कांवड़ियों को इस बार हलवा प्रसाद बांटेंगे चेयरमैन जहीर फारूकी

मुजफ्फरनगर। नगर पंचायत पुरकाजी में चेयरमैन जहीर फारुकी की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक सम्पन्न हुई जिसमें आगामी कावड़ यात्रा को पिछले साल की तरह भव्य और सुविधाजनक बनाने, कावड़ यात्रा में नगर पंचायत की तरफ से भी हलवा वितरण करने के सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।

नगर पंचायत के सभागार की मरम्मत, स्कूलों में स्मार्ट स्क्रीन, स्कूलों में कैमरे और टाइल्स आदि के भी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किए गए अगले एक सप्ताह में पुरकाजी के सभी वार्डों में ठंडे पानी के फ्रीजर का काम शुरू हो जाएगा चेयरमैन जहीर फारुकी ने कहा कि पिछले सात सालों से भी अधिक मेहनत इस बार कावड़ यात्रा में करेंगे। पिछली बार जो व्यवहारिक समस्याएं सामने आई थी उनका पहले ही निराकरण कराने का प्रयास किया।

पुरकाजी नगर पंचायत का एरिया तो मुश्किल से कावड़ मार्ग पर डेढ़ किलोमीटर का है, लेकिन पुरकाजी बाईपास और अंदर से भूराहेड़ी बॉर्डर से फलौदा कट तक करीब 18 किलोमीटर की व्यवस्था नगर पंचायत संभालेगी। बोर्डर पर वाटर प्रूफ कैंप कार्यालय सहित 6 जगह वाटर प्रूफ कार्यालय, खोया-पाया केंद्र, स्वास्थ कैंप, सजावट आदि के कार्य किए जाएंगे। पूरा कस्बा मिलकर कावड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने और पुरकाजी में विकास कार्यों में साथ खड़ा है। बोर्ड मीटिंग में मुख्य रूप से अधिशासी अधिकारी मनीष वर्मा, समर बाबू, विकसित, रजनीश, फ़ेमिदा, निसार अहमद, इशरत जहां, शाहलम गौड, इस्तखार उर्फ लाला, आतिफ खान, शबनम, नदीम अहमद, फरजाना, आजाद फरीदी, आलम कुरैशी, विशाल, मसरूर खान सभी सभासद मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  सपा संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का बर्थ डे मनाया
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *