पालिका से गायब मिले दो अनुचर, कटेगा वेतन

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् में चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने गुरूवार की सुबह औचक निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं को परखा तो कई खामियां उनके सामने खड़ी नजर आई। टाउनहाल का सौन्दर्यकरण करते हुए पार्किंग का विशेष स्थान बनाने के बावजूद भी बेतरतीब पार्किंग के साथ ही परिसर और कार्यालयों में सफाई का अभाव और गन्दगी देखकर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। दो कर्मचारी ड्यूटी से गायब मिले तो उनका वेतन काटने के निर्देश दिये, वहीं रिकॉर्ड कीपर को भी कार्यप्रणाली में सुधार के लिए चेतावनी दी गई।

नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन गुरूवार को सुबह पालिका मुख्यालय टाउनहाल में पहुंची और कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मुख्य कार्यालय मेें पहुंचकर अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति को परखा तो स्वास्थ्य विभाग में दो अनुचर रहीस और सोनू ड्यूटी से नदारद पाये गये। कोई पूर्व अवकाश सूचना प्राप्त नहीं होने पर उन्होंने दोनों का वेतन काटने के निर्देश दिए साथ ही लेट लतीफ अधिकारियों और कर्मचारियों को समय से कार्यालयों में उपस्थित होने की हिदायत भी दी। चेयरपर्सन द्वारा पथ प्रकाश, निर्माण, स्वास्थ्य, जलकल, जन्म मृत्यु, रिकॉर्ड रूम और कंट्रोल रूम सहित अन्य कार्यालयों का निरीक्षण करते हुए व्यवस्था को परखा।

इसे भी पढ़ें:  टिकैत पर हमला करने वाले आतंकवादीः इकरा हसन


कंट्रोल रूम में पुराना रिकार्ड लापरवाही से रखा मिला, यहां सफाई का अभाव भी बना था। इसके साथ ही टाउनहाल परिसर में दो पहिया सहित कूड़ा और अन्य वाहनों की बेतरतीब पार्किंग तथा गार्ड के मौजूद न मिलने और टाउनहाल पार्क में बाहरी लोगों का जमावड़ा होने को लेकर उन्होंने रिकॉर्ड कीपर लिपिक तनवीर आलम को निर्देश दिये कि पार्किंग स्थल पर ही वाहनों को पार्क करायें। उन्होंने उनको कार्यप्रणाली सुधारने की चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में पार्किंग सहीं नहीं होने पर कार्यवाही की जायेगी। साथ ही परिसर में गन्दगी देखकर भी वो काफी नाराज हुई। जन्म मृत्य कार्यालय के पास बरामदे में लगे लोहे के चैनल को बदलवाने के निर्देश दिये गये। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि निरीक्षण के दौरान दो कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये, िजिनका एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गये हैं। सफाई और पार्किंग की व्यवस्था खराब मिलने पर चेतावनी दी गई है। इसके साथ ही सभी अधिकारी और कर्मचारियों से जनता के लिए समय से कार्यालयों में उपलब्ध होने के लिए कहा गया है। इस दौरान सभासद रजत धीमान, एई जलकल सुनील कुमार, लिपिक मनोज पाल, तनवीर आलम सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  शातिर चोरों के साथ पुलिस की मुठभेड़, दो इनामी सहित चार घायल
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *