सनकी बेटे ने मां का सिर काट कर दफनाया

नालंदा- सनकी बेटे ने अपनी मां को शव को घर में दफन करने की कोशिश कर रहा था। इसके लिए करीब दो फीट तक गड्डा तक खोद चुका था। लेकिन, आसपास के लोग वहां पहुंच गए और उसे पकड़ लिया। नालंदा में एक कपूत ने अपनी मां की निर्मम हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को घर में दफन करने की कोशिश कर रहा था। इसके लिए करीब दो फीट तक गड्डा तक खोद चुका था। लेकिन, आसपास के लोग वहां पहुंच गए और उसे पकड़ लिया। घटना राजगीर थाना क्षेत्र अंतर्गत सबलपुर गांव की है। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मृत महिला के बाद घर के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई। इधर, हत्या की सूचना मिलने के उपरांत राजगीर थाना के थाना अध्यक्ष रमन कुमार एवं दरोगा संजीव कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मौके से हसुली भी बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार, मृत महिला की पहचान सबलपुर गांव निवासी मोहन उपाध्याय की पत्नी साखो देवी (75) के रूप में की गई है। आरोपी मोहन उपाध्याय का छोटा बेटा अजीत कुमार है। राजगीर थाना अध्यक्ष ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। एफएसएल की टीम को घटनास्थल के निरीक्षण के लिए बुलाया गया है। पुलिस सभी पहलुओं पर छानबीन कर रही है एवं आरोपी से पूछताछ जारी है। फिलहाल हत्या के कारणों पर सस्पेंस बना हुआ है। बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह हुई जब मोहन उपाध्याय घर से बाहर निकले और पत्नी की हत्या बेटे के द्वारा किए जाने का शोर मचाने लगे। आसपास के लोग मौके पर जूट और तत्काल इस बात की जानकारी राजगीर पुलिस को दी गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि अजीत कुमार ने अपनी मां की हत्या के बाद शव को दफन करने के लिए घर में ही गड्ढा खोद दिया था। करीब दो फीट गड्ढा अजीत खोद चुका था। लेकिन, समय रहते हमलोग पहुंच गए और उसे पकड़ लिया। अजीत कुमार चार भाइयों में सबसे छोटा है और वह अपने माता-पिता के साथ ही रहता था। एक भाई सीआरपीएफ में जबकि अन्य भाई अपना अपना रोजगार करते हैं। सभी भाई अलग-अलग रहते हैं। परिजनों का कहना है कि दो दिन पूर्व अजीत कुमार ने पत्नी के साथ मारपीट की थी। इसके बाद मायके से उसका साला है और अपनी बहन को लेकर चला गया। इसके कारण घर में बुजुर्ग मां-बाप के अलावा अजीत रह रहा था। अजीत कुमार हमेशा गांजे के सेवन में धुत रहता था। बताया जा रहा है कि वह नशे का आदी हो चुका था। इसके पूर्व भी उसने अपनी मां के साथ मारपीट कर हाथ तोड़ दिया था।

इसे भी पढ़ें:  यूट्यूब पर बजा पीएम मोदी का डंका: छुआ 30 मिलियन सब्सक्राइबर का आंकड़ा

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  दिल्ली में बच्ची से हैवानियत: सूटकेस में खून से लथपथ मिली लड़कीस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  चार मंजिला इमारत ढही; 4 लोगों की मौत, कई मलबे में दबेवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  तेजी से झड़ रहे हैं आपके बाल? कहीं पाचन

Read More »