देश की भावनाओं से जुड़ने का सशक्त माध्यम बना मन की बात

मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रविवार को प्रसारित ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुनने के लिए भाजपा कार्यकर्ता सागर वत्स के गांधी कॉलोनी स्थित आवास पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें यूपी सरकार के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के मंत्री कपिल देव अग्रवाल और नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ टीवी प्रसारण के माध्यम से मन की बात को सामूहिक रूप से सुना और प्रधानमंत्री द्वारा दिए गये समाज और देश की सेवा के संकल्प को सार्थक बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया गया।

इसे भी पढ़ें:  महिला के खिलाफ मुकदमे में ‘खेल’ उजागर, इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ के मुख्य बिंदु आपातकाल के 50 वर्ष और भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की ऐतिहासिक उपलब्धि रहे। कार्यक्रम के उपरांत मंत्री कपिल देव ने अपने संदेश में कहा कि सागर वत्स के आवास पर सामूूहिक रूप से मन की बात को सुना गया, प्रधानमंत्री मोदी के प्रत्येक सम्बोधन से सभी को देश और समाज की सेवा के लिए एक प्रेरणा मिली, युवाओं को मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। मन की बात कार्यक्रम हमें यह एहसास दिलाता है कि भारत की प्रगति में हर नागरिक की भागीदारी आवश्यक है, यही लोकतंत्र की असली ताकत है।

इसे भी पढ़ें:  घर में घुसकर की मारपीट, सुशील मूंछ के नाम पर धमकाया


पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि पीएम मोदी का यह कार्यक्रम मात्र संवाद नहीं, बल्कि देशवासियों की भावनाओं से जुड़ने का सशक्त माध्यम है। मन की बात में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा साझा किए गए विचारों ने समाज सेवा, नवाचार, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान, आत्मनिर्भर भारत और राष्ट्रीय चेतना जैसे विषयों पर हम सभी को नई ऊर्जा व प्रेरणा प्रदान की। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि हम सब संकल्प लें कि प्रधानमंत्री मोदी के संदेशों को जन-जन तक पहुँचाकर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएँगे। कार्यक्रम में विशेष रूप से पूर्व विधायक अशोक कंसल, नई मंडी भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीण खेड़ा, नगर पालिका सभासद अमित पटपटिया, वरिष्ठ समाजसेवी ममता अग्रवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष कूकड़ा हरेंद्र पाल, विशाल गर्ग, पवन छाबड़ा, पवन अरोरा, हरीश गुप्ता, सागर वत्स, राधे वर्मा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  BKU DHARNA-28 मार्च को मुख्यालय का घेराव करेंगे टिकैत के सिपाही

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  घर में घुसकर की मारपीट, सुशील

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »