CUET 2025 में “अचीवर्स एकेडमी” के विद्यार्थियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन

मुज़फ्फरनगर। हाल ही में घोषित CUET 2025 (Common University Entrance Test) के परिणामों में गांधी कॉलोनी स्थित “अचीवर्स एकेडमी” के विद्यार्थियों ने असाधारण प्रदर्शन करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है। एकेडमी के विद्यार्थियों ने न केवल गणित विषय में बल्कि जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट (General Aptitude Test) में भी उच्चतम प्रतिशताइल प्राप्त कर जिले व माता-पिता का नाम गौरवान्वित किया है। एकेडमी के निदेशक श्री सौरभ आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष CUET में एकेडमी के कई विद्यार्थियों ने 97 से अधिक Percentile प्राप्त किए हैं, जिनमें से 6 छात्रों ने 99 Percentile से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।

इसे भी पढ़ें:  कांग्रेस और सपा की राजनीति झूठ, भ्रम और तुष्टिकरण की उपजः अरुण सिंह


गणित में अद्वितीय प्रदर्शन:

मोहित रहेजा – 99.94 Percentile

आन्या अग्रवाल – 99.80 Percentile

जूही मित्तल – 99.76 Percentile

अदिति गर्ग – 98.80 Percentile

आर्यन शर्मा – 98.40 Percentile

नन्दिनी गोयल – 98.23 Percentile

एंजल शर्मा – 98.20 Percentile

इसके अतिरिक्त कई अन्य छात्रों ने गणित में 97 Percentile से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।

जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट में भी शानदार सफलता:

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बहराइच को लेकर अलर्ट, जिले में पेट्रोल की खुली बिक्री पर रोक

मोहित रहेजा – 99.89 Percentile

जूही मित्तल – 99.55 Percentile

आन्या अग्रवाल – 99.30 Percentile

विनीत – 98.20 Percentile

अदिति गर्ग – 98.10 Percentile

सौरभ आर्य ने बताया कि छात्रों की यह सफलता कठिन परिश्रम, सुनियोजित मार्गदर्शन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने यह भी बताया कि इन प्रतिभाशाली छात्रों ने भारत के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में अपना प्रवेश सुनिश्चित किया है, जो कि एकेडमी व जिले दोनों के लिए गर्व की बात है। एकेडमी द्वारा विद्यार्थियों की सफलता के उपलक्ष्य में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें सफल छात्रों और उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया। इस दौरान अध्यापकों ने छात्रों को आगे के करियर मार्गदर्शन के लिए प्रेरित किया और आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दीं। सौरभ आर्य ने अंत में कहा, “हमारा उद्देश्य केवल परीक्षा पास कराना नहीं, बल्कि छात्रों को आत्मविश्वास के साथ जीवन की चुनौतियों के लिए तैयार करना है। यह सफलता उसी सोच का परिणाम है।

इसे भी पढ़ें:  आगरा में 5 वर्षीय बच्चा दिनदहाड़े किडनैप, 8 घंटे बाद मिला सकुशल — अपहरणकर्ता फरार

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बहराइच को लेकर अलर्ट, जिले में पेट्रोल की खुली बिक्री पर रोकस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  कांग्रेस और सपा की राजनीति झूठ, भ्रम और तुष्टिकरण की उपजः अरुण सिंहवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  शिवभक्तों को रुद्राक्ष माला भेंट कर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप

Read More »