स्वामी रूद्र देव जी को नमन करने उमड़ा सैलाब

खतौली। कस्बे के महान संत रहे ब्रह्मलीन स्वामी रूद्र देव की 17वीं तिथि अत्यंत श्रद्धा और आस्था के साथ मनाई गई। इस अवसर पर श्री अखंडानंद आश्रम, गंग नहर के निकट, भव्य हवन और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रीय व दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत श्री रामायण जी के अखंड पाठ से हुई, जो गुरुवार से शुरू होकर शुक्रवार सुबह संपन्न हुआ। पाठ के विश्राम के उपरांत हवन का आयोजन किया गया, जिसमें नरेश नागपाल, अशोक अहलावत, सुनील भसीन, अमृतलाल और विनीत कुमार शर्मा सपत्नीक यजमान के रूप में सम्मिलित हुए। हवन की विधियां विद्वान ब्राह्मण वासुदेव शास्त्री, बॉबी शर्मा एवं पंडित पुष्पेश पाराशर द्वारा संयुक्त रूप से सम्पन्न कराई गईं। इसके पश्चात आयोजित भव्य भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और आश्रम परिसर में स्थित स्वामी रूद्र देव की समाधि पर पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया। श्रद्धालुओं की भीड़ शाम तक लगातार पहुंचती रही। भंडारे और समस्त आयोजन की व्यवस्थाओं में भगवान दास मेहंदीरत्ता, भाजपा के वरिष्ठ नेता मदन छाबड़ा, केशव अग्रवाल, संजय ग्रोवर, राम जी गगनेजा, दीपक चड्ढा, प्रदीप गुप्ता, कुलदीप तोमर, साहिल तनेजा, प्रवीण, सविता अहलावत, मधु भसीन, चंचल नागपाल, पूनम तायल, राजू खीरबाट, इंद्रजीत खीरबाट और अशोक कालड़ा आदि का विशेष सहयोग रहा।स्वामी रूद्र देव श्री अखंडानंद आश्रम के संरक्षक रहे, वे 18 जून को ब्रह्मलीन हो गए थे। संत परंपरा के अनुसार उनकी 17वीं तिथि 4 जुलाई को श्रद्धापूर्वक मनाई गई।

इसे भी पढ़ें:  ई-रिक्शा लूट का खुलासा, तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार

Also Read This

होली पर बिजली कटौती नहीं, सरकार का बड़ा फैसला

होली पर बिजली कटौती नहीं करने का निर्णय लिया गया है। त्योहार को देखते हुए राजधानी समेत प्रदेश में अब सुधार कार्य के नाम पर बिजली बंद नहीं की जाएगी। केवल कोई बड़ी फॉल्ट आने पर ही आपूर्ति रोकी जाएगी और वह भी उच्च अधिकारियों की अनुमति से बाजारों और घरों में कामकाज प्रभावित होने की शिकायतों के बाद यह अहम फैसला लिया गया है। होली पर बिजली कटौती नहीं, सुधार कार्य स्थगित गोमतीनगर के विपिनखंड उपकेंद्र क्षेत्र में 25 फरवरी से 10 मार्च तक 14 दिनों के लिए सुबह 10 से शाम 6 बजे के बीच चार बार बिजली बंद करने की जो योजना बनाई गई थी, उसे अगले

Read More »

खतौली में अपंजीकृत क्लिनिक सील, स्वास्थ्य विभाग सख्त

खतौली में अपंजीकृत क्लिनिक सील करते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। विशेष अभियान के तहत दो क्लिनिकों पर ताला लगाकर नोटिस जारी किया गया। यह कदम जनपद में अवैध रूप से संचालित क्लिनिक और नर्सिंग होम के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई का हिस्सा है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देश पर संयुक्त जांच टीम ने संबंधित क्लिनिकों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान दोनों क्लिनिक अपंजीकृत पाए गए। अधिकारियों ने बताया कि संचालक वैध पंजीकरण प्रमाण पत्र या शैक्षिक योग्यता से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके चलते तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की गई। इसे भी पढ़ें:  नई मंडी

Read More »

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  ग्राहकों से धोखाधड़ी करने वाले KIA शोरूम

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  खतौली गंगनहर में कूदी शाहपुर की छात्रा, राहगीर ने बचाई जानफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  अपहरण कर कुकर्म के आरोपी साधु को 20 साल की सजाइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »