MUZAFFARNAGAR-सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, मुकदमा दर्ज

मुजफ्फरनगर। सड़क हादसे में देर रात दो लोगों की मौत हो गई। दोनों घटनाएं अलग अलग क्षेत्रों में हुई। घायल अवस्था में दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। मामले में परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव सोंटा निवासी रामकुमार पुत्र तिलकराम ने थाने में तहरीर देकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। रामकुमार ने पुलिस को बताया कि 23 जून की देर रात उसका भाई विपिन कुमार 40 वर्ष शाहपुर मोड के पास स्थित खानुपुर मिल गोदाम पर मजदूरी करने के बाद अपनी टीवीएस बाइक संख्या यूपी 13 एएच 3239 पर सवार होकर वापस घर लौट रहा था। इसी बीच जब वो हाईवे पर शाहपुर कट के पास सड़क को पार करने लगा तो हरिद्वार की ओर जाती तेज गति की कार ने बाइक में टक्कर मार दी और चालक कार सहित फरार हो गया।

इसे भी पढ़ें:  पोस्टल बैलेट की मतगणना पर हरेंद्र मलिक ने उठाए सवाल

लोकेश, अंकित और संदीप ने हादसे की सूचना उनको दी, वो मौके पर पहुंचे तो विपिन की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं दूसरी ओर गांव बढीवाला के पास हुए सड़क हादसे में 35 वर्षीय राजीव पुत्र छत्रपाल निवासी गांव तेजलहेडा थाना छपार गंभीर रूप से घायल हो गया। राजीव को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में लाया गया। यहां पर चिकित्सक ने राजीव को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। 

इसे भी पढ़ें:  मतदाता सूची में गड़बड़ियों के चलते चुनाव रद्द, हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *