ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर हादसाः टेंपो-ट्रेवलर नदी में गिरा, एक ही परिवार 17 लोग थे सवार, दो की मौत, कई लापता

देहरादून। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे के पास एक टेंपो-ट्रेवलर दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी में समा गया। वाहन में चालक सहित 19 लोग सवार थे। दो लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि आठ घायल है और दस लापता। रुद्रप्रयाग जनपद में आज गुरुवार सुबह )षिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर घोलतीर के समीप एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बदरीनाथ दर्शन के लिए जा रहे यात्रियों का एक टेंपो-ट्रेवलर अनियंत्रित होकर सीधे अलकनंदा नदी में जा गिरा। वाहन में चालक सहित 19 लोग सवार थे। 17 लोग एक परिवार के थे। हादसे की सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। राजस्थान के उदयपुर से एक परिवार के 17 लोग इस वाहन चारधाम यात्रा पर निकले थे। जो केदारनाथ दर्शन के बाद आज सुबह बदरीनाथ दर्शन के लिए निकले थे। हादसे की सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। तीन गंभीर घायलों को एयर लिफ्ट किया गया है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि अब तक नौ लोगों को रेस्क्यू किया गया है, जिनमें दो की मौत हो चुकी है। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। आठ घायलों को जिला चिकित्सालय भेजा गया है। घायलों में कई छोटे बच्चे भी हैं। जबकि दस लोग लापता है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के वक्त तीन लोग वाहन से बाहर छिटककर गिर गए, जिन्हें गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं वाहन के अन्य यात्री नदी की तेज धार में बह गए। टेंपो-ट्रेबलर दुर्घटना में घायल यात्रियों में दीपिका सोनी, निवासी सिरोही मीना वास, राजस्थान उम्र 42 वर्ष, हेमलता सोनी, निवासी प्रताप चैक, गोगुण्डा गोगुण्डा, राजस्थान, उम्र 45 वर्ष, ईश्वर सोनी, निवासी ई 202 पर्वत सिलिकान पैलेस, नियर अर्चना स्कूल, गुजरात उम्र 46 वर्ष, अमिता सोनी, निवासी 701 702 बिल्डिंग नं. 3 मीरा रोड, महाराष्ट्र, उम्र 49 वर्ष, सोनी भावना ईश्वर, निवासी ई 202 पर्वत सिलिकान पैलेस, नियर अर्चना स्कूल, गुजरात, उम्र 43 वर्ष, भव्य सोनी, निवासी ई 202 सिलिकान पैलेस, बाम्बे मार्केट, नियर अर्चना स्कूल, गुजरात, उम्र 07 वर्ष, पार्थ सोनी, निवासी वार्ड नं. 11, राजगढ़, वीर सावरकर मार्ग ग्राम राजगढ़ मध्य प्रदेश, उम्र 10 वर्ष, सुमित कुमार;चालकद्ध, पुत्र नरेश कुमार, निवासी बैरागी कैम्प, हरिद्वार, उम्र 23 वर्ष शामिल है।

इसे भी पढ़ें:  मैनपुरी के 62 स्कूलों को तीन दिन में बंद करने के दिए आदेश

Also Read This

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »

निहंग सिख भाइयों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर सिख समाज में रोष

सरसावा/सहारनपुर। देवबंद क्षेत्र के तल्हेड़ी गांव में नकुड़ निवासी दो सगे निहंग सिख भाइयों पर हुए जानलेवा हमले के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से सिख समाज का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को सरसावा क्षेत्र के सिख समाज के लोगों ने थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार को सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि 7 जून को नकुड़ से देवबंद की ओर जा रहे दो निहंग सिख भाइयों का रास्ते में बाइक टकराने को लेकर कुछ युवकों से मामूली विवाद हो गया था। आरोप है कि इसी बात को लेकर 10 से 12 युवकों ने दोनों भाइयों पर जानलेवा हमला

Read More »

मयुंडा में आपदा से किसानों की फसलें तबाह, भाजपा नेता बचना शर्मा ने मुआवजे की मांग उठाई

देहरादून। प्राकृतिक आपदा ने ग्राम पंचायत मयुंडा के किसानों की कमर तोड़ दी है। आपदा के कारण किसानों की क्यारियों और नगदी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। कई परिवारों की मेहनत पर पानी फिर गया है, जिससे ग्रामीणों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। सूचना मिलने पर भाजपा लाखामंडल के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष बचना शर्मा मौके पर पहुंचे और आपदा प्रभावित किसानों व ग्रामीण परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने किसानों से नुकसान की जानकारी ली और भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवारों को सरकार से उचित मुआवजा और हर संभव सहयोग दिलाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। इसे भी पढ़ें:  मामी से अफेयर…सऊदी से आए मामा का भांजे

Read More »

नाबालिग से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तार

तितावी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को भेजा जेल, पीड़ित परिवार की शिकायत पर हुई कार्रवाई मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म तथा अश्लील वीडियो बनाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया और आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया। तितावी थाना क्षेत्र के गांव जसोई निवासी सरफराज को पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले को लेकर

Read More »

मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश घायल

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में लगी गोली, अवैध तमंचा व चोरी की बाइक बरामद, एक दर्जन से अधिक मुकदमे मिले दर्ज मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना क्षेत्र में बुधवार सुबह पुलिस और एक शातिर बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में आरोपी घायल हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी के कब्जे से अवैध हथियार और चोरी की बाइक बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर विभिन्न थानों में लूट, चोरी और अन्य गंभीर अपराधों के कई मुकदमे दर्ज हैं। इसे भी पढ़ें:  बैडमिंटन मे भारतीय महिला टीम का परचम, थाईलैंड को 3-2 से हराया, ऐतिहासिक

Read More »