रूड़की रोड पर चलती कार बनी आग का गोला, कार सवारों ने कूदकर बचाई जान

मुजफ्फरनगर। शहर के बीच ही भीषण गर्मी के कारण शनिवार को हादसा होने से बच गया। शहर में रुड़की रोड पर चलती एक कार अचानक ही आग का गोला बन गई। कुछ ही पलों में आग की लपटों ने कार को पूरी तरह से घेर लिया। कार सवारों ने आग लगते ही कार से कूदकर अपनी जान बचाई। बाद में पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग के कारण पूरी तरह से कार जलकर नष्ट हो गई थी। शनिवार को दोपहर एक आई 20 कार शहर से रुड़की रोड पर जा रहा थी। दीपक पैलेस के पास पहुंचने पर अचानक ही कार में आग लग गई। आग की लपटों ने चंद पलों में ही कार को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया। कार में सवार लोगों ने आग लगने के बाद तेजी से कूदकर अपनी जान बचाई। बीच सड़क पर ही कार धू धूकर जलती रही। इस दौरान यातायात भी रूक गया था। बीच सड़क पर जलती कार का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार में लगी आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गई थी। दमकलकर्मियों ने कार को सड़क के बीच से हटाकर किनारे किया और तब कहीं जाकर यातायात सुचारू हो पाया। 

इसे भी पढ़ें:  जानिए! क्या है चन्द्र ग्रहण का समय? कब से लगेगा सूतक काल?
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *