बिलासपुर कट पर फिर हादसा-ट्रक ने कांवड़ियों के ट्रैक्टर में मारी टक्कर, हंगामा

मुजफ्फरनगर। खूनी मोड के नाम से मशहूर हो चुके नेशनल हाईवे 58 पर स्थित बिलासपुर कट पर गुरूवार को एक बार फिर से भयंकर हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने कांवड़ियों से भरे ट्रैक्टर ट्राली में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि ट्रैक्टर दो हिस्सों में टूट गया और कई कांवड़ियें गंभीर रूप से घायल हो गये। हादसे के कारण आक्रोशित कांवड़ियों ने अपने साथियों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया और लाठी डंडे लेकर भगवान शिव की मूर्ति लेकर हाईवे की सड़क पर बीच में बैठ गये तथा यातायात बंद करा दिया। ये कांवड़िये ट्रक चालक के खिलाफ कार्यवाही की मांग कर रहे थे। जाम लगने के कारण पुलिस प्रशासन में हड़कम्प मच गया। पुलिस अफसरों ने कांवड़ियों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया और जाम खुलवाया। घंटों बाद हाईवे पर यातायात सुचारू हो पाया।

मुजफ्फरनगर में दिल्ली देहरादून हाईवे पर गुरुवार सुबह गाजियाबाद जिले के कांवड़ियों के साथ बड़ा हादसा हो गया। नशे में धुत्त ट्रक चालक ने कावड़ियों के ट्रैक्टर ट्राले में टक्कर मार दी। गाजियाबाद के मोदीनगर के भोजपुर थाना क्षेत्र के भंडोला निवासी लगभग 25 कांवड़िए ट्रैक्टर ट्राले में हरिद्वार जा रहे थे। आज सुबह लगभग चार बजे कांवड़ियों ने ट्रैक्टर को हाईवे किनारे खड़ा कर चाय पीने लगे। तभी थोड़ी देर बाद ही मेरठ की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।

जिसमें ट्रैक्टर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। भोला रजत पुत्र लीलू, अजय पुत्र राकेश, कुलदीप पुत्र रतनसिंह, जयप्रकाश पुत्र रामलाल और एक मुस्लिम भोला फरदीन पुत्र इलियास निवासी भंडोला थाना भोजपुर मोदीनगर घायल हो गए। उन्हें जिला चिकित्सालय में भेजा गया। रजत, अजय और कुलदीप की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें मोदीनगर के जीवन अस्पताल में भर्ती कराया गया। नई मंडी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेशचंद्र बघेल ने ओर यातायात निरीक्षक इंद्रजीत सिंह ने हंगामा कर रहे कांवड़ियों को शांत किया। ट्रक को कब्जे में लेते हुए चालक को हिरासत में लिया। कांवड़ियों ने मांग की है कि उनके नुकसान की भरपाई की जाए और घायलों का उपचार कराया जाए। गनीमत रही कि सभी 25 कांवड़िए ट्राले में सवार नहीं थे।

सीओ नई मंडी रूपाली राय ने बताया कि गुरूवार की सुबह समय करीब 4ः30 बजे थाना नई मण्डी क्षेत्र के बिलासपुर कट के पास जनपद गाजियाबाद के थानाक्षेत्र भोजपुर के ग्राम हद्यपुर भडौला से हरिद्वार गंगा जल लेने जा रहे कांवडियों की ट्रैक्टर ट्राली नम्बर यूपी 13 बी 5117 में एक ट्रक नम्बर एचआर 63 सी 7547 ने पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें ट्रैक्टर ट्राली में सवार करीब 15 कांवडियों में से 04 कावंडिये घायल हो गये। सूचना पर थाना नई मण्डी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल कावंडियों को उपचार हेतु जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस द्वारा ट्रक को कब्जे व चालक को हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  भाजपा के प्रति नाराजगी, चार जून का दिन सब साफ कर देगाः नरेश टिकैत

मुस्लिम फरदीन भी कांवड़ लेने निकला, हो गया घायल

मुजफ्फरनगर। बिलासपुर कट के पास भोजपुर के कांवड़ियों में शामिल गांव का ही मुस्लिम युवक फरदीन भी अपने दोस्तों के साथ कांवड़ यात्रा पर निकला था, लेकिन वो भी इस हादसे में घायल हो गया। उसके साथियों ने बताया कि फरदीन हर बार उनके साथ कांवड़ लाने के लिए शामिल रहता है। उसके परिवार को भी कोई ऐतराज नहीं हैं, वो सभी धार्मिक बंदिशों से अलग एक साथ रहते हैं। एक दूसरे के सुख दुख में शामिल रहते हैं। 

इसे भी पढ़ें:  छतेला गांव में सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण किया ध्वस्त

Also Read This

देवबंद में मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने मां त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

देवबंद। उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने सिद्धपीठ मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने माता रानी से राष्ट्र की सुख-समृद्धि, उन्नति और जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ राज्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष आरती भी की। इसे भी पढ़ें:  यशवीर महाराज की उत्तराखंड में नो एंट्री, बॉर्डर पर रोकाकार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सुशासन, आत्मनिर्भरता, गरीब कल्याण

Read More »

देवबंद में अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन पर पालिका की कार्रवाई, 11,500 रुपये जुर्माना वसूला

देवबंद। नगर में अवैध अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ नगर पालिका परिषद ने बुधवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की। उप जिलाधिकारी देवबंद के आदेश पर निकली पालिका टीम ने अधिशासी अधिकारी राजपति बैस के नेतृत्व में भायला रोड, एमबीडी चौक और बाजार क्षेत्र में दुकानों, होटलों व रेहड़ियों की जांच की। अभियान के दौरान टीम ने दुकानों और रेहड़ियों पर रखी करीब तीन किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। इसके साथ ही सड़क और दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वालों तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने वालों से कुल 11,500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इसे भी पढ़ें:  AKROSH-लाठी चार्ज का जवाब चुनाव में देगा प्रजापति समाजपालिका टीम के

Read More »

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »

निहंग सिख भाइयों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर सिख समाज में रोष

सरसावा/सहारनपुर। देवबंद क्षेत्र के तल्हेड़ी गांव में नकुड़ निवासी दो सगे निहंग सिख भाइयों पर हुए जानलेवा हमले के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से सिख समाज का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को सरसावा क्षेत्र के सिख समाज के लोगों ने थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार को सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि 7 जून को नकुड़ से देवबंद की ओर जा रहे दो निहंग सिख भाइयों का रास्ते में बाइक टकराने को लेकर कुछ युवकों से मामूली विवाद हो गया था। आरोप है कि इसी बात को लेकर 10 से 12 युवकों ने दोनों भाइयों पर जानलेवा हमला

Read More »

मयुंडा में आपदा से किसानों की फसलें तबाह, भाजपा नेता बचना शर्मा ने मुआवजे की मांग उठाई

देहरादून। प्राकृतिक आपदा ने ग्राम पंचायत मयुंडा के किसानों की कमर तोड़ दी है। आपदा के कारण किसानों की क्यारियों और नगदी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। कई परिवारों की मेहनत पर पानी फिर गया है, जिससे ग्रामीणों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। सूचना मिलने पर भाजपा लाखामंडल के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष बचना शर्मा मौके पर पहुंचे और आपदा प्रभावित किसानों व ग्रामीण परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने किसानों से नुकसान की जानकारी ली और भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवारों को सरकार से उचित मुआवजा और हर संभव सहयोग दिलाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। इसे भी पढ़ें:  नाबालिग बच्चे की हत्या करने वाले मामा सहित

Read More »