क्रिकेट का सितारा बने रिंकू, अब यूपी के बड़े सियासी परिवार से जुड़ा नाता

अलीगढ़- साल 2023 के आईपीएल सीजन में गुजरात टाइटंस के खिलाफ एक ओवर में पांच छक्के मारकर क्रिकेट के सितारे बने रिंकू सिंह अब सपा सांसद प्रिया सरोज की बॉल पर क्लीन बोल्ड हो गए हैं। आठ साल पहले शुरू हुआ रिंकू का सफर संघर्ष से होकर गुजरा है। वे चंद वर्षों में क्रिकेट के सितारे बने और अब उनका नाता जौनपुर के बड़े सियासी परिवार से हो रहा है। हालांकि इस रिश्ते की लंबे समय से चर्चाएं थीं। लोग दबी जुबां से इसका जिक्र करते थे। मगर अधिकारिक पुष्टि नहीं थी। रिंकू सिंह का जन्म 12 अक्तूबर 1997 को अलीगढ़ के बेहद साधारण परिवार में हुआ। उनके पिता खानचंद्र गैस एजेंसी पर सिलिंडर वितरण का काम करते थे। उन्होंने खुद शुरुआत में सिलिंडर वितरण के काम में पिता का हाथ बंटाया और गरीबी से लड़ते हुए क्रिकेट के मैदान पर अपनी जगह बनाई।

इसे भी पढ़ें:  झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की नई मूर्ति देखेगा शहर

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *