बड़ी सफलतावरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  हापुड़ में एनकाउंटर में मारा गया बिहार का 50

Read More »